5 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने घोषणा की कि उसने चीन की राजधानी पेइचिंग को साल 2029″वास्तुकला की विश्व राजधानी” के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दे दी है।
यूनेस्को ने कहा कि यह फ़ैसला यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अल-अनानी ने “वास्तुकला की विश्व राजधानी” की संयुक्त समिति की सिफारिश के आधार पर लिया था। इस समिति का मानना है कि पेइचिंग ने दुनिया की सबसे समृद्ध वास्तुकला विरासतों में से एक को सतत शहरी विकास की भविष्य-उन्मुख अवधारणा के साथ सफलतापूर्वक जोड़ दिया है, और इसके ऐतिहासिक जिला संरक्षण, शहरी नवीकरण प्रथाएं और वास्तुकला संस्कृति सांस्कृतिक विरासत, नवाचार और सामुदायिक विकास के सहक्रियात्मक प्रभाव को पूरी तरह से प्रदर्शित करती हैं।
योजना के मुताबिक, पेइचिंग “बैक टू बैलेंस” थीम के तहत पूरे 2029 में प्रदर्शनियां, सम्मेलन, शैक्षिक कार्यक्रम और सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय आर्किटेक्ट्स संघ के वैश्विक आर्किटेक्ट्स महासभा की मेजबानी करेगा, जिससे आर्किटेक्चर कैसे सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दे सकता है, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य और सतत शहरी विकास जैसे मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय बातचीत को बढ़ावा मिलेगा।
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
यूनेस्को ने पेइचिंग को वर्ष 2029 “वास्तुकला की विश्व राजधानी” घोषित किया