Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

तीन सर्वे, तीनों के नतीजे अलग लेकिन सभी में बीजेपी की जीत दिख रही है, फिर टेंशन में क्यों है भाजपा?

DigitalDesk by DigitalDesk
February 19, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Gujrat himachal assembly election narednra modi amit shah arvind kejrival Rahul gandhi:गुजरात में भाजपा ने रचा इतिहास, कांग्रेस को हिमाचल से राहत, AAP के दावे हुए बेदम

gujarat himachal pradesh assembly election amit shah narendra modi rahul gandhi arvind kejriwal

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Lok Sabha Election: हाल ही में सी वोटर और इंडिया टुडे ने अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव में जनता का मिजाज समझने के लिए ‘मूड ऑफ द नेशन’ नाम से सर्वे किया था। इसमें लगभग डेढ़ लाख लोगों से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में करीब एक साल का ही वक्त बचा रह गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने के लिए मिशन मोड में लग गई है।

  • लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को लेकर क्या माहौल है, इसे बताने के लिए यह सबसे ताजा सर्वे है
  • मिशन 2024 के तहत बीजेपी ने एक बार फिर से 300 के पार का लक्ष्य रखा है
  • नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी 2024 में कितनी सीट जीतेगी, ये समझने के लिए पिछले छह महीने में अलग-अलग तीन सर्वे हो चुके हैं

दो सर्वे पहले हुए थे

सी वोटर अपना सर्वे हर छह महीने पर करता है। अगस्त 2022 में इसका एक सर्वे हुआ था। जारी किए गए नतीजे में बीजेपी को अकेले उसके अपने दम पर 283 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया था। इसी सर्वे में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 307 सीट मिलती दिखाई गई थी। 2019 के मुकाबले देखें तो बीजेपी की 20 सीटें कम हुई थीं, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अकेले 303 सीट हासिल हुई थी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • छह महीने पहले ही मैटराइज ने एक और सर्वे कराया था
  • यह सर्वे जुलाई 2022 में  हुआ था
  • इस सर्वे में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को 326 सीटें मिलती दिखाई दे रही है
  • बीजेपी को इसमें बहुमत से 54 सीटें ज्यादा मिल रही हैं.
  • 2019 से तुलना करने पर बीजेपी को 23 सीटों का फायदा हो रहा है.

भाजपा फिर क्यों है परेशान

जनवरी 2023 में जारी हुए सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि अगर आज चुनाव होते हैं तो एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। वैसे, इस सर्वे में एनडीए की कुल सीटें 300 के नीचे घटकर 298 पर आ गई हैं। बीजेपी को अकेले उसके दम पर 284 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। सी वोटर के ही छह महीने पहले के सर्वे से तुलना करें तो बीजेपी की एक सीट बढ़ी है।

हालांकि बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को नुकसान हुआ है और इसी वजह से मोदी-शाह युति की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। दोनों इस बात को जानते हैं कि दिल्ली का रास्ता यूपी-बिहार से होकर ही जाएगा और इसीलिए ये चिंतित हैं। यूपी में जहां अखिलेश सभी विपक्षियों को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे हैं, तो बिहार में नीतीश-लालू गठबंधन से बीजेपी को कड़ी चुनौती मिल रही है। यही वजह है कि यूपी पर 80 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर बीजेपी चल रही है, तो बिहार में उसकी कोशिश है कि अधिक से अधिक असंतुष्टों को नीतीश के खिलाफ किया जा सके।

वैसे, तीनों सर्वे के नतीजों को देखें तो ये साफ नजर आता है कि सरकार बनाने की रेस में बीजेपी सबसे आगे है, भले ही उसकी सीटें कुछ कम हो गयी हैं। बहुमत भाजपानीत गठबंधन को ही मिल रहा है। हालांकि,  300 सीटों को पार करने की बात करें तो दो सर्वे बीजेपी को 300 के नीचे रख रहे हैं,जबकि एक सर्वे ही उन्हें इसके पार पहुंचाता दिखा रहा है। इन आंकड़ों की वजह से ही पीएम मोदी की टेंशन बढ़ी है, भले ही ये अभी सर्वे ही है और अभी चुनाव में एक साल का वक्त भी है।

Post Views: 169
Tags: Amit ShahbharatBiharindialoksabha electionsmodiRahul Gandhiup
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version