Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

उद्धव ठाकरे बनाम एकनाथ शिंदे, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, क्या उद्धव को वापस मिलेगी शिवसेना और धनुष वाण

DigitalDesk by DigitalDesk
February 22, 2023
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति
0
uddhav thackeray vs eknath shinde
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र् में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। उद्धव ठाकरे गुट ने शिवसेना और चुनाव चिन्ह् धनूष वाण वापस पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट ने अलग बेंच के समक्ष याचिका पर सुनवाई करने के ठाकरे समूह के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ठाकरे गुट की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से मामले में जल्द सुनवाई की मांग की है। इस पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया है वह बुधवार शाम साढे़ 3 बजे इस मामले पर सुनवाई करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट बुधवार को केंद्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ ठाकरे समूह की याचिका पर मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली 3 न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष सुनवाई होगी। ठाकरे समूह ने अनुरोध किया था कि सुनवाई 5.न्यायाधीशों की संविधान पीठ के समक्ष की जाए। लेकिन यह सुनवाई संविधान पीठ के बजाय खंडपीठ के समक्ष होगी।
बता दें उद्धव और एकनाथ गुट के बीच शिवसेना पर वर्चस्व की लड़ाई तब से चल रही है जब करीब 38 विधायकों ने उद्धव सरकार से बगावत कर दी थी। बगावत के बाद एकनाथ शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री बने। इसके चुनाव आयोग के पास मामला पहुंचा। जिसमें चुनाव आयोग ने अपने फैसले में माना कि शिवसेना का सिंबल एकनाथ शिंदे गुट को जाना चाहिए।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

विस अध्यक्ष के अधिकार को लेकर तकरार

ठाकरे गुट के कपिल सिब्बल ने शिंदे गुट पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा किया और सीधे तौर पर राज्य सरकार को लेकर एक अहम मुद्दा उठाया। विधानसभा अध्यक्ष के अधिकार, पार्टी के रूप में शिवसेना के अधिकार, पार्टी अध्यक्ष के रूप में उद्धव ठाकरे के अधिकार, एकनाथ शिंदे और उनके साथ शिंदे गुट के विधायकों की बगावत और इसकी वैधता पर कई मुद्दों पर बहस हुई । मंगलवार को कोर्ट में इस बात पर गरमागरम बहस हुई कि विधायक दल महत्वपूर्ण है या राजनीतिक दल।

प्रियंका को उम्मीद पक्ष में आएगा कोर्ट का फैसला

वहीं शिवसेना उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर हमारे पक्ष में फैसला सुनायेगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट संविधान का संरक्षण करने और प्रजातंत्र पर लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सबसे बड़ा कोर्ट है। वह लोगों के भरोसा का कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिस तरह से चुनाव आयोग का फैसला आया है, जो खुद सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के खिलाफ है उसका संज्ञान लेगा।

शिवसेना का नाम मिलने के बाद पहली बैठक

वहीं शिवसेना का नाम और पार्टी का चिन्ह मिलने के बाद मंगलवार को पहली कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सारी शक्तियां देने का फैसला किया गया। बैठक में मंत्री दादा भुसे के नेतृत्व में अनुशासन समिति का गठन किया गया। इसके साथ ही नौकरियों में भूमिपुत्रों को 80 प्रतिशत प्राथमिकता दे रहे हैं। इस बैठक में चर्चगेट रेलवे स्टेशन का नामकरण पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री चिंतामनराव देशमुख के नाम पर करने सहित महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आठ महीने में सरकार द्वारा किए गए कार्यों के लिए बधाई देने का संकल्प लिया गया। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उन्हें शिवसेना नाम और धनुष और बाण का प्रतीक मिला है। इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना की स्थापना की गई। उद्योग मंत्री उदय सामंत ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि एकनाथ शिंदे के विद्रोह के समर्थन में उनके साथ आए विधायकों और सांसदों ने संकल्प लिया है और बालासाहेब के विचारों के साथ आगे बढ़ने में कोई गलती नहीं होगी।

Post Views: 350
Tags: Dhanush VaanEknath ShindeShiv SenaSupreme CourtUddhav Thackeray
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version