Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्यों कहा ”राहुल गांधी की छोटी मानसिकता”

DigitalDesk by DigitalDesk
September 12, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Union Minister Jyotiraditya Scindia Rahul Gandhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूरोप दौरे पर गए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वहां से केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। ऐसे में इन हमलों पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। सिंधिया ने कहा संकीर्ण मानसिकता के कारण एक बार फिर विदेश में भारत माता की आलोचना की गई है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि कुछ लोगों की सोच हमेशा दूसरों की लकीर छोटी करने की होती है।

  • यूरोप दौरे पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
  • राहुल गांधी ने किया केंद्र सरकार पर हमला
  • राहुल के हमलों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार
  • ‘संकीर्ण मानसिकता,विदेश में भारत माता की आलोचना’
  • ‘कुछ लोगों की सोच हमेशा दूसरों की लकीर छोटी करने की’
  • ‘जनता चुनावों में तीसरी बार सिखाएगी सबक’

राहुल गांधी के बयानों पर सिंधिया ने पलटवार करते हुए कहा- कुछ लोगों की सोच हमेशा छोटी ही रहती है। लेकिन देश की जनता ऐसी नकारात्मक शक्तियों को अच्छी तरह जान चुकी है। ऐसे लोगों आने वाले लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार सबक सिखाएगी। दरअसल सिंधिया इंदौर में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा भारत एक सितारे के रूप में विश्व पटल पर उभर कर सामने आ रहा रहा है। ऐसे में कुछ दलों को बेचैनी का अनुभव हो रहा है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी सोच अपनी लकीर बड़ी करने की नहीं, बल्कि दूसरों की लकीर छोटी करने की होती है। सिंधिया ने कहा छोटी मानसिकता के कुछ दलों को भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन की सफलता से जलन हुई है। इस मानसिकता के चलते विदेश जाकर एक बार फिर भारत माता की आलोचना की गई है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

भारत बनाम इंडिया विवाद पर सिंधिया से सवाल

सिंधिया से राहुल गांधी के यूरोप दौरे पर भारत बनाम इंडिया विवाद और अन्य विषयों पर दिए बयान और केंद्र सरकार के खिलाफ किए गए हमलों को लेकर सवाल किया था। जिनका जवाब देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने कहा छोटी मानसिकता के कुछ दलों को भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन की सफलता से जलन हुई है। इस मानसिकता के कारण विदेश जाकर एक बार फिर भारत माता की आलोचना की गई है। सिंधिया ने कहा देश की जनता ऐसी नकारात्मक शक्तियों को अच्छी तरह जान चुकी है और उन्हें आने वाले लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार सबक सिखाएगी। सिंधिया ने यह भी कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जी20 शिखर सम्मेलन का ऐतिहासिक रूप से सफल आयोजन किया है। सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से स्वीकार किए गए दिल्ली घोषणापत्र में दुनियाभर के सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने का खाका बनाया गया है।

BJP ने जीता दिल,कांग्रेस दे रही कोरे उपदेश

वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है कि सत्तारूढ़ बीजेपी नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव के लिए अपना अभियान सीधे दिल्ली से संचालित कर रही है। क्योंकि उसे राज्य में अपने नेतृत्व और संगठन पर भरोसा नहीं बचा है। इस पर भी सिंधिया ने जवाबी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस दिल्ली कमांड कल्चर को पूरे देश में अपने पार्टी संगठन में दशकों से व्यापक रूप से लागू कर रही है। इस दल ने राज्यों में उभरते नेतृत्व को कुचलने के लिए केंद्रीयकृत व्यवस्था बना रखी है। बता दें 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा आज इस दल यानी कांग्रेस के नेता जनता के दिलों को जीतने वाली बीजेपी को उपदेश दे रहे हैं।

Post Views: 231
Tags: Europe tourG20 Summit 2023Rahul GandhiSmall MindednessUnion Minister Jyotiraditya Scindia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version