Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

MP में 20 मई तक बदला रहेगा मौसम…इन 39 जिलों में आज बारिश आंधी का अलर्ट…जानें कब से शुरु होगा नौतपा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 17, 2025
in स्पेशल
0
There is a possibility of heat wave along with thunderstorm and rain in Madhya Pradesh till Tuesday May 20
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में मंगलवार 20 मई तक आंधी-बारिश के साथ लू चलने की संभावना जताई गई है। आज शनिवार 17 मई को भोपाल ही नहीं इंदौर, उज्जैन समेत करीब 39 शहरों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि तीन रीवा, मऊगंज और उमरिया जिले में रातें गर्म रहेंगी।

  • एमपी के 3 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार
  • भोपाल और इंदौर के साथ ही 39 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी
  • मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया अलर्ट

इससे पहले शुक्रवार 16 मई को ग्वालियर के साथ ही खजुराहो और नौगांव में तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया था। आज शनिवार को जिन जिलों में बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है उनमें राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, अशोकनगर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, शाजापुर, देवास, नरसिंहपुर, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, आगर-मालवा, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी के साथ सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, सिंगरौली शामिल हैं। यहां 30 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती हैं। भारतीय मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मध्य प्रदेश में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ की एक्टिव है। इसके चलते बारिश और आंधी चल रही है।

Related posts

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings: सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना…कहा जल्द होगा दूध का दूध पानी का पानी

June 20, 2026
Cricketer Arshdeep Home

शादी की शहनाई से गूंजेगा रोहतास, आकाशदीप के घर उत्सव का माहौल

June 20, 2026

MP में सक्रिय चार मौसम प्रणाली

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में मध्यप्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन सक्रिय है। इन सिस्टम्स के चलते एक ओर जहां गरज और चमक के साथ बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर लू का भी असर बना हुआ है। इस तरह के मिश्रित मौसम को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

नौतपा 25 मई से होगा शुरू

इसी माह 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। इसका इस बार असर अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना जताई गई है। आमतौर पर इस नौतपा की अवधि में भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार भी पिछले साल की तरह हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। जिससे नौतपा में भी कुछ राहत मिल सकती है।

ऐसा रहेगा आने वाले तीन दिन का मौसम

18 मई रविवार को ग्वालियर के साथ ही मुरैना, भिंड के साथ दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राजधानी भोपाल के साथ इंदौर, महाकाल नगरी उज्जैन, विदिशा, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, नर्मदापुरम, बैतूल के साथ ही जबलपुर समेत कई जिलों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जबकि 19 मई सोमवार को भी ग्वालियर संभाग के कई जिलों में हीटवेव का असर बना रह सकता है। वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, सतना, शहडोल और रीवा समेत कई जिलों में सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 20 मई मंगलवार को भी मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं आयेगा। भोपाल और इंदौर के साथ उज्जैन, जबलपुर के अलावा दतिया, सतना, सीधी, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, शहडोल, निवाड़ी और अनूपपुर जैसे जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 309
Tags: #Possibility of heat wave#Storm and rain alert in 39 cities#Thunderstorm and rain in Madhya Pradesh till May 20
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version