Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

एयर इंडिया ने मांगी केंद्रीय मंत्री शिवराज से माफी,भविष्य में नहीं होगी फिर ऐसी घटना

DigitalDesk by DigitalDesk
February 23, 2025
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, वीडियो, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से एयर इंडिया ने फ्लाइट में हुई परेशानी के लिए माफी मांग ली है। बात दें भोपाल से दिल्ली की यात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान जिस सीट पर बैठे थे वो सीट टूटी और धंसी हुई थी। जिसे लेकर केन्द्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई थी। ऐसे में शिवराज की पोस्ट के कुछ ही मिनट के बाद एयर इंडिया की ओर से एक ट्वीट किया गया। जिसमें केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से माफी मांग ली है।
एयर इंडिया की ओर से शिवराज से माफी मांगते हुए लिखा गया है कि कि प्रिय महोदय यात्रा के दौरान आपको हुई असुविधा के लिए खेद है। कृपया निश्चिंत रहें कि भविष्य में हम ऐसी किसी भी घटना को तत्काल रोकने के लिए इसे सावधानीपूर्वक देख रहे हैं। एयर इंडिया की ओर से लिखा गया है कि हम आपसे बात करने के अवसर की सराहना करेंगे। कृपया आप हमें जुड़ने के लिए अपना सुविधाजनक समय बताएं।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से एयर इंडिया ने फ्लाइट में हुई परेशानी के लिए माफी मांग ली है। बात दें भोपाल से दिल्ली की यात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान जिस सीट पर बैठे थे वो सीट टूटी और धंसी हुई थी। जिसे लेकर केन्द्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई थी। ऐसे में शिवराज की पोस्ट के कुछ ही मिनट के बाद एयर इंडिया की ओर से एक ट्वीट किया गया। जिसमें केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से माफी मांग ली है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

एयर इंडिया को लेकर टूट गया शिवराज का भ्रम…टूटी सीट पर करना पड़ी जब हवाई यात्रा

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जब एयर इंडिया के एक विमान से यात्रा कर रहे थे तब उनको यात्रा के दौरान टूटी कुर्सी पर बैठना पड़ा। जो खासा तकलीफ दायक था। ऐसे में शिवराज ने अपना पूरा गुस्सा एयर इंडिया पर उतार दिया। दरअसल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूसा में किसान मेले का उद्घाटन करने के साथ कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करनी थी। ऐसे में उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिए भोपाल से दिल्ली जाने का फैसला किया। जब शिवराज भोपाल से दिल्ली की यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचे तो एयर इंडिया की फ्लाइट AI436 में टिकट मिला। जहां उन्हें 8 सी नंबर की सीट आवंटित की गई, लेकिन जब शिवराज एयर इंडिया के विमान में अपनी सीट पर पहुंचे, तो देखा कि वह टूटी हुई थी और अंदर धंसी हुई भी थी। जिस पर बैठना खासा तकलीफदेह साबित हुआ।

  • टूटी थे सीट, वो धंसी हुई थी थी
  • तकलीफदायक था इस सीट पर बैठना
  • फ्लाइट में हुई केन्द्रीय मंत्री शिवराज को परेशानी
  • एयर इंडिया की सेवाओं पर उठाये सवाल,  किया ट्वीट
  • केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने पूछे एयर इंडिया से सवाल
  • एयर इंडिया प्रबंधन इस पर कोई सुधारात्मक कदम उठाएगा?
  • हवाई यात्रियों की मजबूरी का वह फायदा उठाता रहेगा एयर इंडिया?
  • एयर इंडिया ने जताया खेद

ऐसे में शिवराज ने एयर इंडिया की सेवाओं पर एक के बाद एक कई सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी यात्रा के अनुभव साझा किये और ट्वीट करते हुए बताया कि भोपाल से दिल्ली जाते समय उन्हें एयर इंडिया के विमान में टूटी और धंसी हुई सीट दी गई। जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब इसे यात्रियों के साथ धोखा करार देते हुए सवाल किया ​है कि क्या एयर इंडिया प्रबंधन इस पर कोई सुधारात्मक कदम उठाएगा या हवाई यात्रियों की मजबूरी का वह फायदा उठाता रहेगा?
इतना ही नहीं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की ओर से विमान में मुहैया कराई जाने वाली सेवाओं पर भी सवाल उठाये और ट्वीट किया है। जिसमें शिवराज ने एयर इंडिया के इस विमान में सीट की बेहद खराब हालत को लेकर आपत्ति भी जताई। हालांकि एयर इंडिया की ओर से बाद में खेद जताया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर किये गये ट्वीट का जवाब देते हुए एयर इंडिया की ओर से लिखा गया है कि उन्हें हुई असुविधा के लिए वे खेद जताते हैं। साथ ही हम भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए इस पूरे मामले को सावधानीपूर्वक देखा जा रहा है। एयर इंडिया की ओर इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए केन्द्रीय मंत्री शिवराज से चर्चा के लिए समय मांगा है।

विमानकर्मियों ने दी थी पहले ही प्रबंधन को सीट खराब होने की सूचना

शिवराज ने लिखा कि जब उन्होंने विमानकर्मियों से इस संबंध में पूछा कि जब खराब सीट थी तो आवंटित ही क्यों की? तो विमानकर्मियों ने बताया कि प्रबंधन को इस संबंध में पहले ही सूचित कर दिया था कि विमान की यह सीट ठीक नहीं है, इसे किसी को आवंटित न किया जाए। विमानकर्मियों ने बताया ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं जो खराब हैं।

सहयात्रियों ने किया था सीट बदलने का आग्रह,टूटी सीट पर ही बैठे शिवराज

शिवराज ने आगे लिखा है कि विमान में मौजूद सहयात्रियों ने उनसे बहुत आग्रह किया कि वे उनके साथ सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाएं, लेकिन पे अपने लिए किसी और को इस तरह तकलीफ नहीं देना चाहते थे, लिहाजा उन्होंने फैसला किया कि वे इसी टूटी सीट पर ही बैठकर अपनी यात्रा पूरी करेंगे।

टूट गया शिवराज का भ्रम

शिवराज ने बेहद सख्त लहजे में लिखा कि उनकी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवाओं में बेहतरी हुई होगी, लेकिन यह उनका भ्रम ही निकला। उन्हें विमान में बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन विमान के यात्रियों से जब पूरा पैसा वसूला जाता है तो उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना क्या अनैतिक नहीं है। क्या यह विमान के यात्रियों के साथ एक तरह से धोखा नहीं है? क्या भविष्य में आगे इस तरह से किसी यात्री को कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन केई कदम उठाएगा या इसी तरह यात्रियों की जल्दी पहुंचने की विवशता का फायदा एयर इंडिया उठाता रहेगा।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 572
Tags: # #Shivraj chair broken#travel by plane #Union Minister Shivraj Singh ChauhanAir India
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version