Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भारत की दो दिनी यात्रा पर आएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन,जी20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
US President Joe Biden G20
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जी20 विश्व नेताओं का शिखर सम्मेलन इसी माह 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। शिखर सम्मेलन के दौरान भारत में विश्व नेताओं की सबसे बड़ी सभाओं में से एक होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें भारत को 1 दिसंबर 2022 को इंडोनेशिया से G20 की अध्यक्षता मिली थी। जी 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी भारत आ रहे हैं। शनिवार देर शाम व्हाइट हाउस ने जानकारी सार्वजनिक की है। जिसके मुताबिक बाइडन गुरुवार सात सितंबर से भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। अगले दिन 8 सितंबर को वे नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

  • जी20 विश्व नेताओं का शिखर सम्मेलन
  • G20 के लिए भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
  • बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
  • 7-10 सितंबर को भारत के दौर पर रहेंगे बाइडेन
  • बाइडन और पीएम मोदी के बीच होगी द्विपक्षीय बैठक
  • विश्व के सबसे मजबूत आर्थिक संगठनों में से एक है G20 सम्मेलन
  • भारत कर रहा है जी 20 सम्मेलन की मेजबानी
  • 40 से ज्यादा देश और राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल
  • समूचे विश्व की नजरें होंगी जी 20 सम्मेलन पर
  • 9 और 10 सितंबर को होगा G20 सम्मेलन

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बता दें जी20 विश्व नेताओं का शिखर सम्मेलन इसी माह 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। शिखर सम्मेलन विश्व नेताओं की सबसे बड़ी सभाओं में से एक होगा। इस अहम सम्मेलन के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी आ रहे हैं। जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइडन गुरुवार 7 सितंबर से भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन अगले दिन आठ सितंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान बाइडेन अन्य नेताओं के साथ रुस यूक्रेन संघर्ष सहित कई वैश्विक चुनौतियों को लेकर मंथन करेंगे चर्चा करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन और जी20 साझेदार स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और जलवायु परिवर्तन से निपटने के साथ यूक्रेन संघर्ष के आर्थिक और सामाजिक प्रभावों को कम करने के साथ ही विभिन्न वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए कई संयुक्त प्रयासों पर चर्चा करेंगे। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ के साथ विश्व बैंक में सुधार पर भी जोर देंगे। जिससे विकासशील देशों को ज्यादा मदद हो सके।

अमेरिका के साथ ये देश भी होंगे सम्मेलन में शामिल

जी20 देशों के समूह में भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, चीन, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इटली, इंडोनेशिया, जापान और कोरिया गणराज्य के साथ मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब,तुर्किये, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ इसमें शामिल हैं। इन सदस्य देशों में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सा माना जाता है। साथ ही इन देशों में दुनिया की करीब दो-तिहाई आबादी है। वहीं अतिथि देशों में ईजिप्ट, मॉरिशस, बांग्लादेश, नीदरलैंड, ओमान, सिंगापुर, नाइजीरिया और स्पेन के साथ संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल है। बता दें नियमित अंतरराष्ट्रीय संगठनों यूएन, आईएमएफ, डब्ल्यूएचओ, डब्ल्यूबी, डब्ल्यूटीओ, एफएसबी, आईएलओ और ओईसीडी के साथ क्षेत्रीय संगठनों एयू, एयूडीए-एनईपीएडी और आसियान की पीठों के अतिरिक्त जी20 के अध्यक्ष के रूप में भारत की ओर से आईएसए, सीडीआरआई और एडीबी को अतिथि अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है।

इसी माह नई दिल्ली में होगा सम्मेलन

जी20 विश्व नेताओं का शिखर सम्मेलन इसी माह 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। यह शिखर सम्मेलन भारत में विश्व नेताओं की सबसे बड़ी सभाओं में से एक होने की उम्मीद है। भारत ने 1 दिसंबर, 2022 को इंडोनेशिया से G20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी।

Post Views: 290
Tags: Airbase Prime Minister Narendra Modi laid the foundation stone of Banaskantha airbase in Gujarat. 52 stations of air forceG20 summitUS President Joe Biden
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version