Sunday, July 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

आज का मौसम अपडेट 12 अगस्त: दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप, यूपी-बिहार में बाढ़ की मार, उत्तराखंड में आफत बरसाई

DigitalDesk by DigitalDesk
August 12, 2025
in Uncategorized
0
Monsoon update 25 August
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आज का मौसम अपडेट 12 अगस्त: दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप, यूपी-बिहार में बाढ़ की मार, उत्तराखंड में आफत बरसाई

Weather Forecast, 12 अगस्त 2025: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पूरे एनसीआर में सोमवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 17 अगस्त तक कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

Related posts

Impact of Retrograde Saturn The fortunes of these three zodiac signs could change

influence of retrograde Saturn:वक्री शनि का असर: इन तीन राशियों की बदल सकती है किस्मत, करियर से लेकर कारोबार तक मिल सकते हैं बड़े अवसर

July 26, 2026
Baba Mahakal

सावन पर इस बार भी उमड़ेगा बाबा महाकाल के दर पर आस्था का सैलाब…उज्जैन रेलवे ने बढ़ाई ये व्यवस्थाएं

July 26, 2026

दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई हिस्सों में पानी भर जाने से सड़कें तालाब बन गई हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। वहीं, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों—यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में बारिश का दौर जारी है, जो आने वाले हफ्ते भर तक जारी रह सकता है।

देहरादून में भारी बारिश, जलभराव और नुकसान

देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से शुरू हुई जोरदार बारिश देर शाम तक जारी रही। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ धराशाई हो गए। साथ ही कई मकान भी इस दौरान ढह गए तो कॉलोनियों में पानी भर गया। देहरादून के पटेल नगर में दो मकान तो वहीं गोविंदगढ़ पुल के पास लक्ष्मण चौक में एक पुराना मकान बारिश के चलते गिरने की सूचना है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

यूपी का मौसम: अगले 72 घंटे भारी

उत्तर प्रदेश में बारिश और धूप का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को लखनऊ, सीतापुर सहित कई जिलों में जोरदार बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिसमें से अगले दो दिन अत्यधिक भारी वर्षा के रहेंगे। उसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है।

मुख्य शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 34°C 25°C
मुंबई 33°C 26°C
कोलकाता 35°C 26°C
चेन्नई 36°C 27°C
पटना 32°C 28°C
अहमदाबाद 36°C 28°C
जयपुर 33°C 26°C
अमृतसर 34°C 29°C
नैनीताल 23°C 18°C
भोपाल 30°C 23°C
लखनऊ 33°C 26°C

बाढ़ से बेहाल यूपी-बिहार

उत्तर प्रदेश के करीब 700 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई शहरों के निचले इलाकों में नदियों का पानी भर गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नावों के जरिए फंसे हुए लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रही हैं। शाहजहांपुर, बलिया, बांदा, फरुर्खाबाद, प्रयागराज और वाराणसी जैसे जिलों में हालात ज्यादा बिगड़े हुए हैं।

बिहार के पटना, भागलपुर, सीतामढ़ी सहित कई जिलों में सड़कों और रेलवे ट्रैकों पर पानी भर गया है, जिससे यातायात ठप हो गया है। लाखों लोग राहत शिविरों में आश्रय लिए हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला और चंबा जिलों में भी भारी बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

केदारनाथ यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को 14 अगस्त तक रोक दिया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि मौसम विभाग ने 12 से 14 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।…( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 354
Tags: #floods in UP and Bihar#Heavy rains in Delhi NCR#Today weather update
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version