ट्रम्प का 5000 डॉलर वाला दांव – मिडटर्म हारे तो गद्दी जाएगी?..60% अमेरिकी ट्रम्प के खिलाफ और 5000 डॉलर हर वोटर को

Trump$5000 gamble Will he lose
ट्रम्प का 5000 डॉलर वाला दांव – मिडटर्म हारे तो गद्दी जाएगी?..60% अमेरिकी ट्रम्प के खिलाफ और 5000 डॉलर हर वोटर को.ये कोई चुनावी जुमला नहीं, ट्रम्प के लिए करो या मरो की लड़ाई है।
1. 112 लाख करोड़ का दांव क्या है?
अमेरिका में साढ़े 23 करोड़ वोटर हैं। ट्रम्प ने कहा है – हर वोटर को 5000 डॉलर दूंगा। हिसाब लगाइए – 23.5 करोड़ x 5000 डॉलर = 1.17 ट्रिलियन डॉलर, यानी करीब 112 लाख करोड़ रुपये। ये रकम 175 देशों की पूरी इकोनॉमी से ज्यादा है, पाकिस्तान की इकोनॉमी से 3 गुना ज्यादा है।
इसे ट्रम्प डिविडेंड प्लान कहा जा रहा है। ट्रम्प का तर्क है कि टैरिफ से जो पैसा सरकार ने कमाया है, वो जनता में बांट देंगे। 30 राज्यों में ओबामा केयर के 10 लाख लोगों को 500 डॉलर की मेडिकल जांच की रियायत भी वादा है।
लेकिन पेंच यहीं है – इसके लिए संसद से फाइनेंस बिल पास कराना होगा। बिना बिल के ट्रम्प एक रुपया भी नहीं दे पाएंगे।
2. ट्रम्प को ये दांव क्यों चलना पड़ा?
पहला – लोकप्रियता निचले स्तर पर: Ipsos/Reuters, CNN/SSRS और NYT के औसत सर्वे में 60% अमेरिकियों ने ट्रम्प के खिलाफ वोट किया। वजह – बढ़ती महंगाई, घटते रोजगार और ईरान जंग में हार। दूसरा – महाभियोग का डर: नवंबर 2026 में मिडटर्म चुनाव हैं। अगर डेमोक्रेट्स जीतकर दोनों सदन – सीनेट और हाउस में बहुमत ले आए, तो वे ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग लाएंगे।
अभी स्थिति है – सीनेट:रिपब्लिकन 53, डेमोक्रेट्स 47, कुल 100
हाउस: रिपब्लिकन 218, डेमो. 214, रिक्त 3, कुल 435
महाभियोग लाने के लिए 51% सांसदों की जरूरत होती है, लेकिन पास कराने और गद्दी छीनने  के लिए दो-तिहाई यानी 67 वोट सीनेट में चाहिए। ट्रम्प को सत्ता गंवाने का खतरा है, इसलिए वो जीत के लिए SIR – स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की तर्ज पर वोटर लिस्ट की जांच और नया वोटर डेटाबेस बनाने का ऐलान कर चुके हैं।
3. मिडटर्म का मतलब क्या?
मिडटर्म राष्ट्रपति चुनाव के 2 साल बाद होता है। इसमें सीनेट की एक-तिहाई और हाउस की सभी 435 सीटों पर चुनाव होता है।
दो सिनेरियो:
अगर ट्रम्प हारे तो: वो राष्ट्रपति तो रहेंगे, लेकिन बहुमत खो देंगे। अमेरिका में इसे लेम डक’ यानी लंगड़ी बत्तख वाला राष्ट्रपति* कहते हैं, जो है तो राष्ट्रपति लेकिन कुछ कर नहीं सकता।
अगर ट्रम्प जीते तो: खबर में दावा है कि वो तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के लिए संविधान में संशोधन बिल लाएंगे, जो अमेरिकी संविधान में अभी संभव नहीं है। Bottom Line: 5000 डॉलर का ये वादा चुनावी रिश्वत है या टैरिफ का पैसा जनता को लौटाना है – ये अमेरिकी संसद तय करेगी। लेकिन इतना तय है कि नवंबर का मिडटर्म सिर्फ चुनाव नहीं, ट्रम्प की कुर्सी का फैसला है।
Exit mobile version