Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

Hormuz Crisis: होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा दांव, ओमान-UAE तक बिछेगी समुद्र के अंदर गैस पाइपलाइन

DigitalDesk by DigitalDesk
May 16, 2026
in बिजनेस, मुख्य समाचार
0
Hormuz Crisis
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर गहराते संकट के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। भारत अब ओमान और संयुक्त अरब अमीरात तक समुद्र के भीतर गहरे पानी में गैस पाइपलाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत करीब 40 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

  • खाड़ी देशों से निर्बाध गैस सप्लाई के लिए भारत की मेगा योजना
  • 40 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनेगी डीप-सी पाइपलाइन
  • 3450 मीटर गहराई में बिछेगी दुनिया की सबसे गहरी पाइपलाइनों में शामिल लाइन
  • LNG बाजार पर निर्भरता कम करने की तैयारी में भारत
  • ओमान, UAE, कतर और सऊदी अरब से सीधे गैस आयात का रास्ता खुलेगा

सरकार का लक्ष्य खाड़ी देशों से गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना और अस्थिर LNG स्पॉट मार्केट पर निर्भरता कम करना है। माना जा रहा है कि यह परियोजना आने वाले समय में भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

5 से 7 साल में पूरा हो सकता है प्रोजेक्ट

पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित पाइपलाइन परियोजना को पूरा होने में पांच से सात साल का समय लग सकता है। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है और सरकारी कंपनियों गेल, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। यह रिपोर्ट साउथ एशिया गैस एंटरप्राइज यानी SAGE द्वारा किए गए तकनीकी अध्ययन के आधार पर तैयार होगी। इसके बाद ओमान समेत खाड़ी देशों के साथ औपचारिक सरकारी वार्ता शुरू की जा सकती है।

अरब सागर के रास्ते आएगी गैस

प्रस्तावित पाइपलाइन ओमान और संयुक्त अरब अमीरात से होकर अरब सागर के नीचे भारत तक पहुंचेगी। खास बात यह है कि इसका रूट भू-राजनीतिक रूप से संवेदनशील इलाकों से बचाते हुए तैयार किया जा रहा है, ताकि युद्ध या तनाव की स्थिति में भी गैस आपूर्ति प्रभावित न हो। इस पाइपलाइन के जरिए भारत को ओमान, UAE, कतर, सऊदी अरब, ईरान और तुर्कमेनिस्तान जैसे देशों के विशाल गैस भंडार तक सीधी पहुंच मिल सकेगी। इन देशों के पास संयुक्त रूप से लगभग 2500 ट्रिलियन क्यूबिक फीट गैस रिजर्व मौजूद हैं।

दुनिया की सबसे गहरी पाइपलाइन में होगी शामिल

इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी गहराई है। रिपोर्ट के अनुसार पाइपलाइन को समुद्र में करीब 3450 मीटर की गहराई तक बिछाया जा सकता है। यह इसे दुनिया की सबसे गहरी समुद्री गैस पाइपलाइनों में शामिल कर देगा। तकनीकी चुनौतियों को देखते हुए SAGE पहले ही लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च कर परीक्षण के तौर पर 3000 मीटर गहराई तक टेस्ट पाइपलाइन बिछा चुका है। इस दौरान समुद्र तल की परिस्थितियों और तकनीकी व्यवहार्यता का अध्ययन किया गया।

होर्मुज संकट के बीच भारत की रणनीति

भारत का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक ऊर्जा राजनीति का सबसे संवेदनशील केंद्र बना हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव, इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले और जहाजरानी पर बढ़ते विवाद ने पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है। होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल और गैस व्यापार गुजरता है। ऐसे में इस मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा का सीधा असर भारत जैसे ऊर्जा आयातक देशों पर पड़ता है। यही वजह है कि भारत अब दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा के लिए वैकल्पिक और स्थायी व्यवस्था पर फोकस कर रहा है।

भारत को क्या होगा फायदा?

विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से भारत को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं।

  • LNG के महंगे स्पॉट बाजार पर निर्भरता घटेगी
  • LPG-CNG के दामों में आ सकती है स्थिरता
  • ऊर्जा आपूर्ति अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनेगी
  • उद्योगों और बिजली उत्पादन के लिए सस्ती गैस उपलब्ध हो सकेगी
  • भू-राजनीतिक संकटों का असर कम होगा

ऊर्जा विशेषज्ञों के मुताबिक अगर यह परियोजना सफल होती है, तो भारत की ऊर्जा रणनीति में यह ऐतिहासिक बदलाव साबित हो सकता है। (प्रकाश कुमार पाण्डेय)

Post Views: 318
Tags: #Hormuz Crisis#Hormuz Crisis #Oman and United Arab Emirates #Undersea Gas Pipeline
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version