Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा उप चुनाव: अखिलेश यादव ने लालू के दामाद को यूपी की इस सीट से बनाया अपना प्रत्याशी

DigitalDesk by DigitalDesk
October 10, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ
0
यूपी विधानसभा उप चुनाव: अखिलेश यादव ने लालू के दामाद को यूपी की इस सीट से बनाया अपना प्रत्याशी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी विधानसभा उप चुनाव: अखिलेश यादव ने लालू के दामाद को यूपी की इस सीट से बनाया अपना प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होना है। अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन पहले ही इस पर सियासत चरम पर है। समाजवादी पार्टी की ओर से तो उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। 10 में से 6 ही सीट पर ही सपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जिनमें से दो मुस्लिम वर्ग से हैं। ऐसे में अब यह बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या समाजवादी पार्टी ने चार सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ रखी हैं या पार्टी ने अपनी मुस्लिम परस्त छवि से बचने का दांव खेला है?

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

समाजवादी पार्टी ने किया 6 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान
चार सीटों को होल्ड पर रखा
करहल से तेज प्रताप को टिकट
लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं तेज प्रताप
मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद को मिला टिकट
सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र हैं अजीब प्रसाद
कटेहरी से शोभावती वर्मा प्रत्याशी घोषित
सीसामऊ से नसीम सोलंकी लड़ेंगी चुनाव
फुलपुर से मुस्तफा सिध्दिकी को मिला टिकट
मंझवा से डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस का साथ या मुस्लिम परस्त छवि से बचने की कवायद?
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव के ऐलान से पहले राजनीतिक बिसात बिछाई जाने लगी है। माना जा रहा है कि नबंवर में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ यहांं भी 10 सीट पर उप चुनाव कराये जा सकते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इन 10 सीटो में से 6 पर पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें पश्चिमी उत्तरप्रदेश की 4 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अभी भी पत्ते नहीं खोले हैं। ऐसे में अब सवाल यह खड़ा होता है कि अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश में कांग्रेस से दोस्ती बरकरार रखने के लिए कहीं चार सीटों पर टिकट होल्ड तो नहीं कर दिए हैं या फिर मुस्लिम परस्त छवि से बचने का यह पूरा दांव है?

यूपी केे 9 विधायक चुने गये सांसद
लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश के 9 विधायक सांसद चुने गये हैं। इससे 9 सीटें खाली हुई। वहीं सीसामऊ सीट समाजवादी पार्टी के इरफान सोलंकी को सजा होने के चलते यह सीट खाली हुई है। इस तरह से राज्य की गाजियाबाद, कटेहरी, सीसामऊ, मिल्कीपुर, कुंदरकी, फूलपुर, मझवा, खैर, सीसामऊ और मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। 2022 के विधानसभा चुनाव में इनमें से पांच सीट पर सपा और तीन सीटें बीजेपी और उसके सहयोगी दल निषाद पार्टी के साथ आरएलडी के एक-एक विधायक चुने गए थे।

सपा ने दो मुस्लिमों को दिया टिकट
अखिलेश यादव ने अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट से सपा के मौजूदा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि अंबेडकरनगर की कटहरी विधानसभा सीट पर सांसद लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा को सपा ने टिकट दिया है। जबकि प्रयागराज जिले की फूलपुर सीट से पूर्व विधायक मुस्तफा सिद्दीकी को प्रत्याशी घोषित किया है। मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट से पूर्व सांसद रमेश चंद बिंद की पुत्री डॉ.ज्योति बिंद को टिकट दिया है। वहीं कानपुर जिले की सीसामऊ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

होल्ड पर वेस्ट यूपी की चार सीट पर टिकट
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुरादाबाद की कुंदरकी, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, अलीगढ़ की खैर के साथ गाजियाबाद सदर पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। यह चार सीट पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में शामिल हैं। बता दें मीरापुर विधानसभा सीट से आरएलडी के विधायक रहे चंदन चौहान लोकसभा चुनाव में बिजनौर से सांसद चुन लिये गये हैं। इसी तरह गाजियाबाद सदर से भाजपा के विधायक रहे अतुल गर्ग भी सांसद बन गये हैं।वहीं कुंदरकी सीट से समाजवादी पार्टी विधायक रहे जियाउर्रहमान बर्क को पार्टी ने लोकसभा चुनाव में संभल से मैदान में उतारा था वे सांसद बने गए है। इसी तरह खैर सीट से बीजेपी विधायक रहे अनूप प्रधान भी वाल्मीकी हाथरस से पार्टी की ओर से सांसद बन चुके हैं।

 

 

 

 

 

Post Views: 403
Tags: # Uttar Pradesh Amroha
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version