Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

UP में कांवड़ पर कलह…..योगी सरकार के इस आदेश से गरमाई सियासत, सहयोगी दल भी हुए असहयोगी

DigitalDesk by DigitalDesk
July 20, 2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरप्रदेश में जहां बीजेपी सरकार और संगठन में जारी असंतोष के बीच कांवड़ यात्रा पर सियासत गरमा गई है। योगी सरकार के एक आदेश ने विपक्ष ही नहीं एनडीए के सहयोगी दलों को भी विरोध करने पर मजबूर कर दिया है।

यूपी में कांवड़ यात्रा से पहले सियासत शुरु

  • योगी के आदेश से नाराज हुए सहयोगी
  • विवादों में कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार का आदेश
  • विपक्ष ही नहीं एनडीए के सहयोगी दल भी खफा
  • प्रियंका बोलीं-यह लोकतंत्र पर हमला है
  • एनडीए के तीन प्रमुख सहयोगी नाराज
  • लोजपा प्रमुख चिराग ने जताई असहमति
  • 22 जुलाई से प्रारंभ होगी कांवड यात्रा
  • 19 अगस्त तक रहेगी यात्रा जारी
  • यूपी सरकार के आदेश पर विवाद
  • कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी में कलह
  • यूपी में हर साल सड़क पर उतरते हैं 4 करोड़ कांवड़िए

दरअसल कांवड़ यात्रा मार्गों पर पड़ने वाली दुकानों में खासकर खाद्य सामग्री के दुकान संचालकों को दुकान के बाहर बोर्ड में अपना नाम लिखना होगा। इस बोर्ड में दुकान मालिक का नाम ही नहीं दूसरी डिटेल लिखने के आदेश योगी सरकार की ओर से जारी किये गये हैं। शुक्रवार 19 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश दिया है। सरकार का तर्क है कि कांवड़ यात्रियों की सुचिता बनाए रखने और किसी तरह के विवाद से बचने के लिए ही यह फैसला लिया है। इसके अलावा बगैर सर्टिफिकेशन वाले उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

योगी के बाद धामी सरकार ने भी जारी किया आदेश

उत्तरप्रदेश से लगे हुए उत्तराखंड के हरिद्वार में भी कुछ इसी तरह का आदेश लागू कर दिया गया है।

तीन सहयोगी दल ने जताया विरोध

योगी और धामी सरकार के इस आदेश के खिलाफ अब एनडीए के तीन सहयोगी दल खुलकर सामने आ गए हैं। राष्ट्रीय लोकदल ने इस तरह के आदेश को गलत परंपरा बताया, तो लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने फैसले का समर्थन करने से ही इनकार कर दिया है।

विपक्ष को मिल गया मुद्दा

वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को बैठे बिठाए एनडीए और बीजेपी को घेरने का मौका मिल गया। उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि योगी सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। राय ने कहा यह अव्यावहारिक आदेश है। इसे तत्काल निरस्त करना चाहिए।

इधर बसपा सुप्रिमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस तरह के फैसले को असंवैधानिक करार दिया है। मायवती ने कहा यह फैसला चुनावी लाभ के लिए है। इतना ही नहीं यह धर्म विशेष के लोगों का आर्थिक बहिष्कार करने का भी प्रयास है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार के इस फैसले को लोकतंत्र पर बड़ा हमला करार दिया है। जबकि ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने योगी सरकार के फैसले का समर्थन किया है।

यूपी में मुजफ्फरनगर पुलिस ने सबसे पहले दुकानों के बाहर दुकानदारों को अपना नाम लिखने का आदेश दिया था। पुलिस का तर्क था कि इससे कांवड़ यात्रियों में कंफ्यूजन नहीं होगा। मतलब यह है कि दुकान संचालक का धर्म और जाति पता चल सकेगी। बता दें इस बार 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली जो आने वाली 19 अगस्त तक जारी रहेगी।

JDU बोली बिहार में भी निकलती है कांवड़

जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा यूपी से बड़ी कांवड़ यात्रा तो बिहार में निकलती है। लेकिन इस तरह का कोई भी आदेश वहां जारी नहीं किया है। त्यागी ने कहा यूपी की योगी सरकार का आदेश पीएम मोदी की जो व्याख्या भारतीय समाज को लेकर है, NDA के बारे में जो विचार है कि सबका साथ और सबका विकास, सबका विश्वास यह उसका विरोधी है।

योगी सरकार का प्रतिबंध इस नियम के विरुद्ध में है। बिहार में इस तरह का कोई आदेश नहीं है। राजस्थान से भी कांवड़ गुजरेगी वहां भी बीजेपी की सरकार है लेकिन वहीं इस तर​ह का आदेश जारी नहीं किया है। ऐसे में योगी सरकार को अपने आदेश पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Post Views: 438
Tags: #Kanwar Yatra#Proprietor#Shop Operator Name#Uttar Pradesh Government Ordercm yogi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version