Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

भारत के इतिहास में क्यों खास है 25 जुलाई…अब तक 10 राष्ट्रपतियों ने इसी तारीख को ली शपथ…जानें नीलम संजीव रेड्डी से द्रौपदी मुर्मू तक कैसी कायम रही ये परंपरा

DigitalDesk by DigitalDesk
July 25, 2025
in स्पेशल
0
10 presidents have taken oath 25th July
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत के संवैधानिक इतिहास में 25 जुलाई की तारीख एक खास पहचान रखती है। इस दिन न केवल भारतीय लोकतंत्र की सबसे ऊंची संवैधानिक कुर्सी के लिए शपथ ली जाती है, बल्कि यह संवैधानिक स्थायित्व और परंपरा की प्रतीक भी बन चुकी है। 1977 से लेकर अब तक 10 राष्ट्रपतियों ने 25 जुलाई को ही पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है, जिनमें मौजूदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हैं।

भारत के इतिहास में क्यों खास है 25 जुलाई…

Related posts

Technology fails before the twin sisters from Rampur Find out what special solution the DM provided

रामपुर की जुड़वा बहनों के आगे फेल हुई टेक्नोलॉजी!…बायोमीट्रिक बना मुसीबत, विशेष तकनीकी समाधान से बने दोनों के आधार

October 29, 2026
Why do the headlights on these two wheelers always remain ON Find out the key reason behind the rule implemented in 2017

इन दुपहिया वाहनों की हेडलाइट हमेशा ON क्यों रहती है? जानिए 2017 में लागू हुए नियम की बड़ी वजह

October 29, 2026

अब तक 10 राष्ट्रपतियों ने इसी तारीख को ली शपथ…

जानें नीलम संजीव रेड्डी से द्रौपदी मुर्मू तक कैसी कायम रही ये परंपरा

जानें 25 जुलाई कैसे बन गई राष्ट्रपति शपथ ग्रहण की परंपरा

भारत के पहले राष्ट्रपति ने कब ली थी शपथ?

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संविधान लागू होने के दिन यानी 26 जनवरी 1950 को पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। हालांकि, स्वतंत्र भारत में पहला राष्ट्रपति चुनाव 1952 में हुआ, जिसके बाद उन्होंने 13 मई 1952 को औपचारिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

इस तारीख पर बाद में अन्य राष्ट्रपतियों ने भी शपथ ली
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन – 13 मई 1962
डॉ. जाकिर हुसैन – 13 मई 1967
वी.वी. गिरी ने जहां 3 मई 1969 को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रुप में शपथ
तो वहीं इसके बाद 24 अगस्त 1969 वीवी गिरी राष्ट्रपति चुने गए थे।

कार्यकाल के दौरान दो राष्ट्रपतियों का निधन

भारत के दो राष्ट्रपतियों का निधन कार्यकाल के दौरान हुआ। डॉ. जाकिर हुसैन – 3 मई 1969 और फखरुद्दीन अली अहमद का 11 फरवरी 1977 को निधन हुआ था। इसके कारण कार्यवाहक राष्ट्रपतियों की नियुक्ति की गई। जिसमें वी.वी. गिरी कार्यवाहक राष्ट्रपति 3 मई 1969 बनाए गए। वहीं जस्टिस मोहम्मद हिदायतुल्ला भी 20 जुलाई 1969 को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए गए। इसके बाद बी.डी. जत्ती को 1977 में फखरुद्दीन अली अहमद के निधन के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया।

25 जुलाई: एक परंपरा की शुरुआत

1977 में नीलम संजीव रेड्डी ने जब 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ ली, तब शायद किसी ने यह कल्पना नहीं की थी कि यह तारीख आने वाले दशकों में राष्ट्रपति शपथ का स्थायी दिन बन जाएगी। इसके बाद लगभग हर निर्वाचित राष्ट्रपति ने इसी तारीख को पदभार संभाला।

वर्ष राष्ट्रपति का नाम शपथ की तारीख

1977 नीलम संजीव रेड्डी 25 जुलाई
1982 ज्ञानी जैल सिंह 25 जुलाई
1987 रामास्वामी वेंकटरमण 25 जुलाई
1992 डॉ. शंकर दयाल शर्मा 25 जुलाई
1997 के.आर. नारायणन 25 जुलाई
2002 डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 25 जुलाई
2007 प्रतिभा पाटिल 25 जुलाई
2012 प्रणब मुखर्जी 25 जुलाई
2017 रामनाथ कोविंद 25 जुलाई
2022 द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई

क्या है परंपरा के पीछे के कारण ?

25 जुलाई को राष्ट्रपति शपथ लेने की परंपरा के पीछे कोई लिखित संवैधानिक नियम नहीं है, परंतु यह एक प्रशासनिक और प्रक्रिया आधारित स्थायित्व का उदाहरण बन गया है। राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है, इसलिए जब एक राष्ट्रपति 25 जुलाई को पदभार छोड़ते हैं, अगला उसी दिन पदभार ग्रहण करता है। इससे सत्ता हस्तांतरण में स्पष्टता और प्रोटोकॉल में एकरूपता बनी रहती है। यह परंपरा एक तरह से संवैधानिक कैलेंडर का हिस्सा बन गई है।

द्रौपदी मुर्मू: 25 जुलाई को शपथ लेने वाली 10वीं राष्ट्रपति

2022 में द्रौपदी मुर्मू ने भारत की 15वीं राष्ट्रपति और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। उनका शपथ ग्रहण भी 25 जुलाई को हुआ, जिससे यह तारीख एक ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व की वाहक बन गई।

अन्य रोचक तथ्य:
अब तक केवल एक महिला (प्रतिभा पाटिल) राष्ट्रपति बनी थीं, जिनका शपथ ग्रहण भी 25 जुलाई को हुआ था। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, जिन्हें “मिसाइल मैन” और “जनता के राष्ट्रपति” के रूप में जाना जाता है, ने भी इसी तारीख को राष्ट्रपति पद ग्रहण किया था।

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार 25 जुलाई की तारीख अब भारतीय गणराज्य के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण हो गई है। जितनी 26 जनवरी या 15 अगस्त। यह तारीख केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र की स्थिरता और परिपक्वता का प्रतीक बन चुकी है।”

परंपरा, प्रतीक और पहचान
25 जुलाई की तारीख अब केवल एक कैलेंडर तिथि नहीं रही। यह बन चुकी है भारतीय लोकतंत्र के सर्वोच्च पद के शांतिपूर्ण और गरिमामय हस्तांतरण की पहचान। हर 5 साल बाद यह दिन संवैधानिक विश्वास के साथ लोकतांत्रिक उत्तरदायित्व ही नहीं राष्ट्रीय गौरव का उत्सव नजर आता है। भारत के राष्ट्रपति स्वर्गीय नीलम संजीव रेड्डी से प्रारंभ होने वाला यह सफर या संयोग द्रौपदी मुर्मू तक जारी रहा। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #10 presidents have taken oath on 25th July#Neelam Sanjeev Reddy to Draupadi Murmu
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version