Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

UP सरकार ने अब तक के सबसे बड़े बजट में किये हैं कई नए प्रावधान…योगी के बजट में 2027 की झलक…जानें क्या है बजट का चुनावी कनेक्शन

DigitalDesk by DigitalDesk
February 22, 2025
in मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Union Minister Shivraj Singh Chauhan chair broken while traveling by Air India plane
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश के बजट सत्र के दौरान योगी सरकार ने पिछले दिनों 20 फरवरी को अपना 9वां बजट पेश किया। योगी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 8 लाख करोड़ से अधिक का भारी भरकम बजट पेश किया था। जिसे उत्तरप्रदेश का यह अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है। इस बजट में क्या कुछ रहा खास और किस वर्ग को क्या मिला।
बजट का विश्लेषण ने पर 2027 की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है, क्योंकि यह बजट वित्तीय वर्ष 2025—26 का है। अगले साल जो बजट पेश किया जाएगा वो 2026—27 का होगा और इसके बाद चुनाव का ऐलान हो जाएगा। यही वजह है कि दो साल पहले से ही योगी आदित्यनाथ ने अपनी चुनावी रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है। जिसकी झलक इस बार के बजट में भी नजर आ रही है।

  • उत्तर प्रदेश बजट 2025-26
  • बजट में क्या है खास…?
  • अब तक का सबसे बड़ा बजट
  • 8 लाख, 8 हजार,736 करोड़ का बजट
  • बजट में किस वर्ग के क्या…?
  • बजट का पूरा विश्लेषण

2024-25- और 2025-26 के बजट अनुमानों की तुलना

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹8,08,736 करोड़ का बजट सदन में प्रस्तुत किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.8 प्रतिशत अधिक है।

बजट आवंटन

  • प्रमुख क्षेत्रवार आवंटन
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
  • बलरामपुर के साथ बलिया में राजकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना
  • क्रमशः ₹27 करोड़ और ₹25 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

कृषि

  • दलहनी और तिलहनी फसलों के लिए निःशुल्क मिनीकिट वितरण हेतु ₹50 करोड़
  • सीड पार्क विकास के लिए ₹251 करोड़
  • प्राकृतिक खेती के लिए ₹124 करोड़ का प्रावधान है।

ग्रामीण विकास

  • मनरेगा योजना के तहत 34 करोड़ मानव दिवस का सृजन
  • मनरेगा में 5,372 करोड़ रुपये का किया प्रावधान

शिक्षा

  • प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए ₹2,000 करोड़
  • पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों के लिए ₹580 करोड़
  • डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना हेतु ₹454 करोड़ का प्रावधान है

महिला एवं बाल विकास

  • निराश्रित महिला पेंशन योजना के लिए ₹2,980 करोड़
  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु ₹700 करोड़
  • मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए ₹252 करोड़ का प्रावधान

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 8 लाख करोड़ से अधिक का भारी भरकम बजट पेश किया, जो प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। योगी के वित्त मंत्री ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं। जिसमें मेधावी छात्राओं को पात्रता के आधार पर स्कूटी प्रदान करना, युवाओं को ब्याज मुक्त कर्ज देना। 58 नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी बनाना। राज्य में चार नए एक्सप्रेस वे का निर्माण करना भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया। यह 2024-25 के 6,96,632 करोड़ रुपये के बजट से करीब 9.8 प्रतिशत अधिक है।

बजट में कुल व्यय

2024-25 में 6,96,632 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 8,08,736 करोड़ रुपये। बात करें राजस्व अधिशेष की तो 2024-25 में जीएसडीपी का 3 प्रतिशत (74,147 करोड़ रुपये) अनुमानित था। साल 2025-26 के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन राजस्व अधिशेष बनाए रखने का प्रयास जारी है।

राजकोषीय घाटा

2024-25 में जीएसडीपी का 3.46 प्रतिशत (86,531 करोड़ रुपये) था। 2025-26 के लिए, सरकार ने इसे नियंत्रित रखने का संकेत दिया है।

Post Views: 644
Tags: # yogi government#up budget session#up Election 2027#Uttar Pradesh AssemblyChief Minister Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version