आज शुक्र का गोचर: इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी, धन-सौभाग्य की होगी वर्षा
आज रविवार 20 जुलाई 2025 को एक बड़ा ज्योतिषिय परिवर्तन हो रहा है। आज रविवार के दिन दोपहर में करीब 12 बजकर 55 मिनिट पर शुक्र ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि मृगशिरा नक्षत्र मंगल ग्रह के आधिपत्य में आता है। मृगशिरा साहस के साथ ऊर्जा और एकाग्रता का भी प्रतीक माना जाता है। आज ही के दिन राहु और केतु का भी नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है।
- ग्रहों में बड़ा बदलाव
- बदलने जा रही है ग्रहों की चाल
- शुक्र के गोचर से बदलेगा भाग्य
- 4 राशियों पर जमकर बरसेगी कृपा
- शुक्र ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में करेंगे गोचर
- मिथुन, सिंह, तुला और वृश्चिक को लाभ
- धन और सुख के योग प्राप्त होंगे
जिससे यह दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली बन गया है। शुक्र भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, सौंदर्य और वैभव के प्रतिनिधि माने जाते हैं। ऐसे में जब वे मृगशिरा जैसे ऊर्जा प्रधान नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो इसका मिश्रित लेकिन तीव्र प्रभाव जीवन पर पड़ता है।
26 जुलाई को होगा राशिगत परिवर्तन
आज रविवार 20 जुलाई को नक्षत्र परिवर्तन के बाद शुक्र 26 जुलाई को वृषभ राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इसका असर राशियों पर दो स्तरों पर होगा—नक्षत्रीय और राशिगत। यह गोचर जहां कुछ राशियों को पूर्ण लाभ देगा, वहीं दूसरों के लिए यह आत्ममंथन और रणनीति के पुनर्निर्माण का समय साबित होगा। विशेषकर जिन जातकों की कुंडली में शुक्र शुभ और उच्च स्थिति में हैं, उनके लिए यह समय सुख, ऐश्वर्य और सौभाग्यवर्धक सिद्ध हो सकता है।
मिथुन राशि को मिलेगा धन और सौंदर्य
शुक्र का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, नए वस्त्र, आभूषण और अन्य सुख-साधनों की प्राप्ति के योग बनेंगे। परिजनों के साथ मधुर संबंध बनेंगे, और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, और रुके हुए कामों में गति आएगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
सिंह राशि के लिए हर क्षेत्र में अनुकूलता
सिंह राशि के लिए यह गोचर समग्र जीवन में शुभता लेकर आएगा। शिक्षा, प्रेम, विवाह और व्यापार से जुड़े सभी क्षेत्रों में प्रगति के संकेत हैं। यदि जातक नया व्यवसाय आरंभ करना चाहें, तो यह समय अत्यंत शुभ है। जीवनसाथी के साथ मिलकर संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और घर-परिवार में भी खुशहाली का माहौल रहेगा।
तुला और वृश्चिक राशि को मिलेगा सौभाग्य
तुला राशि: शुक्र तुला राशि के स्वामी भी हैं, अत: यह गोचर तुला जातकों के लिए विशेष प्रभावशाली सिद्ध होगा। धन, ऐश्वर्य और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय धार्मिक और पारिवारिक दृष्टि से शुभ रहेगा। किसी तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है, या परिवार में कोई मांगलिक अवसर आ सकता है। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और मानसिक शांति प्राप्त होगी। साथ ही समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग हैं।
20 जुलाई को शुक्र के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश और 26 जुलाई को राशि परिवर्तन दोहरा प्रभाव लेकर आ रहा है। मिथुन, सिंह, तुला और वृश्चिक राशियों के लिए यह समय जीवन के विभिन्न पहलुओं में प्रगति, संतुलन और समृद्धि का संकेत देता है। इन जातकों को चाहिए कि वे इस शुभ समय का अधिकतम लाभ उठाएं और जीवन में सकारात्मक बदलावों को खुले मन से अपनाएं।…(प्रकाश कुमार पांडेय)





