Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा के मानसूत्र से पहले सियासत जारी…मायावती ने दी योगी सरकार को ये नसीहत…जानें अखिलेश किस मुद्दे को सदन में भुनाएंगे

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 29 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। जिसमें योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। हालाँकि यह बहुत संक्षिप्त सत्र ही होगा, लेकिन बीजेपी में जारी घमासान और अन्दुरुनी लड़ाई सदन में भी नजर आ सकती है।

  • सोमवार से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र
  • 29 जुलाई से प्रारंभ, 2 अगस्त को खत्म
  • सत्र में कई अध्यादेश पटल पर रखे जाएंगे
  • सदन के पटल पर कई अधिसूचनाओं को रखा जाएगा
  • 30, 31 जुलाई और 1, 2 अगस्त को होंगे विधाई कार्य
  • सदन में पेश किया जाएगा यूपी राज्य राजधानी क्षेत्र अध्यादेश 2024
  • अन्य क्षेत्र विकास परिषद अध्यादेश 2024 भी सदन में होगा पेश
  • यूपी नजूल संपत्ति अध्यादेश 2024 किया जाएगा पेश
  • सदन में यूपी विधियां संशोधन अध्यादेश होगा पेश
  • 30 जुलाई को यूपी सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट
  • योगी सरकार 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट करेगी पेश
  • 2025 के कुंभ को लेकर बजट होगा जारी
  • बसों की खरीद के लिए जारी होगी धनराशि

लोकसभा चुनाव 2024 में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी PDA के फॉर्मूले पर चल कर इंडी गठबंधन ने उत्तरप्रदेश में बीजेपी पर बढ़त बनाई थी। राज्य की 80 लोकसभा सीटों पर इंडी गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया था। संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने का विपक्ष का नरेटिव भी लोकसभा चुनाव में सफल रहा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अब विधान परिषद और विधानसभा में भी इंडी गठबंधन मानसून सत्र के दौरान इन दोनों मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएगा। इसके साथ ही पेपर लीक कांड के अलावा बेरोजगारी, महंगाई और राज्य की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी विपक्ष ने योगी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

बता दें लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन ने एनडीए को करारी शिकस्त दी थी। यूपी में इंडिया गठबबंधन को चुनाव में मिली इस जीत ने केंद्र में बीजेपी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने के रास्ते को रोक दिया था। इसके बाद से ही विपक्ष उत्साहित नजर आ रहा है।

मायावती ने दी योगी सरकार को नसीहत

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है भाजपा में जारी घमासान और इनकी अन्दुरुनी लड़ाई अगर विधानसभा के अंदर हावी न होकर जनहित और प्रदेशहित में कार्य किये जाएंगे तो बेहतर होगा। मायावती ने कहा राज्य में बाढ़ की तबाही से लाखों परिवार प्रभावित है..जिन्हें सरकारी मदद की तत्काल आवश्यकता है। जिनके प्रति सरकार का रवैया उदासीन होना चिन्तनीय है। मायावती ने कहा राज्य सरकार अतिक्रमण के नाम पर लोगों को उजाड़ने के बजाय राज्य के गरीबी, बेरोजगार और महंगाई के साथ बिगड़ रही कानून-व्यवस्था से त्रस्त आमजन के जीवन सुधार लाने पर ध्यान दे।

प्रमुख सचिव ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

बता दें कि विधानसभा के प्रमुख सचिव की ओर से शनिवार को सदन का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसमें 29 जुलाई को विधाई कार्य सदन में होंगे। इसके अगले दिन 30 जुलाई मंगलवार को अनुपूरक बजट सदन में रखा जाएगा। जबकि 31 जुलाई को भी विधि और विधायी कार्य होंगे। 1 अगस्त को सदन में अनुपूरक बजट को पास कराया जाएगा। इसके बाद दो अगस्त को विधायी कार्य पूरा होने के बाद सदन स्थगित हो जाएगा।

Post Views: 306
Tags: # yogi government#Supplementary Budget#Uttar Pradesh Assembly Monsoon Session
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version