Friday, October 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

Statement on Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को उमा की नसीहत,मोदी और शाह को भी करना था सैल्यूट

DigitalDesk by DigitalDesk
January 30, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Statement on Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को उमा की नसीहत,मोदी और शाह को भी करना था सैल्यूट

Uma advice to Rahul Gandhi Salute to Modi and Shah

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो गया है। 145 दिनों में करीब 4 हजार किलोमीटर का सफर राहुल गांधी ने किया। इससे रविवार को राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया। हालांकि यात्रा का समापन जरूर हो गया लेकिन अपने तीखे बयानों से चर्चा में रहने वालीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राहुल गांधी को इस मौके पर नसीहत दे डाली। उमा भारती ने ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है कि अब तो राहुल गांधी को मोदी जी और अमित शाह को सैल्यूट कर के ही वापस लौटना चाहिये था।

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जो श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में औपचारिक तौर पर खत्म हो रही है। राहुल गांधी 14 राज्यों से गुजरते हुए 3970 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचे। जहां रविवार को राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर प्रियंका गांधी के साथ तिंरगा फहराया था। इसे लेकर अब मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राहुल और भारत के पूर्व और पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर हमला बोला है।

Related posts

Breking News: 1 अक्टूबर से बदल गए कई बड़े नियम, महंगे होंगे AC-फ्रिज; INDIA गठबंधन के आंदोलन से लेकर Asian Games के गोल्ड तक 10 बड़ी खबरें

Breaking News: 2 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें: गांधी जयंती से एशियन गेम्स तक, कल इन घटनाओं पर रहेगी देश-दुनिया की नजर

October 2, 2026
28 सितंबर 2026 राशिफल: सोमवार को इन राशियों को करियर और धन में मिल सकते हैं नए अवसर, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

Rashi fal: 2 अक्टूबर का राशिफल: चंद्रमा के मिथुन में प्रवेश से किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानिए 12 राशियों का हाल

October 2, 2026

राहुल के झंडा वंदन पर उमा का ट्वीट

कश्मीर में कश्मीर में राहुल के झंडा वंदन पर उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा कि अब तो राहुल गांधी को मोदी जी और अमित शाह को सैल्यूट कर के ही वापस लौटना चाहिये था। अकेले राहुल गांधी क्या? अब तो पूरे जम्मू कश्मीर में वहां के नागरिक 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराते हैं। दरअसल जम्मू कश्मीर से 370 हट चुकी है। राहुल गांधी के दादा नेहरू जी की गलतियों का बीजेपी सरकार ने साहस के साथ निराकरण किया है।

मुरली मनोहर जोशी भी फहरा चुके हैं तिरंगा

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि श्रीनगर के लाल चौक पर किसी विपक्षी नेता ने तिरंगा फहराया हो। इससे पहले बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी भी लाल चौक पर तिरंगा फहरा चुके हैं। उन्होंने 1992 में 26 जनवरी को लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। तब मुरली मनोहर जोशी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक एकता यात्रा भी निकाली थी। इस दौरान नरेंद्र मोदी बीजेपी के महासचिव हुआ करते थे।

भारी सुरक्षा के बीच राहुल ने फहराया तिरंगा

कांग्रेस से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के लाल चौक जब तिरंगा फहराया तब बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे। राहुल के साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। सुरक्षा के लिहाज से इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। पूरे इलाके को बैरिकेड्स लगाकर सील किया गया।

Tags: Bharat Jodo Yatra taken outhoisted the tricolorLal ChowkModi ji and Amit ShahRahul GandhiSalute to former Chief Minister Uma BhartiShrinag
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version