Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी में रिश्वत का कोड वर्ड बना आलू ! चौकी इंचार्ज ने मांगे रिश्वत में 5 किलो आलू…SP ने किया सस्पेंड,…अखिलेश ने साधा निशाना

DigitalDesk by DigitalDesk
August 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Uttar Pradesh Yogi Adityanath Government Corruption Outpost Incharge Potato Bribery Kannauj Akhilesh Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भ्रष्टाचार पर किस तरह नकेल कस रही है, इसका जाता उदाहरण में सामने आ गया। दरअसल चौकी इंचार्ज की रिश्वत का कोडवर्ड आलू था और रिश्वत के तौर पर पांच किलो आलू उन्होंने मांगे थे। आखिर में तीन किलो पर बात बन गई, लेकिन इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरा मामला कन्नौज जिले का है। जिस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अब योगी सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं।

  • यूपी में तीन किलो आलू की रिश्वत!
  • चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गई यह रिश्वत
  • विभाग ने किया चौकी इंचार्ज को सस्पेंड
  • अखिलेश बोले यही है बीजेपी का असली चेहरा

अखिलेश ने कसा बीजेपी पर तंज

इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य की योगी सरकार पर करारा तंज कसा है। उन्होंने बीजेपी को भी घेरा और कहा ‘आलू’अब बीजेपी के राज में घूस लेने का कोड वर्ड बन चुका है। वैसे बीजेपी के राज में सब्ज़ी इतनी महंगी हैं कि आने वाले दिनों में सचमुच में सब्ज़ी के रूप में रिश्वत मांगी जाएगी। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा अब बीजेपी सोच रही है कि अपने दरोगा जी को कैसे बचाए। बचाने के लिए क्यों न आलू पर बुलडोजर चलवा दिया जाए।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद ने ओडियो पर संज्ञान लेते हुए चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। बता दें यह वायरल ऑडियो करीब तीन-चार दिन पुराना है।

तीन किलो आलू की रिश्वत मांगने का ये अनोखा मामला उत्तरप्रदेश के कन्नौज से सामने आया है। तीन किलो आलू के फेर में एक पुलिस चौकी इंचार्ज को अपनी प्रतिष्ठा और कुर्सी दोनों गंवानी पड़ गई। दरअसल चौकी इंचार्ज और शिकायतकर्ता का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें चौकी इंचार्ज एक काम को लेकर शिकायतकर्ता से रिश्वत के रुप में 5 किलो आलू की मांग करते सुनाई दे रहे हैं।

बता दें कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में स्थित चपुन्ना पुलिस चौकी में इंचार्ज के रुप में रामकृपाल सिंह तैनात थे। जिनका एक शिकायतकर्ता के साथ किसी मामले के निपटारे को लेकर ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पुलिस चौकी के इंचार्ज महोदय रिश्वत के तौर पर पांच किलो आलू मांग रहे थे। वहीं फरियादी पांच के स्थान पर दो किलो आलू ही दे पाने की बात कहते सुनाई दे रहा है। जिस पर चौकी इंचार्ज ने अपनी नाराजगी भी जताई और रुआब डालते हुए पूरे पांच किलो आलू देते की मांग की।

 

Post Views: 289
Tags: #Akhilesh Yadav ex cm#Outpost Incharge#Potato Bribery#Uttar Pradesh Yogi Adityanath GovernmentCorruption
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version