स्थानीय समयानुसार 3 सितंबर को चीनी उप प्रधान मंत्री तिंग श्युएश्यांग ने रूस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित
11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया और "चीन-रूस क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करना और दोनों देशों के
लोगों की भलाई को बढ़ाना" शीर्षक पर भाषण दिया।
तिंग श्युएश्यांग ने कहा कि पूर्वी आर्थिक मंच विभिन्न देशों के लिए सहयोग पर चर्चा करने और साझा विकास की
दिशा में काम करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। हाल के वर्षों में, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के रणनीतिक मार्गदर्शन
में, पूर्वोत्तर चीन और सुदूर पूर्व जैसे क्षेत्रों में चीन-रूस क्षेत्रीय सहयोग ने फलदायी परिणाम दिए हैं। चीन सुदूर पूर्व
में रूस का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना हुआ है और रूस के सुदूर पूर्व में "एक क्षेत्र, एक बंदरगाह" के निर्माण
में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है, जहां लगभग 100 उद्यमों ने अपनी गतिविधियां स्थापित की हैं। प्रमुख
सहयोग परियोजनाएं गति पकड़ रही हैं और आपसी वीज़ा-मुक्त नीति ने सीमा चौकियों पर व्यापार और लोगों की
आवाजाही को बढ़ावा दिया है, जिससे दोनों देशों के लोगों की खुशी और संतुष्टि में लगातार सुधार हो रहा है।
तिंग श्युएश्यांग ने बताया कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस वर्ष कई बार मिले हैं,
जिन्होंने चीन और रूस के बीच नए युग के लिए व्यापक रणनीतिक समन्वय साझेदारी को गहरा करने और दोनों
पक्षों के बीच चौतरफा सहयोग के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया है। चीन दोनों राष्ट्रपतियों द्वारा हासिल
की गई महत्वपूर्ण सहमति को पूरी तरह से लागू करने, क्षेत्रीय सहयोग को गहरे और उच्च स्तर तक बढ़ावा देने
और चीन-रूस संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास में नई गति प्रदान करने के लिए रूस के साथ काम करने को
तैयार है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





