Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

MP को आज मिलेगी केंद्र से सड़कों की ये बड़ी सौगात…केन्द्रीय मंत्री गडकरी और सीएम करेंगे सड़क लोकार्पण और शिलान्यास

DigitalDesk by DigitalDesk
April 10, 2025
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Union Minister Nitin Gadkari Madhya Pradesh Chief Minister Dr Mohan Yadav are going to inaugurate new road projects
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एमपी को आज मिलेगी सड़कों की ये बड़ी सौगात…केन्द्रीय मंत्री गडकरी और सीएम करेंगे सड़क लोकार्पण और शिलान्यास

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज गुरुवार 10 अप्रैल को राज्य को नई सड़क परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। नई सड़कों और फ्लाईओवर के लोकार्पण के साथ भूमिपूजन से जुड़ा यह कार्यक्रम धार जिले के बदनावर स्थित ग्राम खेड़ा में होगा। इस दौरान सीएम डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री गडकरी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ भूमि पूजन करेंगे।
समारोह में करीब 3500 करोड़ रुपए की लागत के 218 किमी लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं 2330 करोड़ रुपए की लागत की 110 किमी लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का भूमिपूजन भी इस दौरान किया जाएगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • परियोजना में दो रेलवे ओवरब्रिज
  • 4 बड़े पुल, 7 छोटे पुल
  • एक इंटरचेंज, 2 फ्लाईओवर
  • 31 अंडरपास, 140 कलवर्ट
  • 42 बस शेल्टर/बस-वे
  • 4 वे-साइड सुविधाएं शामिल हैं

धार से देंगे प्रदेश के कई जिलों को सौगात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव CM Dr Mohan Yadav और केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी Nitin Gadkari आज गुरुवार 10 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिये आदिवासी बहुल धार जिले के खेड़ा बदनावर में समारोहपूर्वक सड़कों और फ्लाई ओवर की सौगातें देने वाले हैं। केन्द्रीय मंत्री गडकरी सबसे पहले उज्जैन-बदनावर खंड पर नवनिर्मित फोरलेन रोड का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे उज्जैन-गरोठ के खेड़ा खजुरिया से सुहागड़ी तक बनाए गए 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे, उज्जैन-गरोठ के सुहागड़ी से बर्डिया अमरा तक बनाए गए 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे, जीरापुर-सुसनेर-मध्यप्रदेश और राजस्थान बॉर्डर खंड पर बनाए गए पेव्ड शोल्डर के साथ टू लेन सड़क और बाकानेर घाट पर बनाए गए पेव्ड शोल्डर के साथ अतिरिक्त थ्री लेन सड़क का भी लोकार्पण करने वाले हैं।

इन सड़कों का होगा शिलान्यास

इस कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री गडकरी और एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव संदलपुर-नसरुल्लागंज खंड पर फोर-लेन सड़क, चंदेरी और पिछोर खंड पर बनाए जाने वाले पेव्ड शोल्डर के साथ टू लेन सड़क, इंदौर-गुजरात खंड पर बनाए जाने वाले 7 फ्लाई ओवर और अंडरपास, शाजापुर, कनासिया और एमआईडीसी इंडस्ट्रीयल एरिया में बना जाने वाले तीन फ्लाई ओवर, अंडरपास के साथ रसलपुर जंक्शन पर बनने वाले फ्लाई ओवर के कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।

बता दें बहुप्रतीक्षित उज्जैन-बदनावर फोर-लेन हाई-वे की लंबाई करीब 69.100 किमी है। यह फोर लेन हाईवे अब पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। यह प्रोजेक्ट मई 2022 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपा गया था। बताया जाता है कि नवनिर्मित इस हाई-वे को आधुनिक इंजीनियरिंग और उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे का एक शानदार उदाहरण कहा जा रहा है।

23 किमी की सर्विस रोड भी  बनाई

स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए करीब 23 किमी की सर्विस रोड भी इसके साथ बनाई गई है। तो वहीं यातायात को और अधिक सुगम बनाने के लिए करीब 28 किमी के तीन बायपास और पांच स्थानों पर 18 किमी लंबे रिअलाइन्मेंट का भी निर्माण किया गया है। इस हाईवे के बनने से अब उज्जैन और बदनावर के बीच एक घंटे में यात्रा की जा सकेगी। इससे पहले 2.5 घंटे का समय लगता था।

Post Views: 563
Tags: #Bihar Assembly Election 2025#Gift of road projects#Inauguration of new roads and flyovers Bhoomi Pujan#Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav#Mata Sita temple in Sitamarhi#Union Road Transport Minister Nitin GadkariBJP manifesto
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version