Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन समझ गया ट्रंप की चालाकी?… एनवीडिया की H200 चिप पर अटका बड़ा सौदा…जासूसी के शक से बढ़ा टेक वॉर

DigitalDesk by DigitalDesk
May 15, 2026
in मुख्य समाचार
0
Jensen Huang and Donald Trump
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमेरिका और चीन के बीच जारी टेक्नोलॉजी वॉर अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनी NVIDIA की एडवांस H200 चिप को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिका ने भले ही कुछ चीनी कंपनियों को यह हाईटेक चिप खरीदने की अनुमति दे दी हो, लेकिन अब तक एक भी चिप की डिलीवरी नहीं हो पाई है।

इस पूरे मामले ने तब और ज्यादा सुर्खियां बटोरीं जब Jensen Huang खुद चीन पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के न्योते पर इस दौरे में शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि एनवीडिया चीन में अटकी अरबों डॉलर की डील को बचाने की कोशिश कर रही है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

आखिर क्यों अटक गई डील?

अमेरिका ने Alibaba, Tencent, ByteDance और JD.com जैसी बड़ी चीनी कंपनियों को H200 चिप खरीदने की अनुमति दी है। नियम के मुताबिक हर कंपनी 75 हजार तक चिप खरीद सकती है।

लेकिन चीन की सरकार इस डील को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं दिख रही। बीजिंग को डर है कि अमेरिकी चिप पर अत्यधिक निर्भरता उसके घरेलू टेक उद्योग को कमजोर कर सकती है। खासतौर पर Huawei जैसी स्वदेशी कंपनियों के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है, जो अपनी AI और चिप तकनीक विकसित करने में जुटी हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि चीन अब “टेक आत्मनिर्भरता” की नीति पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में वह अमेरिकी कंपनियों पर निर्भरता कम करना चाहता है।

जासूसी का डर बना सबसे बड़ा कारण

इस डील में कुछ ऐसी शर्तें भी जुड़ी हैं, जिनसे चीन की चिंताएं और बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप प्रशासन चाहता है कि इस इस बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा अमेरिका की ट्रंप सरकार के खाले में गया । इसके लिए चिप को पहले अमेरिका की धरती पर लाया जाएगा। इसके बाद वहां से फिर से चिप को चीन भेजा जाएगा। यही प्रक्रिया चीन को सबसे ज्यादा संदिग्ध लग रही है। चीनी अधिकारियों को शक है कि अमेरिका इन चिप्स में ऐसी तकनीक जोड़ सकता है, जिससे डेटा निगरानी या जासूसी संभव हो। चीन को डर है कि उसके डेटा सेंटर और AI सिस्टम अमेरिकी नियंत्रण में आ सकते हैं। हालांकि अमेरिका की ओर से इस तरह के आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन टेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा के मौजूदा माहौल में दोनों देशों के बीच अविश्वास लगातार बढ़ रहा है।

अमेरिका में भी विरोध

दिलचस्प बात यह है कि इस डील का विरोध सिर्फ चीन में ही नहीं बल्कि अमेरिका के भीतर भी हो रहा है। अमेरिकी सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि चीन को इतनी एडवांस AI चिप देना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा हो सकता है। H200 जैसी चिप्स का इस्तेमाल सुपरकंप्यूटिंग, रक्षा तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बड़े डेटा सेंटरों में किया जाता है। ऐसे में अमेरिका के कुछ नीति विशेषज्ञ नहीं चाहते कि चीन को इस स्तर की तकनीक आसानी से मिले।

एनवीडिया के लिए क्यों अहम है चीन?

NVIDIA के लिए चीन दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक रहा है। कभी चीन के एडवांस AI चिप बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 95 प्रतिशत तक थी। Jensen Huang का मानना है कि चीन का AI बाजार इस साल 50 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। ऐसे में यदि चीन का बाजार हाथ से निकलता है तो इसका सीधा असर एनवीडिया की कमाई और वैश्विक दबदबे पर पड़ सकता है। H200 चिप खासतौर पर AI मॉडल ट्रेनिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और बड़े डेटा सेंटरों के लिए बनाई गई है। यह चिप बेहद तेज प्रोसेसिंग क्षमता और हाई-एंड ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए जानी जाती है।

चीन का नया प्लान

अगर यह डील पूरी तरह फेल होती है, तो चीन अपनी घरेलू चिप इंडस्ट्री को और तेजी से आगे बढ़ा सकता है। Huawei पहले से ही AI चिप और प्रोसेसर डेवलपमेंट में तेजी से काम कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी प्रतिबंधों ने चीन को आत्मनिर्भर बनने के लिए मजबूर किया है। यही वजह है कि चीन अब अपने खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम, चिप और AI मॉडल विकसित करने में भारी निवेश कर रहा है। अब दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या Jensen Huang और Donald Trump की यह रणनीति चीन को मनाने में सफल होगी या फिर टेक्नोलॉजी की यह जंग दोनों देशों के बीच और गहरी होती जाएगी।

Post Views: 64
Tags: #Jensen Huang and Donald Trump#USA and China #Technology War #World Largest AI Chip Maker #NVIDIA Advanced H200 Chip #Chinese Companies #High-Tech Chip
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version