Friday, October 16, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

वक्फ संशोधन बिल पर फिर बवाल…बाहर बयान क्यों दे रहे..जब बैठक में ओवैसी और संजय सिंह ने किए शाह से सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
September 20, 2024
in मुख्य समाचार
0
वक्फ संशोधन बिल पर फिर बवाल…बाहर बयान क्यों दे रहे..जब बैठक में ओवैसी और संजय सिंह ने किए शाह से सवाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वक्फ संशोधन बिल पर फिर बवाल…बाहर बयान क्यों दे रहे..जब बैठक में ओवैसी और संजय सिंह ने किए शाह से सवाल

वक्फ संशोधन बिल को लेकर जेपीसी की अब तक 5 बैठक हो चुकी है। इस बैठक में असदुद्दीन ओवैसी और संजय सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री के बयान पर सवाल खड़े करते हुए कहा मामला जब जेपीसी में है तो गृहमंत्री जेपीसी से बाहर आखिर बयान क्यों दे रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पसमांदा महाज ने बैठक में अपनी बात रखी।

Related posts

Maruti Brezza Sales: मारुति ब्रेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री; अपडेटेड मॉडल को मिली 1 लाख बुकिंग

Maruti Brezza Sales: मारुति ब्रेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री; अपडेटेड मॉडल को मिली 1 लाख बुकिंग

October 15, 2026
पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

October 15, 2026

वक्फ संशोधन बिल को लेकर बोर्ड ने रखी जेपीसी के सामने अपनी बात
‘हम संशोधन बिल को पूरी तरह रिजेक्ट करते हैं’
‘जेपीसी अलग-अलग स्टेक होल्डर और लोगों से बात कर रही है’
शाह के बयान पर सवालों की झड़ी

वक्फ संशोधन बिल को लेकर जेपीसी की 5वीं बैठक में शाह के बयान जमकर हंगामा हुआ।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ही नहीं आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने भी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर सवालों की झड़ी लगा दी। दोनों सांसदों ने कहा जब मामला जेपीसी में है। फिर ऐसे में गृह मंत्री वक्फ संशोधन बिल को लेकर आखिर बाहर बयान क्यों दे रहे हैं।

संसदीय समिति पर दवाब बनाने की कोशिश का आरोप
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने जोरदेकर कहा क्या इस तरह बाहर बयान देकर संसदीय समिति पर दवाब बनाने की कोशिश की जा रही है। दरअसल दोनों ही सांसदों ने कहा उन्हें इस बात का अधिकार नहीं कि जब किसी मामले में जेपीसी बनी हुई है तो जेपीसी के बाहर किसी तरह के बयान दिये जाएं।

डीएम को पॉवर देने का विरोध
वहीं पटना की चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर फैजान मुस्तफा ने भी बैठक में अपनी बात रखी। मुस्तफा ने वक्फ बाय यूजर और वक्फ ट्रिब्यूनल का पूरा समर्थन किया। पटना की चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर फैजान मुस्तफा ने कहा कलेक्टर को सभी पॉवर देने से मामला गड़बड़ा सकता है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार को बहुत सतर्कता बरतनी चाहिए। संशोधन केवल वही किए जाएं, जो सही हों। जिन पर सभी की सहमति हो। मुस्तफा के अतिरिक्त ऑल इंडिया मुस्लिम पसमांदा महाज ने भी वक्फ संशोधन बिल को लेकर अपनी बात रखी। महाज ने वक्फ को लेकर पर अपना समर्थन सरकार को दिया है।। साथ ही उन्होंने संशोधन को सहीं ठहराया।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से बोर्ड अध्यक्ष मौलाना सैफुल्लाह रहमानी ही नहीं कासिम रसूल इलियास और एडवोकेट शमशाद समेत अन्य पांच लोगों ने भी जेपीसी के सामने अपने अपने विचार रखे। इसमें वक्फ बिल में किये गये संशोधन और उसके खिलाफ बिन्दुबार विरोध किया।वक्फ बाय यूजर से लेकर कलेक्टर को अधिकार देने। ट्रिब्यूनल खत्म करने जैसे बड़े संशोधन को गलत करार दिया। बता दें जेपीसी की चौथी बैठक से लखनऊ में शुक्रवार को नमाज के दौरान लोगों ने वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया था। इस दौरान कुछ नमाजियों ने तो क्यूआर कोड के जरिए विरोध दर्ज कराने की भी बात कही थी। हालांकि समिति अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा था कि इसके लिए किसी तरह का कोई क्यूआर कोड जारी नहीं किया गया है।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version