Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

प्रयागराज महाकुंभ 2025 : आप यहां कम पैसे देकर किराये पर ले सकते हैं रुम…जानें कम बजट में ठहरने की सबसे उत्तम जगह

DigitalDesk by DigitalDesk
December 2, 2024
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, धर्म, मुख्य समाचार
0
UP Prayagraj Mahakumbh Dharamshala Hotel Accommodation Rent
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी के प्रयागराज में 2025 में महाकुंभ लगेगा। जिसमें लाखों-करोड़ों श्रद्धालु के आने की उम्मीद है। यह मेला 13 जनवरी 2025 से लेकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। बता दें कि महाकुंभ हर 12 साल में एक बार आता है। इस बार अगर आप भी प्रयागराज के महाकुंभ में धार्मिक लाभ ले जाना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है।

  • यूपी के प्रयागराज में 2025 में लगेगा महाकुंभ
  • लाखों-करोड़ों श्रद्धालु के आने की उम्मीद
  • मेला 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक चलेगा
  • हर 12 साल में एक बार आता महाकुंभ
  • ये हैं प्रयागराज में सस्ते और किफायती होटल
  • मेले का आप उठा सकते हैं लुत्फ

महाकुंभ में जाने वाले लोग अक्सर कहां ठहरे इसी उधेडबुन में लगे रहते हैं। कुंभ नगरी में इधर-उधर भटकते हैं। अंत में उन्हें महंगे होटल्स में शरण लेना पड़ती है। अगर आपका भी बजट कम है तो आप घबराएं नहीं। हम आपको प्रयागराज की कुछ ऐसी धर्मशालाओं और आश्रमों की जानकारी दे रहे हैं जो बहुत कम पैसों में आपको ठहरने की अच्छी सुविधा देते हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अजंता सिनेमा के पास जैन धर्मशाला

आप प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं और आपका प्लान है कि कम बजट में आप किसी अच्छी धर्मशाला में रुके तो जैन धर्मशाला को चुन सकते हैं हैं। इस जैन धर्मशाला में आप कम बजट में ठहर सकते हैं। आपको बेहतरीन सुविधाएं भी मिलेगी। 500 से 1500 रुपये के बजट में आप दो बेड का रुम बुक कर सकते हैं। आप अगर दो बेड वाला नॉन एसी कमरा लेने की चाहत रखते हैं तो उसका किराया भी महज 600 रुपए के आसपास ही है। बता दें कि प्रयागराज में अजंता सिनेमा के पास चांद जीरो रोड पर जैन धर्मशाला है।

भारद्वाज का आश्रम

भारद्वाज आश्रम प्रयागराज रेलवे स्टेशन से करीब साढ़े 3 किमी दूर है। कम बजट में यहां आपको ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्थाएं मिल सकती हैं। ठहरने की जगहों की सूची में भारद्वाज आश्रम का नाम भी शामिल है। भारद्वाज आश्रम में 500 से 1000 रुपये के बीच आपको कमरा मिल जाएंगे। यहां पर एसी और नॉन एसी दोनों प्रकार के कमरे मिल जाएंगे। बता दें भारद्वाज आश्रम प्रयागराज रेलवे स्टेशन से 3.5 किलोमीटर दूरी पर बना है।

कम बजट में भारत सेवा आश्रम

भारत सेवा आश्रम भी बहुत कम बजट में अच्छी सुविधाएं प्रदान करता है। हालांकि प्रयागराज स्टेशन से इसकी दूरी करीब 8 किलोमीटर है। लेकिन भारत सेवा आश्रम में सिंगल रूम से लेकर डबल रूम और सिंगल बेड से लेकर डबल बेड तक कम किराये में उपलब्ध हैं। सबसे खास बात यह है कि आश्रम में आप वाईफाई की सुविधा का भी भी लाभ उठा सकते हैं। बता दें भारत सेवा आश्रम प्रयागराज में तुलाराम बाग एमजी रोड पर स्थित है।

सबसे प्राचीन है बांगड़ धर्मशाला

प्रयागराज में बांगड़ धर्मशाला एक बेहद प्राचीन और प्रसिद्ध धर्मशाला है। बांगड़ धर्मशाला प्रयागराज में त्रिवेणी घाट से बहुत ही समीप भी है। जिसमें आपको एसी से लेकर नॉन एसी कमरे आसानी से उपलब्ध हैं।हालांकि बांगड धर्मशाला में आपको खाने-पीने की सुविधा नहीं मिलेगी है। इसके लिए आपको दूसरी व्यवस्था करना होगी। यहां आप ठहर सकते हैं विश्राम कर सकते हैं। बांगड़ धर्मशाला त्रिवेणी घाट से करीब डेढ़ किमी और प्रयागराज रेलवे स्टेशन से करीब पांच किमी दूर स्थित है।

Post Views: 1,346
Tags: # Mahakumbh room on rent #Best place to stay in low budget#Prayagraj Mahakumbh 2025
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version