Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

50 दिन बाद आजाद हुए दो चीते, पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

DigitalDesk by DigitalDesk
November 6, 2022
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
50 दिन बाद आजाद हुए दो चीते, पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में से 2 को 50 दिन बाद बड़े बाड़े में छोड़ा गया। इस तरह मध्य प्रदेश में श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़े जाने की उल्टी गिनती हुई शुरू हो गई है। इन चीतों का क्वारंटाइन पीरियड पूरा हो गया है। दोनों चीते जंगल में विचरण करते नजर आए। इस पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की। जंगल में विचरण करते हुए चीतों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं।

सभी चीते स्वस्थ हैं

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने 2 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और ट्वीट किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बढ़िया खबर। अनिवार्य क्वारंटाइन के बाद 2 चीतों को कुनो निवास स्थान में और अनुकूलन के लिए एक बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया है। अन्य को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। पीएम मोदी ने लिखा कि यह जानकर भी खुशी हुई कि सभी चीते स्वस्थ हैं। सक्रिय हैं और अच्छी तरह से तालमेल बिठा रहे हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बाकी 6 चीतों को भी छोड़ा जाएगा

बता दें कि कूनो के टॉस्क फोर्स समिति के सदस्यों ने शनिवार शाम को लंबे मंथन के बाद चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ दिया। वहीं बाकी 6 चीतों को चरणबद्ध तरीके से छोड़ा जाएगा। बड़े बाड़े में चीतों के साथ हिरण, चीतल सहित अन्य जानवर भी मौजूद हैं। दरअसल नामीबिया से सितंबर के मध्य में लाकर मध्यप्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में क्वारंटीन अवधि के लिए छोटे बाड़े में रखे गए आठ चीतों में से दो को शनिवार को बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया। केएनपी के प्रभागीय वन अधिकारी प्रकाश कुमार वर्मा ने पुष्टि की कि दो चीतों को शनिवार को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। बाकी छह चीतों को भी चरणबद्ध तरीके से बड़े बाड़ों में शिफ्ट किया जाएगा।

एक महीने रहे क्वारंटीन

शुरुआती योजना के तहत फ्रेडी, एल्टन, सवाना, सशा,ओबान, आशा, चिबिली और साईसा नाम के इन चीतों को एक महीने तक क्वारंटीन रखा गया था। विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर जंगली जानवरों को स्थानांतरण से पहले और बाद में एक महीने के लिए क्वारंटाइन किया जाता है, ताकि वे दूसरे देश से अपने साथ लाए किसी संक्रमण को फैला न दें।

80 दिन बाद खुले जंगल में करेंगे शिकार

चीता प्रोजेक्ट से जुड़े एक्सपर्ट ने बताया कि सभी 8 चीते अब बड़े बाड़े में छोड़े जाने की स्थिति में हैं। अगर कोई बाधा नहीं आई तो कुछ और चीतों को भी रिलीज किया जा सकता है। इस तरह अब 80 दिन बाद इन्हें बड़े बाड़े में शिकार का अवसर मिलेगा। इस बाड़े में चीतों के शिकार के लिए चीतल, सांभर और हिरण आदि पशु हैं।

ड्राेन से देखा बाड़े का प्रेजेंटेशन

चीते छोड़ने से पहले चीता टास्क फोर्स के सदस्यों ने ड्रोन कैमरे के जरिए बाड़े का पूरा प्रेजेंटेशन देखा। टास्क फोर्स के सदस्य एनटीसीए के आईजी अमित मलिक, पीसीसीएफ वन्यजीव जेएस चौहान,ए वन बल प्रमुख आरके गुप्ता और डब्ल्यूआईआई के डीन वायवी झाला के साथ नामीबियाई एक्सपर्ट बाट ने चीतों को छोड़ने को लेकर चर्चा की। इसमें तय किया गया कि चीतों को सेपरेट बाड़े में बंद हुए 50 से अधिक दिन हो गए हैं। इसलिए इनको बड़े बाड़े में छोड़ने में देर नहीं करनी चाहिए।

17 सितंबर को आए थे चीते

इससे पहले अधिकारी ने बताया कि बड़ा बाडा पांच वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि अंतत: आठों चीतों जिनमें पांच मादा और तीन नर हैं को बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। चीतों को भारत में बसाने की योजना के तहत नामीबिया से 17 सितंबर को केएनपी लाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन चीतों को बाड़ों में छोड़ा था। वहीं इनके यहां 50 दिन पूरे हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें-

कभी थे कुख्यात दस्यु सम्राट ,अब चीता मित्र 

http://liveindia.news/ramesh-singh-sikarwar/

Post Views: 231
Tags: 8 cheetahs brought from NamibiaKuno National Park in Madhya Pradesh cheetah quarantinePM Modi tweetTwo cheetahs freed after 50 days
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version