Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ 2025: आस्था का उमड़ता जनसैलाब…अब तक करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी…विदेशियों में भी दिख रहा ध्यान और योग साधना का माहौल

DigitalDesk by DigitalDesk
January 23, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, लखनऊ, स्पेशल
0
Uttar Pradesh Prayagraj Mahakumbh Triveni Sangam huge crowd of devotees
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पर्व का आज गुरुवार 23 जनवरी को 11वां दिन है। त्रिवेणी संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती नजर आ रही है। लाखों कल्पवासियों के साथ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

  • महाकुंभ में श्रद्धालुओं का बढ़ा आस्था
  • अब तक 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान
  • श्रद्धालुओं का बढ़ता जा रहा है आस्था का सैलाब
  • मौनी अमावस्या से पहले करोड़ों श्रद्धालु लगा सकते डुबकी
  • मौनी अमावस्या को दूसरा अमृत स्नान
  • देश ही नहीं विदेशों से भी आ रहे श्रद्धालु

बता दें 13 जनवरी से अब तक महाकुंभ में करीब 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। यह संख्या आआने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है। खासकर 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन भीड़ बढ़ने वाली है। इसी दिन दूसरा अमृत स्नान होगा। माना जा रहा है कि मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम स्नान करने की उम्मीद है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Lucknow-Kanpur Expressway

यूपी को मिलेगी हाईवे और एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात…प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

June 5, 2026

20 से अधिक देशों के करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु

महाकुंभ में केवल भारत के लोग ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में विदेश से भी श्रद्धालु यहां आ रहे हैं और कुंभ में पवित्र स्नान करते हुए धार्मिक आयोजनों में भाग ले रहे हैं। यूपी सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 20 से अधिक देशों के करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में आस्था में लीन होकर त्रिवेणी संगम पर स्नान कर चुके हैं। इतना ही नहीं विदेशी साधु-संतों के शिविरों और अखाड़ों में भी ध्यान और योग साधना का माहौल महाकुंभ के दौरान देखने को मिल रहा है। महाकुंभ 2025 का यह भव्य आयोजन भारत की सनातन संस्कृति की आस्था और भक्ति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाते नजर आ रहा है।

बता दें बुधवार 22 जनवरी को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में कैबिनेट मीटिंग की थी। इस के बाद अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ संगम तट पर विधिवत पूजा-अर्चना की और मंत्रियों के साथ पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी भी लगाई थी। मुख्यमंत्री ने अंजुली में गंगा जल लेकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और गंगा आरती की थी। हालांकि समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कैबिनेट बैठक को लेकर सियासी सवाल खड़े किए हैं। जबकि उन्हीं की पार्टी की विधायक पूजा पाल ने महाकुंभ की तैयारियों को सराहा और इसे आस्था से जुड़ा मामला बताया है।

प्रशासन ने की चाक-चौबंद व्यवस्था

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के भव्य आयोजन और मेला प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच यहां श्रद्धालु आध्यात्मिक माहौल का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। श्रद्धालुओं की ​हर दिन बढ़ती संख्या को देखते हुए मेला प्रशासन सुरक्षा और अधिक सुविधा के व्यापक इंतजाम कर रहा है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और वे अपने धार्मिक अनुष्ठान पूरे कर सकें।

Post Views: 805
Tags: #devotees at Triveni Sangam#huge crowd Mahakumbh#Mahakumbh 2025PrayagrajUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version