Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

टीवी डिबेट में मुस्लिम नेता इतने भड़के कि उन्होंने आप की प्रियंका पर प्रकरण दर्ज करा दिया,ये रहा पूरा मामला

नोएडा में हुई एफआईआर

DigitalDesk by DigitalDesk
July 28, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
टीवी डिबेट में मुस्लिम नेता इतने भड़के कि उन्होंने आप की प्रियंका पर प्रकरण दर्ज करा दिया,ये रहा पूरा मामला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

टीवी पर होने वाली डिबेट में कई बार तीखी बहस होती है। मामला इतना बढ़ जाता है कि डिबेट में भाग ले रहे नेताओं में हाथापाई भी हो जाती है। लेकिन ऐसा कम ही होता है कि डिबेट से निकलने के बाद सीधे थाने में मामला पहुंचा हो। एक मुस्लिम नेता इतने भड़क गए कि उन्होंने आम आदमी पार्टी की नेता पर पुलिस में प्रकरण दर्ज करा दिया। इसके बाद सियासी घमासान शुरु हो गया है। जिसमें आप के नेता भी अपनी नेता के समर्थन में साथ आ गए हैं।

नोएडा में हुई एफआईआर

भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नोएडा के सेक्टर 20 थाने में आप की प्रियंका कक्कड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पूनावाला की शिकायत पर कक्कड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-A, 153-B, 505 और 295-A के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि 25 जुलाई को एक टीवी डिबेट में आप की प्रियंका कक्कड़ ने मुझ पर मेरे धर्म को लेकर कई आपत्तिजनक शब्द कहे हैं।

Related posts

PM Modi hits back at intellectual Naxals likens them to a disgruntled uncle someone who is never pleased with good work

दिमागी नक्सल’ पर PM मोदी का पलटवार…दिमागी नक्सलियों को अब बताया नाराज फूफा…अच्छे काम नाराज फूका को नहीं आते पसंद!

September 6, 2026
सोने का 'महाप्रवास': डॉलर की विश्वसनीयता के पतन का मौन

सोने का 'महाप्रवास': डॉलर की विश्वसनीयता के पतन का मौन

September 6, 2026

क्यों भड़के पूनावाला,ये रही वजह

भाजपा प्रवक्ता का आरोप है कि आप की प्रियंका कक्कड़ ने मुझे कई मजाहिद्दी कहा है (जो आतंकवाद के लिए जाना जाता है) उन्होंने कहा कि चॅूकि मैं मुसलमान हूं इसलिए इस तरह की टिप्पणी मुझ पर की गई है। इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी मुसलमानों से कितनी नफरत करती है। पूनावाला यहीं नहीं रुके उन्होंने एफआईआर के अलावा आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से स्पष्टीकरण देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी प्रवक्ता प्रियंका को कारण बताओ नोटिस जारी करे और स्पष्टीकरण मांगे।

प्रियंका ने दी सफाई

वही दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एफआईआर को लेकर कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही है। कक्कड़ ने ट्वीट करते लिए लिखा है कि ‘क्या ‘शहजाद’ का मतलब आतंकवादी होता है? क्या मुजाहिद्दीन का मतलब आतंकवादी होता है? क्या ‘शहजाद मुजाहिद्दीन’ का मतलब आतंकवादी होता है? क्या शिकायतकर्ता को एक मुख्यमंत्री को नेशनल मीडिया में ‘जिहादी’ कहने की अनुमति है?’

Tags: Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version