Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

शाह के इस्तीफे की मांग…फिर सड़क पर संग्राम …कांग्रेस इस दिन से शुरु करेगी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान

DigitalDesk by DigitalDesk
January 1, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली है। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस 3 जनवरी 2025 से ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान शुरू करेगी।

यह अभियान पहले 26 दिसंबर को कर्नाटक बेलगावी कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद शुरू होने वाला था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया था। इस अवधि के सम्मान में कांग्रेस ने अपना अभियान स्थगित कर दिया गया था।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • शाह के इस्तीफे की मांग…फिर सड़क पर संग्राम
  • कांग्रेस शुरु करेगी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान
  • डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान का आरोप
  • शाह की कथित टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी
  • कांग्रेस एक बार फिर शाह के खिलाफ खोलेगी मोर्चा
  • शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर 3 जनवरी से आंदोलन
  • ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान शुरू करेगी

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि शोक अवधि के बाद 3 जनवरी को पार्टी इस अभियान फिर से शुरू करेगी। उन्होंने कहा अभियान के तहत देश भर में रैलियां निकाली जाएंगी। विरोध प्रदर्शन किये जाएंगे। डॉ.अंबेडकर की जन्मस्थली मध्यप्रदेश के महू में 26 जनवरी को बड़ी रैली का आयोजन कांग्रेस की ओर से किया गया है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस अपनी मांग को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए 25 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2026 तक पूरे एक साल की संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा का आगाज करने वाली है।

इस्तीफे की मांग…सड़क पर संग्राम

डॉ.अंबेडकर को लेकर अमित शाह की ओर से राज्यसभा में की गई एक कथित टिप्पणी पर कांग्रेस पिछले कई दिनों से लगातार हमलावर नजर आ रही है। जिसके बारे में बीजेपी की ओर से दावा है कि शाह के बयान में छेड़छाड़ की गई है। भाबीजेपी की ओर से सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए जनता को गुमराह करने का आरोप बीजेपी ने लगाया है।

वहीं जयराम रमेश ने दिवंगत पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह के मुद्दे पर कहा आज सत्ता में बैठे लोग, जो अब डॉ.मनमोहन सिंह की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। उन्हें डॉ.मनमोहन सिंह की विनम्रता, शांति और क्षमता पर फिर से विचार करना चाहिए। जसराम रमेश ने डॉ.मनमोहन सिंह के नेतृत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। और कहा इसमें नोटबंदी पर दिया गया उनका चार मिनट का भाषण भी शामिल है। डॉ.मनमोहन सिंह के भाषण ने केन्द्र सरकार को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने कहा विपक्ष में रहते हुए डॉ.मनमोहन सिंह ने शायद ही कभी बात की, लेकिन जब उन्होंने बात की, जो भी बात कही उसे सभी ने सुना। उनकी बात सुनीं जा​ती थीं। लाल बहादुर शास्त्री की तरह डॉ.मनमोहन सिंह भी बिना किसी दुश्मन के व्यक्ति थे।

जयराम ने अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह के योगदान को कमतर आंकने के लिए बीजेपी और एनडीए की मोदी सरकार की भी आलोचना की और कहा वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए डॉ.मनमोहन सिंह के काम ने भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को मजबूत किया था।

Post Views: 631
Tags: #Baba saheb AmbedkarCongressUnion Home Minister Amit Shah
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version