Friday, July 24, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

UP में 10 सीटों पर उपचुनाव से पहले इस सीट पर BJP की जमानत जब्त…जानें मायावती और उनकी पार्टी को कैसे मिली संजीवनी…!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 9, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, लेकिन विधानसभा के इन उपचुनावों से पहले बीएसपी को बड़ी राहत मिली है। उसने अंबेडकर नगर जिले की कटेहरी प्रथम जिला पंचायत की सीट पर हुए उपचुनाव में ने जीत दर्ज की है। कटेहरी प्रथम जिला पंचायत सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दौरान बीएसपी समर्थित उम्मीदवार दीपलता उर्फ डिंपल ने शुरू से ही बढ़त बना ली थी। अंत में भी उन्हें जीत मिली। बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में मिली करारी हार के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती के लिए यह जीत संजीवनी की तरह नजर आ रही है।

  • मायावती को मिली संजीवनी
  • बसपा ने जीता उपचुनाव
  • बीजेपी की जमानत जब्त
  • कटेहरी प्रथम जिला पंचायत सीट पर उपचुनाव
  • अंबेडकर नगर जिले में है कटेहरी

प्रथम जिला पंचायत की कटेहरी सीट पर हुए इस उपचुनाव में ऐसा परिणाम आया कि बीएसपी खुश नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इस चुनाव में बीजेपी की भी हालत खराब ही रही। बीएसपी इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से यह सीट छीनने में कामयाब रही। जिले में जनाधार खो चुकी बीएसपी को इस उपचुनाव से संजीवनी मिली है। प्रथम जिला पंचायत की कटेहरी सीट उपचुनाव में मिली विजय पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने खुशी जताई और कहा एक बार जनता बहन मायावती के साथ खड़ी हो गई है। जनता अब यह अच्छी तरह से जान गई है कि उनका भला कोई पार्टी कर सकती है तो वो बीएसपी है।।

Related posts

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market Update: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी टैरिफ की चिंता से निवेशकों ने बढ़ाई सतर्कता

July 24, 2026
Mahakal Ujjain Update: महाकाल मंदिर में सावन के श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, हर सोमवार व्रत रखने वालों को मिलेगा मुफ्त फलाहार प्रसाद

Mahakal Ujjain Update: महाकाल मंदिर में सावन के श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, हर सोमवार व्रत रखने वालों को मिलेगा मुफ्त फलाहार प्रसाद

July 24, 2026

बीजेपी समर्थित प्रत्याशी की नहीं बची जमानत

बता दें कि मुख्य चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के तौर पर श्याम कली ने जीत दर्ज की थी। जिनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद कटेहरी प्रथम जिला पंचायत की सीट पर उपचुनाव कराये गये। जिसमें बसपा समर्थित प्रत्याशी दीप लता उर्फ डिंपल गौतम को जीत मिली है। वहीं समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी क्रांति देवी को दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। उधर बीजेपी ने जिस प्रत्याशी का समर्थन किया उसकी जमानत भी नहीं बच सकी।

कटेहरी जिला पंचायत प्रथम सदस्य श्याम कली के निधन के बाद यहां 6 अगस्त को उपचुनाव कराये गये थे। जिस पर समाजवादी पार्टी के साथ बसपा और भाजपा भी अपने अपने समर्थित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। दो दिन बाद जब 8 अगस्त को चुनाव परिणाम सामने आए तो सपा और बीजेपी दोनों को पीछे छोड़कर बीएसपी समर्थन प्राप्त डिंपल ने कमाल कर दिया। मतगणना के दौरान दीपलता उर्फ डिंपल गौत शुरू से ही बढ़त बनाए रहीं और उन्हें जीत मिली। डिंपल ने अपने निकटतम समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी कांती देवी को 2 हजार 639 वोट से परास्त किया। डिंपल को जहां 5 हजार 599 मत मिले तो वहीं सपा की कांती देवी महज 2 हजार 960 पर ही ठहर गईं, जबकि बीजेपी समर्थित प्रत्याशी सावित्री देवी महज 241 वोट हासिल कर सकीं।

Post Views: 449
Tags: #Uttar Pradesh. #BSP. #Mayawati Assembly #10 seat by-election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version