Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ विनय श्रीवास्तव हत्याकांड: केन्द्रीय मंत्री का रिश्तेदार निकाला मुख्य आरोपी अंकित वर्मा

DigitalDesk by DigitalDesk
September 6, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Lucknow Vinay Srivastava murder case
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी की राजधानी लखनऊ में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री के घर विनय हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ। भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में पुलिस ने जिसे मुख्य आरोपी होने का दावा किया था दसअल वह केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का रिश्तेदार निकला। फिलहाल इस मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

  • केन्द्रीय मंत्री के बंगले पर बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का मामला
  • मुख्य आरोपी निकला केन्द्रीय मंत्री का रिश्तेदार
  • अंकित वर्मा है विनय श्रीवास्तव हत्याकांड का मुख्य आरोपी
  • केन्द्रीय मंत्री की भाभी की बहन का बेटा है विनय श्रीवास्तव
  • केन्द्रीय मंत्री के घर दोस्त की हत्या का खेल
  • शराब पार्टी के बाद मंत्री के बेटे की पिस्टल से दागी थी गोली
  • जूए की हार-जीत के बाद विवाद में गोली मारकर हत्या
  • केन्द्रीय मंत्री के घर चल रही थी जुआ और शराब पार्टी
  • पुलिस ने किया था हत्याकाण्ड में 3 आरोपियों को अरेस्ट
  • केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर शराब पार्टी

बता दें 31 अगस्त को ठाकुरगंज के फरीदीपुर में केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के बंगले पर भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव और उसका दोस्त मौजूद थे। इसके एक दिन बाद 1 सितंबर को विनय की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। पुलिस ने इस मामले में वैसे तीन आरोपियों अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम को गिरफ्तार किया था। दावा किया था कि जुए के विवाद को लेकर यह हत्या की गई है। गोली अंकित वर्मा ने मारी थी। वहीं2 सितंबर को आरोपी कोर्ट में पेश किए गए थे। जहां से उन्हें जेल भेजे दिया गया। इस मामले में अब एक बड़ी चौकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल आरोपी अंकित वर्मा केन्द्रीय मंत्री की भाभी की बहन का बेटा है। जो अपने मौसेरे भाई और केन्द्रीय मंत्री के बेटे विकास के साथ ही अधिकतर रहता था। वारदात की रात भी वह उस बंगले पर था।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कहीं ये तो नहीं हत्या की वजह!

मृतक विनय लंबे समय से केन्द्रीय मंत्री के परिवार का करीबी था। विकास किशोर के साथ वह साए की तरह रहता था। उस पर मंत्री ही नहीं उनका बेटा विकास भी आंख बंद कर भरोसा करते थे। यही वजह है कि जब महंगी गाड़ी थार कार खरीदने का नंबर आया तो उसकी मां के नाम खरीदी गई थी। कुछ जमीने भी उसके नाम पर खरीदने की बात सामने आई है। वहीं आरोपी अंकित मंत्री का रिश्तेदार है। ऐसे में अंदेशा ये भी है कि कहीं दोनों के बीच कोई कोई रंजिश तो नहीं थी। जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद विकास ने यह बताया था कि जब भी वह फ्लाइट से कहीं जाता है तो पिस्टल घर पर ही रखकर जाता है। यह पिस्टल बेड पर तकिए के नीचे रखी थी। उसने बताया कि यह बात सभी दोस्तों को पता थी। उसने घटना से कोई संबंध नहीं होने की बात कही है। चूंकि जिस पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया गया वह विकास की है लिहाजा पुलिस न उसके खिलाफ भी उचित कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।

तरह दिया गया जघन्य वारदात को अंजाम

बता दें लखनऊ के ठाकुरगंज स्तिथ बेगरिया बालाजी मंदिर के पास आज सुबह विनय श्रीवास्तव हत्याकांड की वारदात से लखनऊ पुलिस महकमे ने हलचल मचा दी। क्योंकि घटना किसी आम आदमी के घर नहीं बल्कि भर्ती जनता पार्टी के सांसद और केंद्र में मौजूदा मंत्री कौशल किशोर के घर पर हुई थी। दरअसल देर रात केंद्रीय मंत्री के बेटे विकास किशोर के घर पर दोस्तों की पार्टी चल रही थी। पार्टी में पहले जुआ हुआ और रंगारंग दारू पार्टी हुई। इसी बीच जुए के पैसों की हार जीत को लेकर आपस में विवाद हुआ तो कहासुनी का दौरा इतना बढ़ गया की एक युवक की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर गर में मौजूदा लोगो को हिरासत में लिया और कढ़ाई से पूछताछ करने के बाद हत्याकांड की गुत्थी से पर्दा उठाते हुए हत्याकांड में शमिल 3 दोस्तों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। दरअसल विनय श्रीवास्तव मंत्री के बेटे विकास किशोर का खासमखास आदमी ही नहीं बल्कि सबसे अच्छा दोस्त भी था। लेकिन घटना से कई घण्टो पहले ही केंद्रीय मंत्री का बेटा दिल्ली किसी काम के लिए निकल चूका था लेकिन उसकी लाइसेंसी 32 बोर एमएम की पिस्टल घर के कमरे में ही थी। घर में बुधवार की रात को कई दोस्त आपस में पार्टी का रहे थे यही नहीं शराब पाती के दौरान मंत्री के घर में जुआ भी हो रहा था।वो भी बाज़ी-पे-बाज़ी लगाकर जिसको आम भाषा में सट्टा भी कहते है। पुलिस अफसर बताते है की मृतक विनय श्रीवास्तव के साथ उस वक्त कमरे में अजय रावत,अंकित वर्मा,शमीम,सौरभ रावत और अरुण प्रताप सिंह उर्फ़ बंटी थे। जुआ पार्टी के दौरान विनय 12 हज़ार की रकम हार चुका था और फिर अन्य 3 लोगो ने जुआ बंद कारण की सलाह दी। उस दौरान जीता हुआ पैसा लेकर अरुण प्रताप सिंह उर्फ़ बंटी और सौरभ रावत चले गए। जिसके बाद विनय पैसे की हार को लेकर आक्रोश में आ गया। अजय रावत,अंकित वर्मा व् शमीम को अपना दुश्मन समझते हुआ गेम बंद करवाने का पूरा प्लान उन्ही का बताते हुए हुए झगड़ने लगा।

Post Views: 332
Tags: Lucknow Vinay Srivastava murder casemain accused Ankit VermaUnion minister Kaushal KishoreUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version