Friday, June 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

राजस्थान समेत इन 7 राज्यों में पड़ेगी फिर तेज गर्मी ….असम और अरुणाचल को मिलेगी बाढ़ से थोड़ी राहत…MP में इस दिन होगी मानसूनी दस्तक

DigitalDesk by DigitalDesk
June 8, 2025
in Uncategorized
0
These 7 states including Rajasthan will again experience intense heat Assam and Arunachal will get some relief from floods
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान समेत इन 7 राज्यों में पड़ेगी फिर तेज गर्मी ….असम और अरुणाचल को मिलेगी बाढ़ से थोड़ी राहत…MP में इस दिन होगी मानसूनी दस्तक
दिल्ली में शुरु हुई तपाने वाली गर्मी …यूपी, बिहार, राजस्थान भी बेहाल

आज रविवार 8 जून 2025 को मौसम का मिजाज कुछ राज्यों में गर्म है। दिल्ली की बात करें तो यहां एक बार फिर से गर्मी बढ़ने वाली है। आने वाले चार से पांच दिन तक यहां तापमान में वृद्धि होगी। वहीं यूपी और पंजाब के साथ ही हरियाणा, बिहार और राजस्थान में भी गर्मी की तपन बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने देश के इन सभी राज्यों में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में गर्मी का कहर लौटेगा, तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है

Related posts

Jamun A tree harboring medicine

जामुन: एक ऐसा वृक्ष जिसके अंग-अंग में छिपी है औषधि और विज्ञान…सिर्फ फल नहीं, प्रकृति का ये अनमोल खजाना

June 18, 2026
Rahu and Ketu

राहु-केतु बन रहे हैं परेशानियों का कारण? जानिए इनके दोष दूर करने के सरल और प्रभावी उपाय

June 18, 2026

बीकानेर राजस्थान में करीब 46°C तक पारा पहुंच सकता है पारा। यहां लू और धूल भरी हवा आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
मानसून की रफ्तार धीमी, 10 जून तक बिहार-बंगाल में पहुंचने की संभावना
MP में मानसून की एंट्री अब 15 जून तक संभव है
अरुणाचल में बाढ़ से मामूली राहत, 6 गांव डूबे, 2200+ लोग बेघर
आंध्र प्रदेश में अगले 7 दिन तूफानी मौसम
AP में  बिजली गिरने और 50 km/h हवाओं की संभावना

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार इस साल मानसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना नजर आ रही है। जून से सितंबर के तीन माह के बीच देशभर में औसतन 104% से 110% बारिश होने का अनुमान जताया गया है, जो किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

8 जून 2025, रविवार को भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

8 जून 2025 का मौसम पूर्वानुमान
मैहर, मध्य प्रदेश:
अधिकतम तापमान: 41°C
न्यूनतम तापमान: 28°C
मौसम: दिन भर धूप खिली रहेगी, बारिश की कोई संभावना नहीं है।

उत्तर भारत

दिल्ली-NCR में तापमान 42°C के पार जा सकता है। जिससे आज भी हीटवेव जैसी परिस्थितियाँ बन सकती हैं। लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

राजस्थान की बात करें तो हाल ही में हुई बारिश के बाद इस राज्य में मौसम ने फिर से करवट ली है। राज्य के कई जिलों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही तापमान 46°C तक पहुंच सकता है।

पूर्वोत्तर भारत में मौसम

मेघालय, असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर और नगालैंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के सुझाव
गर्मी से बचने के लिए हल्के और सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर निकलने से बचें, विशेषकर दोपहर के समय। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। पूर्वोत्तर राज्यों में रहने वाले नागरिक बारिश से बचाव के उपाय करें।

देश में बदलते मौसम की तस्वीर की—जहां एक ओर लू का कहर लौट रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में मानसून की दस्तक की तैयारी हो रही है। देश के 7 राज्यों में एक बार फिर गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में तापमान अगले 48 घंटों में 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

राजस्थान की बात करें तो यहां बीकानेर संभाग में आज रविवार 8 जून से 10 जून तक तापमान करीब 45 से 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। राज्य में करीब 30 से 40 प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवा आंधी चलने की संभावना जताई है, चेतावनी दी है। कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां आज लू की स्थिति भी बन सकती है। वहीं दूसरी ओर मानसून भी धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ रहा है। बता दें24 मई को केरल पहुंचने वाला मानसून अब तक महाराष्ट्र, ओडिशा और सिक्किम में ही पहुंच पाया है। बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं, और मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल और बिहार में 10 जून तक मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश को मानसून के लिए 15 जून तक इंतजार करना पड़ सकता है। किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं। इस बीच अरुणाचल प्रदेश में राहत की खबर है। बाढ़ के हालात में थोड़ी राहत मिली है। हालांकि चांगलांग ज़िले में अब भी हालात गंभीर हैं, जहां 6 गांव डूब चुके हैं और 2,200 से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं।
इधर आंध्र प्रदेश की बात की जाए तो यहां कुछ हिस्सों में अगले 7 दिन तक तेज बारिश के साथ तूफान की आशंका जताई गई है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। जिससे साफ है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। उत्तर भारत जल रहा है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर कुछ राहत में हैं।

Post Views: 135
Tags: #7 states including Rajasthan will again experience intense heat#Assam and Arunachal relief from floods
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version