Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ये है अमेरिकी राष्ट्रपति का सिक्योरिटी प्रोटोकॉल, यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 4, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 7 सितंबर को भारत आ रहे हैं। वे यहां चार दिन रहेंगे। लेकिन उनके सिक्योरिटी एजेंट्स 3 महीने पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। यह सुरक्षा एजेंट्स जो बाइडेन की सुरक्षा से जुड़े हर छोटे से छोटे प्वाइंट पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें विदेशी दौरे पर जो बाइडेन के व्हाइट हाउस से निकलने से लेकर वापस अमेरिका पहुंचने तक उनकी सख्त सुरक्षा के इंतजाम किये जाते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ उनके निजी सुरक्षाकर्मी किसी साये की तरह लगातार चलते हैं। इसके अलावा उनके दौरे से पहले सीक्रेट सर्विस एजेंट सुरक्षा का जायजा लेते हैं।

  • 7 सितंबर को भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
  • जो बाइडेन के पहुंचने से पहले सुरक्षा के तगड़े इंतजाम
  • जी 20 शिखर सम्मलन में होंगे शामिल
  • चार दिन भारत में रहेंगे जो बाइडेन
  • रनवे पर हमेशा तैयार रहेगा उनका एयरफोर्स 1 विमान
  • अमेरिकी सुरक्षा दस्ता भी पहुंचेगा बाइडेन के साथ भारत
  • भारत की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी हैं अलर्ट

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया के किसी भी देश जाते हैं तो उनके साथ वहां अमेरिकी सुरक्षा दस्ता भी पहुंचता है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तो अलर्ट पर ही रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात कमांडो उनके साथ यात्रा करते हैं। ये कमांडो किसी भी हमले और फिर इमरजेंसी की स्थिति से प्रेसिडेंट को आसानी से निकाल सकते हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

रनवे पर ही रहेगा अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में बेहद छोटी छोटी बातों पर पूरा ध्यान दिया जाता है। बाइडेन चार दिन भारत में रहेंगे। इस दौरान उनका एयरफोर्स-1 विमान रनवे पर हमेशा तैयार मिलेगा। दरअसल मेजबान देश में अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान कभी भी एयरपोर्ट के टर्मिनल पर पार्क नहीं होता है। ये हमेशा उसी रनवे पर खड़ा रहता है जहां लैंड किया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि किसी आपात स्थिति में अगर विमान को वापस उड़ान भरना हो तो कुछ ही सेंट में ये टेकआफ कर जाए। इतना ही नहीं दूसरा एयरफोर्स वन विमान हमेशा एक गुप्त स्थान पर तैनात रहता है। पहले विमान में कोई समस्या होने पर फौरन उस विमान का उपयोग किया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जब दिल्ली आएंगे तो अमेरिकन सीक्रेट सर्विस के टॉप अधिकारी भी उनके साथ रहेंगे। ये तेज तर्रार अधिकारी बाइडेन की निजी सुरक्षा में शामिल रहते हैं। अमेरिकी सीक्रेट एजेंट राष्ट्रपति के आने से पहले भी उस देश में सुरक्षा इंतजाम का बारिकी से जायजा लेते हैं। विमानतल से से लेकर जहां राष्ट्रपति ठहरेंगे उस होटल के साथ उसके आसपास और वेन्यू तक में तमाम एजेंट्स फैले होते हैं जो अपनी नजरें हवा से लेकर जमीन तक पर रखते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति का जिस तरह से तय कार्यक्रम होता है और जिन स्थानों पर राष्ट्रपति को जाना होता है वहां पहले से ही सीक्रेट सर्विस के ये एजेंट पहुंच चुके होते हैं। उस पूरे क्षेत्र को अच्छी तरह से सैनिटाइज भी किया जाता है। जब इन सुरक्षा एजेंट्स की हरीझंडी मिलती है तभी राष्ट्रपति को मूव किया जाता है। राष्ट्रपति की कार द बीस्ट में भी उनके साथ निजी सुरक्षाकर्मी होते हैं। राष्ट्रपति कार से तभी उतरते हैं जब बाहर उनके एजेंट्स सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जायजा ले चुके होते हैं।

मानसिक रोगियों पर नजर!

इतना ही नहीं अमेरिकी सूरक्षा एजेंटस बाइडेन के आने से पहले आस-पास के मेंटल हॉस्पिटल से छोड़े गए मरीजों की जानकारी तक खंगालते हैं। इन्हें पोटेंशियल थ्रेट माना जाता है। दरअसल 30 मार्च 1981 को एक मानसिक रोगी ने अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की हत्या की थी। इसके बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में इस लेकर भी खास ध्यान दिया जाने लगा।

Post Views: 371
Tags: G20 summitSecurity ProtocolUS President Joe Biden
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version