Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

उमा के दबाव में शिवराज ने बदली शराब नीति, चुनावी मोड में सरकार, लिये जाएंगे कई बड़े फैसले

DigitalDesk by DigitalDesk
February 20, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
liquor policy 2023
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भोपाल। मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधाानसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में बीजेपी सरकार अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आती नजर आ रही है। शराब नीति को लेकर लिये गए फैसले से ये साबित हो रहा है कि सरकार प्रदेश में कई चीजों पर इसका असर दिखाई देगा। नई शराब नीति में सरकार ने कई बड़े बदलाव किये हैं। माना जा रहा है कि ये बदलाव पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के दवाब के चलते किये गये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पिछले कई महीनों से शराब मुक्ति अभियान चला रही हैं। उमा भारती ने शराब की दुकानों पर पत्थर मारकर विरोध जताया था। उमा भारती ने अहाते भी बंद करने की मांगी की थी।

  • 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी नई शराब नीति
  • राज्य में सभी शराब अहाते और दुकान बार होंगे बंद
  • शराब की दुकान पर बैठकर पीने की नहीं होगी इजाजत
  • शराब पीकर वाहन चलाने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द
  • सरकार का दावा 2010 के बाद नहीं खुली नई शराब दुकान

बता दें मध्य प्रदेश की 2023-24 की नई शराबनीति को रविवार को सीएम शिवराज की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के दबाव में कई बिन्दुओं को बदला गया है। यानी एक अप्रैल से लागू होने वाली नई शराब नीति में सरकार ने उमा भारती की मांगों को पूरा किया है। सरकार ने प्रदेश के सभी अहाते और शॉप बार बंद करने का निर्णय लिया है। इनकी संख्या करीब 2611 है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

दिखाई दिया उमा का शिव पर दबाव

सरकार ने यह फैसला ऐसे वक्त लिया है जब वरिष्ठ नेता उमा भारती राज्य में नियंत्रित शराब नीति की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ चुकी हैं। वे शराब बिक्री कम करने की मांग को लेकर लगातार अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरने से भी पीछे नहीं हटीं। सरकार पर लगातार उनके हमले जारी रहे। हाल ही में उमा भारती ने एक मंदिर में यह कहते हुए डेरा डाल दिया था कि वह नई शराब नीति का इंतजार करेंगी। इस मसले को उठाते हुए वह जेपी नड्‌डा तक को पत्र लिख चुकी हैं। अब चूंकि सरकार ने नई शराब नीति को मंजूरी प्रदान की है। ऐसे में देखना होगा कि उमा भारती का इस पर क्या रुख रहता है।

मास्टर स्ट्रोक होगी लाड़ली बहना

वहीं चुनाव से पहले सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना योजना के रुप में एक और मास्टर स्ट्रोक खेला है। पिछले दिनों इंदौर में उन्होंने प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना शुरू करने का एलान किया है। जिसमें मध्यप्रदेश की सभी महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए दिए जाएंगे। लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदेश की उन महिलाओं को मिलेगा जो आयकर के दायरे से बाहर हैं। प्रदेश में पांच मार्च से इस योजना के तहत फार्म भरे जाएंगे। बता
दें पहले 8 मार्च से आवेदन लिये जाना थे, लेकिन बाद में तारीख बदल दी गई, पांच मार्च को सीएम शिवराज का जन्मदिन भी है।

कर्मचारियों को किया खुश

चुनावी साल में शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश के साढ़े 7 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को खुश करने के लिए उनका डीए डियरनेस अलाउंस 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इससे बाद अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 38 प्रतिशत डीए मिलेगा। शिवराज सरकार 15 महीने में चार बार में 26 प्रतिशत डीए बढ़ा चुकी है। चुनाव से पहले यह कर्मचारियों को साधने की दिशा में शिवराज सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। बता दें 2003 में कर्मचारियों की नाराजगी के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को खामीयाजा उठाना पड़ा था। कर्मचारी विरोधी लहर के चलते उनकी सरकार चली गई थी। ऐसे में शिवराज कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, भले ही सरकार का खजाना खाली हो। इस फैसले से कर्मचारी तो खुश हैं लेकिन सरकारी खजाने पर हर साल 1440 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

Post Views: 215
Tags: Former Uma Bhartiliquor free campaignLiquor policyMadhya Pradesh Assembly Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version