Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक सर्जरी…लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ अधिकारियों को हटाया

DigitalDesk by DigitalDesk
April 21, 2026
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
UP government
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… 40 IAS ट्रांसफर, 15 DM बदले

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ अधिकारियों को हटाना शुरु कर दिया है। जिससे चुनाव के वक्त किसी परेशाानी का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस व्यापक बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को बदल दिया गया है, जिससे प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा और गति लाने की कोशिश मानी जा रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई अहम अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, कई जिलों में तैनात डीएम को अन्य जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सात अधिकारियों को पहली बार जिलाधिकारी के रूप में मौका दिया गया है। जिन अधिकारियों को पहली बार डीएम बनाया गया है, उनमें ब्रजेश कुमार (औरैया), आलोक यादव (शामली), अभिषेक गोयल (हमीरपुर), इंद्रजीत सिंह (सुल्तानपुर), अन्नपूर्णा गर्ग (श्रावस्ती), नितिन गौड़ (अमरोहा) और सरनजीत कौर (रायबरेली) शामिल हैं।

वहीं, कुछ अनुभवी अधिकारियों को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले की कमान सौंपी गई है। गौरांग राठी को झांसी, कुमार हर्ष को बुलंदशहर, अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर, निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर, घनश्याम मीना को उन्नाव, अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी और इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का जिलाधिकारी बनाया गया है। मनीष बंसल को आगरा जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी दी गई है, जो प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जाता है।

इस फेरबदल में सिर्फ जिलाधिकारियों तक ही बदलाव सीमित नहीं रहा, बल्कि कई विभागों में भी बड़े स्तर पर अधिकारियों के पद बदले गए हैं। परिवहन विभाग की आयुक्त किंजल सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है, जबकि शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव MSME और आलोक कुमार को अपर मुख्य सचिव MSME की जिम्मेदारी दी गई है।

ऊर्जा, पर्यटन, अल्पसंख्यक कल्याण, बाल विकास और खाद्य विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा, मृदुल चौधरी को विशेष सचिव पर्यटन, अश्विनी कुमार पांडेय को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण और हर्षिता माथुर को निदेशक बाल विकास विभाग बनाया गया है।

इसके अलावा, कई विकास प्राधिकरणों और विश्वविद्यालयों में भी नियुक्तियां की गई हैं। हिमांशु गौतम को झांसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, मुकेश चंद्र को हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और केशव कुमार को डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है।

प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) के स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। श्रुति शर्मा को हापुड़, गामिनी सिंगला को बदायूं, सुनील कुमार धनवंता को बहराइच, पूजा साहू को अमेठी और रामेश्वर सुधाकर को झांसी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी चुनौतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना और विकास योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के व्यापक तबादले से न केवल प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा, बल्कि नई जिम्मेदारियां मिलने से अधिकारियों में कार्य के प्रति नई ऊर्जा भी देखने को मिलेगी। अब देखना होगा कि नए तैनात अधिकारी अपने-अपने जिलों और विभागों में किस तरह से काम करते हुए सरकार की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हैं।

तबादलों की पूरी लिस्ट….कई जिलों में नए डीएम तैनात

जारी सूची के अनुसार गौरांग राठी को झांसी, इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर, कुमार हर्ष को बुलंदशहर और अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है। आलोक यादव को शामली, अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर, नितिन गौड़ को अमरोहा और अभिषेक गोयल को हमीरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली, निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर, घनश्याम मीना को उन्नाव, अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी और इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम बनाया गया है। बृजेश कुमार को औरैया तथा मनीष बंसल को आगरा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक स्तर पर अन्य बदलावों में अरविंद मलप्पा बांगरी को विशेष सचिव सीएम, नितीश कुमार को यूपीपीसीएल का एमडी और श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत निगम का एमडी बनाया गया है। आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त और किंजल सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव MSME और आलोक कुमार को अपर मुख्य सचिव MSME की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य नियुक्तियों में रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा, मृदुल चौधरी को विशेष सचिव पर्यटन, अश्विनी कुमार पांडेय को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण और हर्षिता माथुर को निदेशक बाल विकास विभाग बनाया गया है। जुनैद अहमद को अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर और अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव खाद्य विभाग नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही सचिन कुमार सिंह को अपर निदेशक कृषि उत्पादन, बसंत अग्रवाल को निदेशक कर्मचारी बीमा योजना, हिमांशु गौतम को झांसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और मुकेश चंद्र को हापुड़-पिलखुवा प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। केशव कुमार को डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। विकास कार्यों को गति देने के लिए श्रुति शर्मा को हापुड़, गामिनी सिंगला को बदायूं, सुनील कुमार धनवंता को बहराइच, पूजा साहू को अमेठी और रामेश्वर सुधाकर को झांसी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। यह व्यापक फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।

Post Views: 225
Tags: #Administrative reshuffle in UP #40 IAS transferred #DM changed in 15 districts #Uttar Pradesh Yogi Adityanath government #Administrative reshuffle #Officers given new responsibilities#UP Government Cabinet Minister Dr. Sanjay Nishadup government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version