Tuesday, July 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के कलाकारों के लिए खुलेगा बॉलीवुड का रास्ता….साय सरकार बनायेगी इस शहर में ‘फिल्म सिटी’…!

DigitalDesk by DigitalDesk
October 14, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर
0
छत्तीसगढ़ के कलाकारों के लिए खुलेगा बॉलीवुड का रास्ता….साय सरकार बनायेगी इस शहर में ‘फिल्म सिटी’…!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ के कलाकारों के लिए खुलेगा बॉलीवुड का रास्ता….साय सरकार बनायेगी इस शहर में ‘फिल्म सिटी’…!

छत्‍तीसगढ़ के कलाकार भी अब बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आएंगे। यहां के कलाकारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं। बॉलीवुड फिल्‍मों में काम करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अब छत्‍तीसगढ़ से बॉलीवुड का रास्‍ता खुलने वाला है। इसके लिए प्रदेश की साय सरकार राज्य में जल्‍द ही फिल्‍म सिटी बनाने वाली है। इसके लिए संस्‍कृति विभाग की ओर से एक प्रस्‍ताव भी तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार यहां करीब 250 करोड़ की लागत से फिल्‍म सिटी का ​निर्माण किया जाएगा। इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर प्रस्‍ताव बनाकर भेजा जाएगा। नवा रायपुर में 200 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

250 करोड़ की लागत से बनेगी फिल्‍म सिटी
नवा रायपुर में 200 एकड़ जमीन पर तैयार होगी सिटी
फिल्‍म सिटी के बनने से राज्य के कलाकारों को मिलेगा काम
स्थानीय कलाकारों की बॉलीवुड में एंट्री होगी आसान
राज्य की साय सरकार बनाएगी फिल्‍म नीति
कलाकारों के लिए को मिलेगा बॉलीवुड में मौका
छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार बनाएगी फिल्‍म सिटी
संस्‍कृति विभाग ने प्रस्‍ताव किया तैयार
स्थानीय फिल्म निर्माता और कलाकारों को दी जाएगी ट्रेनिंग
प्रशिक्षण के साथ दी जाएगी अन्य कई सुविधाएं
फिल्‍म सिटी में दी जाएंगी कई सुविधाएं
फिल्म के सीन के लिए सबकुछ तैयार किया जाएगा
फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए बनेगा स्टूडियो
नवा रायपुर में ही होगा मिक्सिंग-डबिंग और एडिटिंग का काम

200 एकड़ जमीन पर तैयार होगी फिल्म सिटी
नवा रायपुर फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसे लेकर करीब 150 से 200 एकड़ जमीन का चयन भी कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ संस्‍कृति विभाग की ओर से इसको लेकर पर काम भी शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से यह भी देखा गया है कि जिन राज्‍यों में फिल्‍म सिटी का निर्माण किया गया है, वहां किस तरह से यह तैयार की गई है। इस बात का अध्‍ययन करने के बाद फिल्म सिटी का पूरा रोडमैप तैयार किया गया।

छत्तीसगढ़ के युवाओं और कलाकारों में बॉलीवुड के प्रति रुझान बढ़ रहा है। इस दिलचस्पी के चलते राज्य की साय सरकार यहां फिल्म सिटी बनाने की योजना बना रही है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य में भी फिल्मों की शूटिंग के लिए फिल्म सिटी का निर्माण किया जाए। इसको लेकर छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग ने प्रस्ताव तैयाार किया है। संस्कृति विभाग की ओर से तैयार प्रस्‍ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। केंद्र की ओर से मंजूरी मिलते ही फिल्‍म सिटी के निर्माण का काम प्रारंभ किया जाएगा। बता दें प्रस्तावित फिल्म सिटी की अनुमानित लागत करीब 250 करोड़ रुपए तय की है। इसके लिए नवा रायपुर में करीब 200 एकड़ जमीन का चयन भी कर लिया गया है।

केंद्र की मंजूरी के शुरू होगा निर्माण कार्य
छत्तीसगढ़ी में कई सारी फिल्‍में बनाई जा रही है। यहां के स्थानीय कलाकार तेजी से काम कर रहे हैं। ऐसे में छत्‍तीसगढ़ी फिल्म उद्योग को बढ़ाने राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी रूचि दिखाई है। मुख्यमंत्री साय के निर्देश के बाद नवा रायपुर में फिल्म सिटी बनाने प्रस्ताव तैयार किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति के बाद इस निर्माण कार्य पर काम शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी सरकार होने से इस प्रस्ताव को जल्द ही स्वीकृत मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ की होगी अपनी फिल्म नीति
राज्‍य की साय सरकार ने तय किया है कि फिल्म सिटी के निर्माण के साथ ही छत्तीसगढ़ की अपनी फिल्म नीति भी होगी। इसे सरकार की ओर से तैयार किया जाएगा। इस फिल्म नीति में फिल्मों को मिलने वाले अनुदान के साथ ही साथ फिल्मों की दशा-दिशा तय की जाएगी। फिल्‍म सिटी के निर्माण से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। इसी के साथ ही राज्य के कलाकारों को भी बॉलीवुड में काम करने का नया प्‍लेटफार्म मिलेगा।

Post Views: 580
Tags: #Chattisgarh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version