Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

सिंधिया से मोह या कंजूसी…! कांग्रेस नेता के लेटरपैड से अब तक नहीं हटे ज्योतिरादित्य सिंधिया, व्हाइटनर छुपा रहे तस्वीर

DigitalDesk by DigitalDesk
November 22, 2024
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Union Minister Jyotiraditya Scindia Ashoknagar Block Congress President Letter Pad Photo
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में साल 2019 में एक बड़ा सियासी घटनाक्रम हुआ था। जिसमें कमलनाथ सरकार का तख्तापलट हो गया था। उस समय कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से बगावत कर दी थी। कांग्रेस से बगावत के बाद सिंधिया ने न सिर्फ बीजेपी ज्वाइन की, बल्कि कांग्रेस की कमर तोड़ दी थी। उस समय कांग्रेस के कई विधायक और मंत्री सिंधिया के एक इशारे पर कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी में सिंधिया अपनी ऐसी छाप छोड़कर आएं हैं कि गाहे बगाहे कांग्रेस और कांग्रेसियों के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोरती हैंं।

  • मध्य प्रदेश में 2019 को हुआ था बड़ा सियासी घटनाक्रम
  • हो गया था कमलनाथ सरकार का तख्तापलट
  • भाजपा में आए थे कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • कांग्रेसियों के लेटर पैड पर अब भी सिंधिया की तस्वीर बरकरार
  • अशोकनगर कांग्रेस नेता के अपने लेटर पैड पर सिंधिया की तस्वीर

ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर में सामने आया है। जहां कांग्रेस के नेताजी ने अपने लेटर पैड से आज तक ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोटो नहीं हटाई जा सकी है। जब कभी मौका पड़ता है और लेटर पैड का उपयोग करना होता है तो सिंधिया की तस्वीर छिपाने का भरपूर कोशिश की जाती है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

दरअसल पूरा मामला उस समय सामने आया। जब अशोकनगर जिले में कांग्रेस के एक नेता ने अपनी विभिन्न कलेक्टर ऑफिस में विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था। अब ज्ञापन और उनकी मांगों पर तो चर्चा कम हो रही है। नेताजी का लेटर पैड जरुर चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल लेटर पैड पर नाम अशोकनगर के ब्लॉक फिशरमेंन मछुआ कांग्रेस नई सराय का है। इस लेटर पैड के एक ओर तो राहुल गांधी की तस्वीर लगी है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के वरिष्ठ नेत केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीर दिखाई दे रही है। ऐसे में नेता जी ने अपनी चालाकी दिखाई और ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीर व्हाइटनर लगाकर छुपाने की भरसक कोशिशें की गईं। लेकिन इससे यह साफ तौर पर स्पष्ट हो जाता है कि 2019 के बाद से अब तक नेता जी अपना नया लेटर पैड छपवा नहीं सके हैं। वे उसी पुराने लेटर पैड से काम चला रहे हैं, जिस पर सिंधिया की तस्वीर भी छपी है। यह लेटर पैड अब प्रदेश भी में सियासी चर्चा का विषय बन गया है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 897
Tags: #Ashoknagar Block Congress President#Letter Pad PhotoUnion Minister Jyotiraditya Scindia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version