Tuesday, November 3, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

फिलीपींस में अनोखी तस्वीर…प्यार में आधी डूबी दुल्हन… बाढ़ के पानी में लिए सात फेरे!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 9, 2026
in स्पेशल
0
Philippines a bride immersed waist deep in love taking the seven wedding vows amidst floodwaters
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्यार में आधी डूबी दुल्हन… बाढ़ के पानी में लिए सात फेरे!

फिलीपींस से सामने आई शादी की ऐसी तस्वीरें, जिसने दुनिया का ध्यान खींचा… चर्च में कमर तक पानी, भीगा दुल्हन का गाउन और दूल्हे का कोट… लेकिन शादी रोकने को तैयार नहीं था ये कपल फिलीपींस में आसमान से आफत बरस रही थी… सड़कों से लेकर घरों और चर्च तक बाढ़ का पानी भर चुका था… लेकिन इसी पानी के बीच प्यार ने ऐसी तस्वीर रच दी, जिसे शायद यह कपल जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। बुलाकान प्रांत के हागोनॉय कस्बे में एक जोड़े ने कमर तक भरे बाढ़ के पानी के बीच चर्च में शादी रचा ली। तस्वीरों में दुल्हन लियान लीजा गलांग सफेद ऑफ-शोल्डर वेडिंग गाउन और हाथ में सफेद फूलों का गुलदस्ता लिए नजर आती हैं। लेकिन जिस रास्ते से उन्हें चर्च पहुंचना था, वहां सड़क नहीं बल्कि बाढ़ का गंदा पानी था। बावजूद इसके दुल्हन पानी में उतरकर चर्च पहुंचीं और दूल्हे गिल्बर्ट चिको के साथ शादी की रस्में पूरी कीं।

चर्च ने कहा था- शादी टाल दीजिए

सबसे दिलचस्प बात यह है कि चर्च प्रशासन ने बढ़ते बाढ़ के पानी को देखते हुए दोनों को शादी स्थगित करने की सलाह दी थी। लेकिन दूल्हा-दुल्हन ने फैसला कर लिया था कि शादी तय तारीख और समय पर ही होगी। सेंट जॉन द बैपटिस्ट चर्च करीब एक महीने से आंशिक रूप से पानी में डूबा हुआ था। मंगलवार को पानी चर्च के अंदर कमर तक पहुंच गया था। इसके बावजूद पादरी ने देर सुबह एक संक्षिप्त समारोह कराया और दोनों को पति-पत्नी घोषित किया। दूल्हे गिल्बर्ट चिको ने कहा कि वे दोनों शादी के कपड़ों में थे और उन्हें इस बात की चिंता नहीं थी कि उनका गाउन और कोट भीग जाएगा।

Related posts

Rebellion within Lawrence Bishnoi empire from Goldy Brar to Shahzad Bhatti and Himanshu Bhau

लॉरेंस बिश्नोई की सल्तनत में बगावत!…गोल्डी बराड़ से शहजाद भट्टी और हिमांशु भाऊ तक…बिश्नोई के दुश्मनों का बढ़ता दायरा

November 2, 2026
traditional ways to please Goddess Lakshmi on Diwali bring happiness and prosperity into your home

Diwali 2026: दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 6 पारंपरिक उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि!

November 2, 2026

दुल्हन के गाउन में करना पड़ा बदलाव

बाढ़ ने शादी के जश्न का अंदाज जरूर बदल दिया, लेकिन दोनों का हौसला नहीं। पानी में दुल्हन को चलने में परेशानी न हो, इसलिए उनके गाउन के पीछे का लंबा हिस्सा छोटा करवाया गया। शादी के फोटोग्राफर मिक्को रे अल्फोंसो के मुताबिक, चर्च प्रशासन की सलाह के बावजूद कपल शादी के अपने फैसले पर कायम रहा। इसके बाद चर्च से जुड़े लोगों ने कोशिश की कि इस मुश्किल हालात में भी उनका खास दिन यादगार बनाया जा सके। दूल्हा-दुल्हन ऊंचे चेसिस वाले रिक्शे से चर्च पहुंचे। शादी में 15 से भी कम लोग शामिल हुए। चर्च की खाली सीटों को प्लास्टिक के फूलों से सजाया गया था।

दिसंबर में होनी थी शादी

इस शादी के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। गिल्बर्ट चिको मिडिल ईस्ट में काम करते हैं। दोनों की शादी पहले दिसंबर में प्रस्तावित थी। लेकिन बास्केटबॉल खेलते समय पैर में चोट लगने के बाद गिल्बर्ट को छुट्टी पर तय समय से पहले घर लौटना पड़ा। घर लौटने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और फिर तारीख तय हो गई। शायद दोनों ने सोचा भी नहीं होगा कि उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन बाढ़ के पानी के बीच लिखा जाएगा। चर्च द्वारा जारी वीडियो में दुल्हन के माता-पिता उन्हें गले लगाते दिखाई देते हैं। मुश्किल हालात के बीच भी परिवार के चेहरों पर खुशी साफ नजर आती है।

जब बाढ़ के सामने भी नहीं टूटा प्यार

फिलीपींस में अगस्त के दौरान सामान्य से ज्यादा तेज मानसूनी बारिश हुई। इसका असर खासतौर पर देश के उत्तरी हिस्से में देखने को मिला। भारी बारिश के चलते अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं और कम से कम 34 लोगों की मौत की खबर सामने आई। ऐसे हालात के बीच हागोनॉय की यह शादी सिर्फ एक वैवाहिक समारोह नहीं रही… यह मुश्किल हालात के सामने प्यार और जिद की एक तस्वीर बन गई। एक तरफ चर्च में घुसता बाढ़ का पानी था… दूसरी तरफ शादी के जोड़े में खड़ा एक कपल। गाउन भीगा… कोट भीगा… चर्च पानी में डूबा था… लेकिन दोनों का फैसला नहीं डूबा। शायद इसीलिए इस शादी की सबसे बड़ी तस्वीर यही है— मुश्किलें कितनी भी बड़ी हों, अगर साथ चलने का फैसला पक्का हो… तो रास्ता पानी में भी बन जाता है।

Tags: #Philippines a bride immersed waist deep in love taking the seven wedding vows amidst floodwaters
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version