Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

क्या है कैसरगंज का चुनावी माहौल..? क्या बृजभूषण शरण का विवाद बेटे की जीत में बनेगा रोड़ा …!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 16, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के चार चरण के बाद अब पांचवे चरण की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर भी 20 मई को होने वाले पांचवें चरण के चुनाव में मतदान किया जाएगा। जिनमें कई ऐसी सीट हैं जिन पर दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है। इन्हीं सीटों में से एक है कैसरगंज जो रामनगरी अयोध्या से लगी हुई है। यहां से 2019 में बीजेपी के बृजभूषण शरण सिंह चुनाव मैदान में जीते थे और सांसद बने थे। लेकिन कुश्ती विवाद के चलते बृजभूषण शरण अचानक सुर्खियों में आ गए और इसी विवाद में उनका टिकट काट दिया गया। हालांकि भाजपा ने कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण की जगह उनके ही पुत्र करण भूषण को मैदान में उतारा है।

  • केसरगंज से चुनाव मैदान में बृजभूषण शरण के बेटे करण भूषण
  • प्रभु श्री राम की जन्मस्थली से अयोध्या से लगी हुई है कैसरगंज सीट
  • रायबरेली की तरह कैसरगंज में भी अंतिम समय में उतारे प्रत्याशी
  • कुश्ती विवाद के चलते दांव पर बृजभूषण शरण की साख

बृजभूषण शरण केसरगंज से साल 2009 से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। यहां जातीय समीकरण साधना भी एक बड़ी चुनौती है। कहा जाता है कि बृजभूषण शरण अपने दबदवे के चलते कैसरगंज सीट से साल 2009 से लगातार काबिज है। लेकिन विवाद के चलते इस बार बीजेपी ने उनकी जगह उनके छोटे बेटे और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ अध्यक्ष करण भूषण सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। बृजभूषण शरण के बड़े बेटे प्रतीक भूषण शरण सिंह पहले से ही भाजपा के विधायक हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सपा बसपा ने भी किया बीजेपी के प्रत्याशी के नाम का इंतजार

केसरगंज सीट से बीजेपी ने नामांकन की आखिरी तारीख से ठीक एक दिन पहले प्रत्याशी की घोषणा की गई थी। यह बृजभूषण शरण के दबदवे का ही नतीजा है कि भाजपा की ओर से प्रत्याशी का नाम सामने आने के बाद ही समाजवादी पार्टी और बसपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। हालांकि बृजभूषण यहां प्रत्याशी ना होते हुए भी मुख्य मुद्दा बन चुके हैं। चुनाव उनके नाम पर ही लड़ा जा रहा है। हालांकि बृजभूषण शरण को अपनी उम्मीदवारी का भरोसा था। यहही वजह है कि नाम का ऐलान होने से पहले ही करीब 165 रेलियां वे कैसरगंज संसदीय क्षेत्र में कर चुके थे। इसके चलते क्षेत्र में हर जगह बीजेपी के झंडे पोस्टर और बैनर ही नजर आते हैं। दूसरी पार्टियों के प्रत्याशियों की चुनावी तैयारी यहां अभी अधूरी सी नजर आती है जबकि 20 मई को कैसरगंज में मतदाताओं की कतार लगेगी।

एक महिला भी दे रही बृजभूषण के बेटे को चुनौती

कैसरगंज लोकसभा सीट पर 4 प्रत्याशी ही बचे हैं। वैसे तो कई निर्दलीयों ने भी नामांकन भरा था लेकिन अधिकांश के पर्चे खारिज हो गए तो कई ने नाम वापस ले लिए। जिससे केसरगंज के चुनाव मैदान में बीजेपी, सपा, और बसपा के साथ एक निर्दलीय महिला प्रत्याशी अरुणिमा पांडे ही चुनावी मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी ने यहां से भगतराम मिश्रा जो पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा के भाई हैं। वहीं बीएसपी ने नरेंद्र पांडे को टिकट दिया है। नरेंद्र ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।

कैसरगंज संसदीय क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं की सबसे अधिक आबादी है। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो सबसे ज्यादा 23% यहां ब्राह्मण और 14% क्षत्रिय हैं जबकि मुस्लिम आबादी करीब 18% और यादव आबादी 13% है। एससी-एसटी की बात करें तो 15 एससी है और बाकी ओबीसी की आबादी हैं। भाजपा प्रत्याशी कारण भूषण सिंह पिछले 35 साल से कैसरगंज क्षेत्र में उनके पिता की ओर से कराये गसे विकास कार्यों का चुनाव मे जिक्र करते हुए लोगों से आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे हैं। वही विरोधी दल के उम्मीदवार बृजभूषण शरण के शिक्षा व्यापार और जमीन की हेरा फेरी के साथ कुश्ती विवाद का जिक्र करने से नहीं चूक रहे हैं।

Post Views: 230
Tags: # election environment#BJP candidate Karan Bhushan#Brij Bhushan asylum controversy#Uttar Pradesh Kaiserganj Lok Sabha seat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version