Sunday, June 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

यूपी सरकार ने ITI-पॉलिटेक्निक पास युवाओं के लिए खोले 2,800 सेंटर, 5.50 लाख को मिला रोजगार

DigitalDesk by DigitalDesk
April 28, 2025
in स्पेशल
0
यूपी सरकार ने ITI-पॉलिटेक्निक पास युवाओं के लिए खोले 2,800 सेंटर, 5.50 लाख को मिला रोजगार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी सरकार ने ITI-पॉलिटेक्निक पास युवाओं के लिए खोले 2,800 सेंटर, 5.50 लाख को मिला रोजगार

उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने आईटीआई और पॉलिटेक्निक पास छात्रों को नौकरी के लिए सीधे निजी कंपनियों से जोड़ने के मिशन में जुटी है। मिशन रोजगार योजना के तहत अब तक करीब 5 लाख 66 हजार 483 युवाओं को कंपनियों में नौकरियां मिल चुकी हैं। राज्यभर में 2 हजार 800 प्रशिक्षण केंद्रों के जरिए से प्रदेश के युवाओं को आधुनिक और रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान किया जा रहा है।

Related posts

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings: सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना…कहा जल्द होगा दूध का दूध पानी का पानी

June 20, 2026
Cricketer Arshdeep Home

शादी की शहनाई से गूंजेगा रोहतास, आकाशदीप के घर उत्सव का माहौल

June 20, 2026

राज्य की योगी सरकार की इस पहल का असर ही है कि नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, राजधानी लखनऊ, इत्र नगरी कानपुर और धर्म नगरी वाराणसी जैसे शहरों में साफ देखा जा सकता है। इन जिलों में आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग के साथ कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार से रोजगार की संभावनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है।

लखनऊ में हुआ 22 अभ्यर्थियों का चयन
ट्रेनिंग काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों राजकीय आईटीआई, अलीगंज लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे एग्लो इंडिया, अदाणी विंड, पेटीएम, कॉन्टिनेंटल ऑटोमोटिव और एजस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने हिस्सा लिया। यहां मेले में 22 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिन्हें 13 हजार रुपये से लेकर 21 हजार रुपए तक का मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

95 अभ्यर्थियों को पॉलिटेक्निक में जॉब ऑफर
इससे पहले मार्च के माह में मिशन रोजगार योजना के तहत राज्य के 73 युवाओं को रोजगार मिला। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक में करीब 95 पात्र अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किया गया। यह युवाओं को उनके कौशल के अनुरुप नौकरी दिलाने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल मानी जा रही है।

युवाओं को दिया जा रहा मुफ्त प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत 35 साल की आयु तक के युवाओं को मुफ्त में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साल 2017-2018 से मार्च 2025 तक करीब 14.13 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके तहत 24 औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ 8 प्लेसमेंट एजेंसियों से राज्य सरकार की ओर से अनुबंध किया गया है। जिससे प्रशिक्षण और रोजगार का सीधा संबंध स्थापित किया जा सके।

प्रदेश की योगी सरकार ने आईटीआई ही नहीं पॉलिटेक्निक संस्थानों को भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया है। जिससे यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी के साथ उद्योगों की मांग के अनुसार कौशल मिल सके। योगी सरकार की यह पहल उत्तर प्रदेश को देश भर में रोजगार के हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है। नवीन औद्योगिक नीति के साथ निवेश प्रोत्साहन जैसे कार्यक्रमों की वजह से राज्य में निरंतर नई कंपनियां निवेश के लिए आ रही हैं। इससे न सिर्फ राज्य के युवाओं को नौकरी मिल रही है, बल्कि यहां का औद्योगिक विकास भी तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

 

Post Views: 494
Tags: IITIndia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version