Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना, एक्सप्रेस-वे से पैदा होगी बिजली,बुन्देलखण्ड ई-वे पर तैयार होंगे सौर पैनल

DigitalDesk by DigitalDesk
August 17, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य
0
Expressway Bundelkhand
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यूपी की योगी सरकार ने बुन्देलखण्ड ई-वे पर पैनल बनाने की योजना तैयार की है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे 4 लेन का एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे है। यह इटावा के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से शुरू होता है। इसके बीच में हमीरपुर, जालौन, औरैया, महोबा और बांदा को कवर करते हुए बुन्देलखण्ड के चित्रकूट जिले में भरतकूप तक पहुंचता है। बता दें बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पिछले साल 2022 की जुलाई में पीएम मोदी ने किया था।

  • बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को बनाएंगे “सौर एक्सप्रेसवे”
  • 4 लेन का एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे
  • जुलाई 2022 को पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
  • सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने की योजना

जानकारी के अनुसार राज्य भर में सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने की अपनी योजना के तहत ही यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को “सौर एक्सप्रेसवे” में बदलने का फैसला किया है। चर्चा है कि राज्य सरकार एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर “सौर फार्म” यानी सौर पैनल स्थापित करने के लिए मुख्य कैरिजवे के साथ सर्विस रोड के बीच की जमीन का उपयोग करने की योजना पर काम कर रही है। सार्वजनिक निजी भागीदारी यानी पीपीपी मॉडल के तहत कार्यान्वित की जाने वाली परियोजना को लेकर उसकी व्यवहार्यता का पता लगाने के के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने डेवलपर्स से निविदा आमंत्रित की है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पीपीपी मोड पर कराया जा रहा ये काम

सरकार से जुड़े सूत्रों की माने तो परियोजना का उद्देश्य राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है। जिसके लिए सौर पार्क के विकास की संभावना तलाशने और परियोजना की रूपरेखा को अंतिम रूप देने का आग्रह किया गया है। इच्छुक कंपनियों से एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर पीपीपी मोड पर यह काम कराया जाएगा। दरअसल बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे चार लेन का एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे है। जो उप्र में औद्योगिक विकास को गति देने के साथ ही औद्योगिक गलियाओं और विशेषतौर पर हाइवे के रख-रखाव और सुविधाओं में बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत योगी सरकार नवीकरणीय ऊर्जा के तौर पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ही यह पहल करने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीडा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को सौर ऊर्जा से लैस करने की अनूठी पहल को पूरा करें। अब तक फिलहाल यूपीडा की ओर से एक ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट’ का पत्र जारी किया जा चुका है। जिामें बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को सोलर एक्सप्रेस-वे में परिवर्तित करने के लिए एक विस्तृत ड्राफ्ट तैयार किया गया है। यह पूरी योजना को पीपीपी मॉडल के तहत तैयार की जा रही है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की पहचान बनेगी सौर ऊर्जा

यूपीडा के मुताबिक करीब 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को सौर ऊर्जा चालित एक्सप्रेस-वे के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना पर चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने निर्देश दिए हैं। जिसपर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके फलस्वरूप यूपीडा की ओर से एक एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट का पत्र जारी कर आवेदन मांगे हैं।

Post Views: 212
Tags: Bundelkhand ExpresswayExpresswaySolar PanelUP Yogi Sarkar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version