Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी उप चुनाव : करहल विधानसभा सीट से आमने सामने दो दामाद…चुनाव मैदान में सपा से लालू के दामाद तो बीजेपी से मुलायम के दामाद .!

यूपी उप चुनाव : करहल विधानसभा सीट से आमने सामने दो दामाद...चुनाव मैदान में सपा से लालू के दामाद तो बीजेपी से मुलायम के दामाद .!

DigitalDesk by DigitalDesk
October 27, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
यूपी उप चुनाव : करहल विधानसभा सीट से आमने सामने दो दामाद…चुनाव मैदान में सपा से लालू के दामाद तो बीजेपी से मुलायम के दामाद .!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी उप चुनाव : करहल विधानसभा सीट से आमने सामने दो दामाद…चुनाव मैदान में सपा से लालू के दामाद तो बीजेपी से मुलायम के दामाद .!

उत्तरप्रदेश विधानसभा की 8 सीटों पर उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इन 9 सीटों में मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं। इस करहल विधानसभा सीट का नाम चाहे जितना सुलझा हो लेकिन यहां के सियासी समीकरण उससे अधिक उलझे हुए हैं। इस बार यहां दो राजनीति के दो धुरंधरों के दामाद चुनाव के मैदान में हैं। दोनों के बीच सियासी जंग जारी है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अखिलेश यादव ने स्वीकारी रिश्तेदारी
अनुजेश ने 2019 में थामा था भाजपा का दामन
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कर दिया था रिश्ता खत्म
अनुजेश को भाजपा से टिकट मिलने के बाद अखिलेश ने स्वीकारी रिश्तेदारी
अखिलेश ने कहा— कोई तिकड़म भाजपा नहीं लगा पाई तो…
…. हमारे रिश्तेदार को ही थमा दिया टिकट
सगे रिश्तेदार हैं तेजप्रताप और अनुजेश
रिश्तेदार हैं सपा प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी
दोनों के बीच है भतीजे और फूफा का रिश्ता
दोनों ही रिश्तों से ऊपर पार्टी होने की बात कह रहे
2019 से पहले तक सपा में थे अनुजेश यादव

समाजवादी पार्टी से बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के दामाद तेजप्रताप यादव प्रत्याशी बनाए गए हैं तो वहीं बीजेपी की ओर से समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत पूर्व सीएम मुलायम सिंह के दामाद अनुजेश को अपना प्रत्याशी बनाया है। मैरपुरी जिले की चार विधानसभा सीटों में से एक करहल सीट भी है।

समाजवादी पार्टी की स्थापना के बाद से साल 2002 के चुनाव को छोड़ दें तो यहां करहल सीट पर सपा की बादशाहत बरकरार रही है। साल 2002 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर सोबरन सिंह यादव विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सोबरन लगातार तीन बार यहां से सपा की ओर से विधायक चुने गये। साल 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया तो सोबरन सिंह को करहल सीट छोड़ना पड़ी। अखिलेश यादव ने करहल सीट से चुनाव लड़ा। जिसमें भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉ.एसपी सिंह बघेल को चुनाव में परास्त किया।

दिलचस्प है करहल सीट पर मुकाबला

2024 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज से सीट से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने करहल से इस्तीफा दे दिया। अब यहां उप चुनाव हो रहा है। उप चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी चुकी है। सियासत में अपनी अलग पहचान कायम रखने वाली करहल विधानसभा सीट का मुकाबला इस बार और भी अधिक दिलचस्प है।

करहल में लालू—मुलायम के दामाद आमने-सामने

करहल सीट से सपा और भाजपा आमने-सामने हैं। यहां से दोनों ही प्रत्याशी दो दिग्गज नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों के दामाद हैं। सपा की ओर से प्रत्याशी तेजप्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं, तेजप्रताप यादव का विवाह लालू प्रसाद की छोटी बेटी राजलक्ष्मी से हुआ है। उधर भाजपा प्रत्याशी की बात करें तो अनुजेश समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव के दामाद हैं। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभयराम यादव की पुत्री और सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या बेबी यादव से अनुजेश का विवाह हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी अनुजेश पूर्व सीएम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी बहनोई लगते हैं।
माना जा रहा है कि करहल का मुकाबला इस बार खास है और सियासत पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां केवल दो नेता ही नहीं बल्कि दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। यूपी ही नहीं पूरे बिहार की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं।

( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 624
Tags: Lalu Prasad YadavMulayam Singh Yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version