Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

Jyotiraditya Scindia:केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किसे पहनाई अपने हाथों से चप्पल,शिवराज के इस मंत्री का हुआ संकल्प पूरा

DigitalDesk by DigitalDesk
December 26, 2022
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Jyotiraditya Scindia:केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किसे पहनाई अपने हाथों से चप्पल,शिवराज के इस मंत्री का हुआ संकल्प पूरा

Union Minister Scindi a wore slippers with his own hands the resolution of this minister of Shivr a j was fulfilled

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Jyotiraditya Scindia:केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अपने हाथों से चप्पल पहनाईं। दरअसल शिवराज कैबिनेट में शामिल मंत्री तोमर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क नहीं बनने तक जूते-चप्पल त्याग दिए थे। अब इन सड़कों का काम लगभग 80 से 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। ऐसे में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने हाथ से ऊर्जा मंत्री को चप्पल पहनाई साथ ही यह भी कहा कि आपका संकल्प जनहित में था और वह सफल हुआ है।

  • सिंधिया ने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को पहनाई चप्पल
  • मंत्री तोमर ने लिया पैर छूकर सिंधिया से आ​शीर्वाद
  • सड़क न बनने से दुखी मंत्री तोमर ने त्याग दिये थे जूते चप्पल
  • मंत्री तोमर के लिए सिंधिया ने बाजार से मंगवाई नई चप्पल

सिंधिया ने जब चप्पल पहनाई तो ऊर्जा मंत्री की आंखें भर आईं। उन्होंने सिंधिया का आभार जताया ओर कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग से यह हो संभव हो सका है। दरअसल केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होने वाले आयोजन में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे थे। वे नदीगेट पर पोलिंग बूथ के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान ऊर्जा मंत्री को उन्होंने चप्पल पहनाईं। इससे पहले कैन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने समर्थक मंत्री तोमर के लिए बाजार से नई चप्पल मंगाई। कार्यक्रम में ही अपने हाथों से पहनाई। साथ ही सिंधिया ने मंत्री से कहा कि अब तो बन गई सडक़ें और आपका संकल्प भी पूरा हो गया। जब सिंधिया ने यह कहा तो मंत्री तोमर ने तत्काल आदेश का पालन करते हुए चप्पल पहन लीं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

65 दिन नंगे पैर घूमे मंत्री तोमर

बता दें 65 दिन तक तोमर बिना चप्पल और जूतों के घूम रहे थे। इस दौरान वे सडक़ों पर नंगे पैर ही निरीक्षण करते दिखाई दिये। कभी रात को घूमते तो पूरे प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों में वे बिना जूते चप्पल के दिखाई दिए। इतना ही नहीं शादी समारोह में जहां लोग बनठन कर और नए कपड़े जूते पहनकर शामिल होते हैं वहां भी मंत्री नंगे पैर पहुंचते थे।

इसी साल 20 अक्टूबर को छोड़े थे जूते-चप्पल

शिवराज कैबिनेट में शामिल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 20 अक्टूबर को भोपाल से लौटने के बाद अपनी विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने लक्ष्मण तलैया, गैंडेवाली सडक़ और जेएएच रोड को खुदा पड़ा देखा था। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया था कि किस तरह सड़क उनको दर्द दे रही हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़कें बनाने के नाम पर महीनों से खुदी पड़ी हैं। इसके बाद जनता का दर्द खुद महसूस करने के लिए और सड़क को जल्द बनवाने का संकल्प लेकर ऊर्जा मंत्री ने उसी दिन से चप्पल-जूते त्यागने की घोषणा कर दी थी।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने की अपने समर्थक की तारीफ

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ऊर्जा मंत्री तोमर की आम समस्याओं को लेकर उनकी चिंता को एक सच्चा जनप्रतिनिधि होने का सबब बताया।इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सड़कों के लिए राशि धन राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

उपचुनाव के समय भी त्याग दिये थे चप्पल जूते

बता दें मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव के बाद प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी थी। कांग्रेस छोड़ने के बाद सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर ने तब भी कई महीनों से नंगे पैर बिताए। फिर 2020 मंत्रीमंडिल के गठन पर सिंधिया ने प्रद्युम्न सिंह तोमर को चप्पल भेंट की थीं। दरअसल शिवराज सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने तब संकल्प लिया था कि जब तक उनके क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निदान नहीं हो जाता। वे नंगे पैर रहेंगे। यहां तक कि शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद की शपथ भी तब उन्होंने नंगे पैर ली थी। लेकिन बाद में ग्वालियर के एक आयोजन जैसे ही सिंधिया ने मंच पर अपना भाषण खत्म किया। उसके बाद उन्होंने मंच पर ही मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पैरों में चप्पल पहनाई। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था कि अपने क्षेत्र में पेयजल और स्वच्छता संबंधी काम पूरे होने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के समक्ष चप्पल पहना कर शपथ तोड़ी।

Post Views: 258
Tags: Jyotiraditya ScindiaMinister's resolution fulfilledWho wore slippers with his own hands
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version