Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

अगले सप्ताह होगी UNSC 1267 प्रतिबंध समिति की बैठक…भारत की ओर से उठाया जायेगा पाकिस्तान के इन आतंकी संगठन का मुद्दा…पेश किये जाएंगे ठोस सबूत,,पाक के खिलाफ भारत ने तैयार किया ये ग्रैंड प्लान

DigitalDesk by DigitalDesk
May 12, 2025
in स्पेशल
0
UNSC 1267 sanctions committee meeting will be held next week India will raise the issue of these terrorist organizations of Pakistan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से ऐसा बदला लिया है कि जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भुला पाएगा। इस ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि आतंकियों को अब किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। इस बीच खबर आ रही है कि आतंकवादी समूहों पर प्रतिबंध लगाने के लिए UNSC 1267 प्रतिबंध समिति की अगले सप्ताह बैठक होने वाली हैं। इस बैठक में भारत पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट टीआरएफ के खिलाफ पुख्ता प्रमाण और दस्तावेज उपलब्ध कराएगा।

  • UNSC में खुलेगी अब पाकिस्तान की पोल
  • खुलेगी पाकिस्तान की इंटरनेशनल पोल
  • पाक के खिलाफ भारत ने तैयार किया ये ग्रैंड प्लान
  • अगले सप्ताह होगी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक
  • पाकिस्तान की आतंकवाद बढ़ाने और आतंकियों की मिलीभगत सबूत पेश करेगा भारत

दरअसल शुरूआत में टीआरएफ की ओर से पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली गई थी। हालांकि बाद में जब मामला दो देशों के बीच गंभीर विवाद की वजह बना तो उसने इनकार कर दिया था। जिसके बाद भारत ने टीआरएफ को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध करने के प्रयासों को दोगुना कर दिया है। जिससे पाकिस्तान पर भी दबाव बढ़ाया जा सके।

Related posts

Rahul invite all opposition MP to Delhi after Karwa Chauth

SIR पर संग्राम, दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन!…करवा चौथ के बाद विपक्ष के सभी सांसदों को राहुल ने क्यों बुलाया दिल्ली जानें क्या है वजह?

October 28, 2026
Indian who lived in Japan for 11 years bought a three-story house

11 साल जापान में रहा भारतीय, फिर खरीदा तीन मंजिला घर, 0.59% ब्याज पर लिया होम लोन

October 28, 2026

पाक की ही तरह TRF की फितरत

पाकिस्तान की ही तरह आतंकी संगठन टीआरएफ की भी फितरत साबित हुए है। कुछ दिन पहले भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री की ओर से कहा गया था कि स्थिति की गंभीरता को समझने के बाद पाकिस्तान में आतंकी संगठन टीआरएफ के संचालकों ने समूह से इस दावे से पीछे हटने के लिए कहा था। यानी पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी न लिए के लिए कहा गया था। बता दें हाल के पिछले वर्षों में भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने रणनीतिक साझेदारों के साथ मुख्य रूप से अमेरिका और फ्रांस के साथ मिलकर पाकिस्तान स्थित कई आतंकी समूहों, संगठन और आतंकवादियों को सूचीबद्ध करने के लिए काम किया है। जिनमें लश्कर के नेता और हाफिज सईद की ओर से स्थापित आतंकवादी संगठन के प्रतिनिधि शामिल हैं।

TRF पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास में तेजी

भारत की ओर से टीआरएफ पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास कुछ समय से ही चल रहे हैं। भारत ने मई और नवंबर 2024 में भी संयुक्त राष्ट्र की 1267 प्रतिबंध समिति की निगरानी टीम को अर्ध-वार्षिक रिपोर्ट के जरिए पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के लिए एक प्रॉक्सी के रूप में टीआरएफ की भूमिका की अहम जानकारी मुहैया कराई थी। इससे पूर्व में दिसंबर 2023 में भी भारतीय पक्ष की ओर से निगरानी टीम को पाकिस्तान में पल रहे टीआरएफ जैसे समूहों के जरिए से जम्मू और कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद जेईएम और लश्कर-ए-तैयबा के संचालन के बारे में सूचित किया गया था।

हमारे पास हैं पुख्ता सबूत

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने उक मीडिया ब्रीफिंग में यह कहा था कि भारत बहुत जल्द निगरानी टीम के साथ फिर से मिलने जा रहे हैं। भारत पहले दी गई जानकारी को अपडेट करेगा। अब बताया जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादी ढांचे पर जोरदार हमलों के बाद आतंकवादी संगठन ही नहीं पाकिस्तान की सेना के बीच संबंधों के सामने आए सबूतों से अब भारत की स्थिति और अधिक मजबूत हुई है।

दरअसल लश्कर ए तैयबा के एक अन्य प्रतिनिधि आतंकी संगठन फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन एफआईएफ के प्रमुख हाफिज अब्दुर रऊफ की ओर से मुरीदके में समूह के मुख्य परिसर पर हुए हमले में मारे गए कुछ लोगों के लिए जनाजे की नमाज का नेतृत्व किया। उनके साथ वर्दी में पाकिस्तान की सेना के कई बड़े अफसर के साथ ही पंजाब पुलिस महानिरीक्षक उस्मान अनवर और पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत के वरिष्ठ नौकरशाह भी इसमें शामिल हुए थे। जिससे साफ जाहिर होता है कि आतंकियों को पाकिस्तान का संरक्षण और समर्थन है। …प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #terrorist organizations of Pakistan#UNSC 1267 sanctions committee meeting
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version