Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

अबकी बार 200 पार का प्लान, क्या है बीजेपी का ‘ट्रिपल एस’ फॉर्मूला? जानिए सबकुछ

DigitalDesk by DigitalDesk
May 3, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
BJP 'Triple Formula
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में पांचवी बार सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी ने ट्रिपल एस का फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके सहारे चुनावी वैतरणी पार की जाएगी। दरअसल बीजेपी ने इस बार 200 पार का नारा दिया है। यानी उसने विधानसभा की 200 सीटों पर जीत का लक्ष्य तय किया है। जिसे हासिल करने के लिए इस बार सरकार, संगठन और संघ तीनों एक साथ मिलकर काम करेंगे। मिशन 200 को पूरा करने के लिए तीनों साझा रणनीति बनाकर आगे काम करेंगे।

  • विधानसभा की 200 सीटों पर बीजेपी की नजर
  • संघ पदाधिकारी हुए मैदान में सकिय
  • सर्वे के बाद बढ़ी मैदानी सक्रियता
  • संगठन ने भी तीन स्तर पर शुरु किया काम
  • नाराज नेताओं को दी जा रही समझाइश
  • संगठनात्मक जिम्मेदारियों में किया जा रहा बदलाव
  • मैदानी फीडबैक के आधार पर चेहरे की तलाश शुरु

बता दें गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव में इस रणनीति पर चलते हुए ही बीजेपी ने चुनाव में एतिहासिक जीत हासिल की थीी। यह फार्मला मध्यप्रदेश बीजेपी ने गुजरात से लिया है। दरअसल मध्यप्रदेश में संघ और शिवराज के सर्वे में ये कड़वी सच्चाई बीजेपी के सामने आई थी कि 100 से भी कम सीट पर उसकी जीत की संभावना है। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि इस ट्रिपल एस फार्मूले के दम पर जीत हासिल की जा सकती है। यही वजह है कि सरकार, संगठन के साथ अब संघ भी चुनावी मैदान नजर आ रहा है। बीजेपी संगठन ने अब चुनावी तैयारी के बीच संगठनात्मक तौर पर तीन स्तर पर एक साथ काम शुरू कर दिया है। पहला काम मैदान में नाराज नेताओं को समझाना, समन्वय बनाना। इस काम में 14 नेताओं को जिम्मेदारी दी है। दूसरा काम संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करना। जिससे चुनाव वाले चेहरे अभी से सामने आ सके तो तीसरा काम है मैदानी फीडबैक के आधार पर प्रारंभिक चेहरे तय करना। जिससे चुनाव के वक्त टिकट वितरण में प्रारंभिक रिपोर्ट पहले से मौजूद रहे।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

नाराज नेताओं को किया जा रहा एडजस्ट

संघ पदाधिकारी लगातार बीजेपी के नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। वहीं नाराज और असंतुष्ट नेताओं का साधने के लिए सरकार की ओर से भी इन दिनों निगम मंडलों से लेकर बोर्ड में अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। इसके साथ ही जिलों में प्राधिकरणों में भी बीजेपी के नेताओं को एडजस्ट किया जा रहा है। जिसमें चुनाव से पहले नेताओं की नाराजगी और दावेदारी को कम किया जा सके। साथ ही भितरघात और कार्यकर्ताओं के नाराजगी से होने वाले डैमेज कंट्रोल को रोकने के लिए ऐसे नेताओं को पदों पर नवाजा जा रहा है। इधर सीएम शिवराज ने पूरा फोकस लाड़ली बहना योजना पर कर लिया है क्योंकि मध्य प्रदेश में 48 फीसदी महिला वोटर हैं, जिन्हें साधने के लिए ही लाड़ली बहना योजना सीएम लेकर आए हैं। वहीं युवा वोटरों पर भी सीएम की नजर है।पार्टी नेताओं का कहना है कि बीजेपी विश्व का सबसे बड़ा दल है जिसका संगठन नीचे बूथ स्तर तक काम करता है। अब की बार 200 बार का जो नारा है। उसे पूरा करेंगे।

कांग्रेसियों को भरोसा मैदान जीतेगी पार्टी

वहीं कांग्रेस तंज कस रही है। कांग्रेसी कहते हैं बीजेपी कितनी भी तैयारियां कर लें। कितना भी संघ का साथ ले ले। बीजेपी के खिलाफ जो एंटीइनकंबेसी है। ऐसे में कांग्रेस उसे चुनाव जीतने नहीं देगी। बहरहाल हर समय चुनावी मोड में रहने वाली बीजेपी को इसबार ये चुनाव आसान नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि उसका ट्रिपल एस का फार्मूला कितना कारगर साबित होता है, या फिर से कांग्रेस 2018 की तरह सत्ता हासिल करने में कामयाब होती है।

Post Views: 194
Tags: comment on RSSMP Assembly Election BJP's Triple S Formula Congress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version