Saturday, July 25, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अमेरिकी उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा के मायने…भारत के पास टैरिफ चार्ज और दूसरे मुद्दों पर चर्चा का सुनहरा अवसर…

DigitalDesk by DigitalDesk
April 22, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
US Vice President visit to India means a golden opportunity for India to discuss tariff charges and other issues
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमेरिकी उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा के मायने…भारत के पास टैरिफ चार्ज और दूसरे मुद्दों पर चर्चा का सुनहरा अवसर…

अमेरिका की गद्दी पर जब से डोनाल्ड ट्रंप बैठे हैं उसके बाद से दुनिया भर में टैरिफ वॉर को लेकर चर्चा हो रही है। दुनियाभर के तमाम देशों पर ट्रंप के अनाप-शनाप टैरिफ ने ग्लोबल इकॉनमी में एक तरह से हलचल पैदा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस झटके से भारत भी नहीं बच सका है।

Related posts

चीन और आसियान देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त वक्तव्य जारी किया

SCO बैठक में चीन की कूटनीतिक सक्रियता.. वांग यी ने बढ़ाया कूटनीतिक संवाद…इन चार देशों से की चर्चा…क्षेत्रीय मुद्दों पर की अहम बातचीत

July 25, 2026
foreign tourist arrivals in China

चीन में विदेशी पर्यटकों की बढ़ी आमद, वीज़ा-मुक्त नीति और पर्यटन सुविधाओं से रिकॉर्ड वृद्धि का दावा

July 25, 2026

पीएम मोदी और जेडी वेंस के बीच हुई मुलाकात

दिल्ली स्थित 7 लोक कल्याण मार्ग पर पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच मुलाकात हुई। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने जेडी वेंस की पत्नी और उनके बच्चों से भी मिले। वेंस परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।पीएम आवास में वेंस परिवार के लिए बाकायदा रेड कार्पेट बिछाया गया था।
अमेरिका की ओर से भारत पर भी 26 फीसदी रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का ऐलान किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप के इस ऐलान के बीच उनके राइट हैंड माने जाने वाले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिन के भारत दौरे पर हैं। जेडी वेंस और भारतीय मूल की उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी भी तीन बच्चों के साथ भारत आईं हैं। टैरिफ टेंशन के साथ अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर के बीच उपराष्ट्रपति वेंस का यह भारत दौरा कई मायनों में अहम है। खासकर भारत को इस मौके का लाभ उठाने और इसे भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहिए।

चीन-अमेरिका के बीच अपने चरम पर टैरिफ वॉर

इस समय चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर अपने चरम पर है। चाईना के 125 फीसदी टैरिफ के जवाब में अमेरिका की ओर से चीन के आयात पर 245% तक टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद से दोनों ही देशों के बीच एक तरह से ट्रेड वॉर छिड़ गई है, जो चरम पर है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका का विकल्प तलाशने के उद्देश्य से पूर्वी एशियाई देशों वियतनाम, मलेशिया और कंबोडिया का दौरा कर रहे हैं। वहीं अमेरिका को चीन के खिलाफ भारत एक सशक्त साझेदार देश के रूप में दिखाई दे रहा है।
दूसरे देशों के मुकाबले अमेरिका की ओर से भारत के खिलाफ कम टैरिफ का ऐलान किया गया है। वहीं 90 दिनों का रेस्टिंग पीरियड भी अमेरिका ने दिया है। दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापार के साथ तकनीक और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर सहयोग निरंतर आगे बढ़ रहा है। केवल इतना ही नहीं एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए भी अमेरिका भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करना चाहता है। ऐसे समय में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस का भारत दोरा कई मायनों में अहम है।

भारत पर भी पड़ी टैरिफ की मार

भारत पर भी अमेरिका के टैरिफ की मार पड़ी है। करीब 10 प्रतिशत के बजाए भारत पर 26 फीसदी टैरिफ का एलान किया गया है। भले ही भारत को 90 दिनों की मोहलत दी गई है, लेकिन इसके बाद भी भारत की यही कोशिश है कि टैरिफ के मामले में उसे और अधिक रियायत मिले। चूंकि अमेरिका के उपराष्ट्रपति इस समय भारतीय मूल की अपनी पत्नी के साथ भारत की यात्रा पर हैं तो ऐसे में भारत की पूरी कोशिश होगी कि वह डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ पर कुछ राहत हासिल कर सके। भारत सरकार की यह कोशिश होगी कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की यात्रा के दौरान वो टैरिफ पर कुछ राहत का आश्वासन हासिल कर सके।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 303
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version