Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार की महिला मंत्री का कथित ऑडियो बना सोशल मीडिया की सुर्खी….ऑडियो को लेकर क्या बोलीं मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

DigitalDesk by DigitalDesk
June 22, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का घटता ग्राफ अब नेताओं में आपसी मनमुटाव की वजह बनता जा रहा है। इस बीच योगी सरकार में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का एक कथित ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खी बना हुआ है। जिसमें वे अपनी पीड़ा जाहिर कर रहीं हैं। उनका यह कथित ऑडियो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान का है। हालाकि liveindia.news इस कथित ऑडियो की पुष्टि नही करता है कि यह राज्यमंत्री का है या नहीं। वहीं राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने भी इसे फर्जी करार दिया है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो को लेकर सियासी घमासन मच गया है।

  • यूपी की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का कथित ऑडियो वायरल!
  • सोशल मीडिया की सुर्खी बना हुआ है यह कथित ऑडियो !
  • कथित ऑडियो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान का
  • liveindia.news इस कथित ऑडियो की पुष्टि नही करता
  • राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने दिया इसे फर्जी करार
  • ‘एआई की मदद से बनाया गया ऑडियो’

बता दें ऑडियो में राज्य मंत्री जैसी आवाज में पार्टी और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ भी चर्चा करते हुए की प्रदेश सरकार में केवल ढक्कन जैसा रखा जा रहा है। साथ ही वह यह भी कहती सुनाई दे रहीं हैं कि राज्य के मुख्यमंत्री उनकी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। इतना ही नहीं कथित में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की आवास में बजट आवंटन में भी विषमता का जिक्र किया और कहा कि विकास कार्यों में धन आवंटन में विषमता दिखाई दे रही है। अकेले गोरखपुर के विकास के लिए करीब 600 करोड़ और इसके बाद 400 करोड़ का बजट आवंटित कर दिया जाता है। गोरखपुर की एक एक नाली और नाले को दुरुस्त किया जा रहा है। विकास के कार्य गोरखपुर में ही कराये जा रहे हैं। पार्टी में हम लोगों की जरूरत है। लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है। उन्हें इस समय सरकार में महज ढक्कन बनाकर रख दिया गया है क्योंकि मुख्यमंत्री जानते हैं कि उनकी नहीं है, सब ऊपर से आई है। इसलिए हर जगह उनको अपेक्षित किया जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

MLC और क्षेत्रीय अध्यक्ष को लेकर कहे अपशब्द!

ऑडियो में आवाज सुनाई दे रही है जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष को लेकर भी अपशब्द कहे जा रहे हैं। उनको और एक विधान परिषद सदस्य को मुख्यमंत्री का करीबी बताया जा रहा है। सियासी घमासान के बीच राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी ने इसे फर्जी करार देते हुए सोशल मीडिया पर फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए लिखा की वायरल ऑडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से बनाया गया फेक ऑडियो है। उन्होंने कहा इस तरह का ऑडियो बनाने वाला गृह जिले में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आपको भी यह ऑडियो या इससे संबंधित कोई ऑडियो कहानी पोस्ट किया हुआ मिले तो इसे हमें और देवरिया कोतवाली पुलिस तक पहुंचाएं या सूचना दें। इससे सरकार की छवि धूमल हो रही है और वह इस फर्जी ऑडियो की निंदा करती हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सोची समझी साजिश है। दोषियों को ऐसे में किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। राज्य मंत्री ने कहा कि जांच के लिए इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। जल्दी सरकार विरोधी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी ने कहा कि उनको हैरानी होती है। तथाकथित ऑडियो जिसे उनके नाम से बात कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। यह ऑडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई की सहायता से तैयार किया गया फेक ऑडियो है। राज्य सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास है। इसकी निंदा की जाती है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए देवरिया कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

Post Views: 694
Tags: #alleged audio social media#Minister of State Vijay Lakshmi Gautamup government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version