Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र नागपुर

चाहते तो नितिन गडकरी बन सकते थे प्रधानमंत्री…! विपक्ष के इस नेता ने दिया था गडकरी को प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव…जानें गडकरी ने क्यों ठुकरा दिया विपक्ष के नेता का यह प्रस्ताव

DigitalDesk by DigitalDesk
September 15, 2024
in नागपुर, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Union Transport National Highways Minister Nitin Gadkari claims opposition leader proposed the post of Prime Minister for Lok Sabha elections 2024
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्रीय परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मिनिस्टर नितिन गडकरी ने यह बड़ा दावा किया कि लोकसभा चुनावों 2024 से पहले विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता ने उनके सामने प्रधानमंत्री के पद का प्रस्ताव रखा था। हालांकि उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। शनिवार 14 सितंबर को पत्रकारिता पुरस्कार समारोह के दौरान मीडिया बिरादरी के बीच चचा करते हुए केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने बताया उन्होंने नेता संबंधित से कहा था कि वे एक विचारधारा और विश्वास का पालन करने वाले व्यक्ति हैं। वे एक ऐसी पार्टी के सदस्य हैं जिसने उन्हें वो सब दिया है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना ही नहीं की थी। गड़करी ने कहा उन्हें कोई भी प्रस्ताव लुभा नहीं सकता।

  • केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नितिन गडकरी का बड़ा दावा
  • विपक्ष के वरिष्ठ नेता ने रखा था प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव
  • विपक्ष के वरिष्ठ नेता ने रखा था उनके सामने पीए पद का प्रस्ताव
  • नितिन गडकरी ने विपक्षी नेता के नाम का नहीं किया खुलासा
  • आम चुनावों से पहले किया था विपक्षी नेता ने गडकरी ये संपर्क

हालांकि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विपक्ष के उस नेता का नाम नहीं बताया जिसने यह प्रस्ताव उनके सामने रखा था और न ही घटना के बारे में अधिक जानकारी मीडिया के साथ साझा की। गडकरी ने यह भी कहा कि इसी 2024 में हुए आम चुनावों से पहले विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता ने उनसे संपर्क साधा था। उस समय सियासी हल्कों में यह माना जा रहा था कि भाजपा या एनडीए पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाएगा। सरकार बनाने के लिए कुछ विपक्षी दलों के समर्थन की भी आवश्यकता हो सकती है। गडकरी ने कहा उन्होंने उन नेताजी से साफ तौर पर यह कह दिया था कि वे कुछ सिद्धांतों और विश्वासों के साथ बड़े हुए हैं और वे उन सिद्धांतों और विश्वास के साथ समझौता नहीं करेंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

गडकरी भी लगातार तीसरी बार केंद्र सरकार में मंत्री बने

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी पूर्ण बहुमत से दूर रह गई थी। चुनाव में बीजेपी की पिछली बार से कम 240 सीट ही मिलीं। हालांकि बाद जेडीयू और टीडीपी जैसी पार्टियों की सहयता से एनडीए गठबंधन की सरकार बनाई गई। जबकि इससे पहले 2014 और 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने अकेले अपने दम पर बहुमत हासिल किया था। इस बार कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षीें दलों ने मिलकर इंडिया अलायंस बनाया था। विपक्ष के गठबंधन ने एक साथ मिलकर देश में लोकसभ का चुनाव लड़ा। जिसके परिणाम स्वरुप एनडीए के लिए 400 सीटों को पार का दावा करने वाली बीजेपी खुद बहुमत के आंकड़े से दूर हो गई थी। हालांकि एनडीए की सरकार बनी और तीसरी बार फिर से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी भी लगातार तीसरी बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं।

Post Views: 621
Tags: #Minister Nitin claims#proposed the post of Prime Minister for Lok Sabha elections#Union Transport National Highways Minister Nitin GadkariOpposition Leader
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version