Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Nari Shakti Vandan Act : आधी आबादी को उसका पूरा हक दिलाने की कोशिश में मोदी सरकार…इस चुनाव से लागू हो सकता है 33% महिला आरक्षण…!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 12, 2025
in Uncategorized
0
The Narendra Modi government at the Centre will consider reservation of seats for women in the Lok Sabha elections to be held in 2029
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Nari Shakti Vandan Act: केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार 2029 में होने वाले लोकसभा चुनावों में महिलाओं के लिए सीट के आरक्षण को लागू कर सकती है। सूत्रों की माने तो एनडीए सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इस लक्ष्य के तहत अगले 2029 के चुनाव में लोकसभा के साथ राज्य विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित की जाने वाली हैं।

मोदी सरकार आगामी 2029 के लोकसभा चुनावों में महिलाओं को एक महत्वपूर्ण सशक्तिकरण सौगात देने की तैयारी में है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सरकार का लक्ष्य है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए, ताकि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित की जा सकें।

Related posts

Dharmendra Pradhan first reaction

Dharmendra Pradhan’s first reaction to CJP protest: ‘राहुल गांधी छात्रों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर कर रहे हैं’

July 22, 2026
Phoenix Eye

Phoenix Eye: अंगूठे का यह शुभ निशान खोल सकता है किस्मत… जानिए आपके अंगूठे पर यह निशान क्या देता है संकेत

July 20, 2026

इस ऐतिहासिक पहल का आधार संविधान का 128वां संशोधन विधेयक, 2023 है, जिसे सितंबर 2023 में संसद द्वारा पारित किया गया था। यह अधिनियम देश की राजनीति में लैंगिक समानता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। लेकिन इसकी प्रभावशीलता कुछ प्रक्रियात्मक शर्तों से जुड़ी है।

सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आरक्षण की प्रक्रिया जनगणना और उसके आधार पर होने वाली परिसीमन प्रक्रिया के बाद ही लागू होगी। सरकार ने अब जनगणना की घोषणा कर दी है, जो इस दिशा में पहला बड़ा कदम है। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का नई जनसंख्या संरचना के अनुसार परिसीमन किया जाएगा, जिसके बाद ही महिला आरक्षण प्रभाव में आएगा। सरकारी सूत्रों ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि यह आरक्षण 2029 के आम चुनावों तक लागू हो जाए। इसके लिए ज़रूरी संवैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएंगी।” वर्तमान समय में महिलाओं की भागीदारी संसद और विधानसभाओं में अपेक्षाकृत कम है, और इस अधिनियम के लागू होने से भारतीय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी में क्रांतिकारी परिवर्तन आने की संभावना है।

यह अधिनियम न केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व को संतुलित करेगा, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी महिलाओं की भूमिका और भागीदारी को सशक्त करेगा। अनेक महिला नेताओं और सामाजिक संगठनों ने इस कदम का स्वागत किया है और इसे “देर से आया हुआ लेकिन ऐतिहासिक निर्णय” बताया है।

हालाँकि, कुछ राजनीतिक दलों और विशेषज्ञों ने यह भी कहा है कि इस आरक्षण को लागू करने में देरी से इसका वास्तविक प्रभाव आगे खिसक सकता है, लेकिन सरकार का कहना है कि कानूनी और संवैधानिक बाध्यताओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रक्रिया जितनी जल्दी हो सके, पूरी की जाएगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यदि सरकार अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 2029 तक इसे लागू कर पाती है, तो यह भारतीय राजनीति में महिलाओं की भूमिका को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा सकता है। इस पहल को भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव की ओर संकेत माना जा सकता है।

प्रमुख बिंदुओं

महिला आरक्षण और 2029 का लोकसभा चुनाव

नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023: इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटों का आरक्षण प्रावधानित किया गया है। यह आरक्षण तब लागू होगा जब जनगणना पूरी हो जाएगी। उसके आधार पर परिसीमन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि 2029 के आम चुनावों तक यह आरक्षण वास्तव में लागू हो जाए।

जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया
अगली जनगणना के लिए डेटा संग्रहण प्रक्रिया 2026 में शुरू होगी। यह जनगणना 1 मार्च, 2027 तक पूरी होनी है। जनगणना के बाद संसद को परिसीमन अधिनियम पारित करना होगा, जिससे परिसीमन आयोग का गठन होगा।

नई जनसंख्या के अनुसार सीटों का पुनर्विन्यास।
नए चुनाव क्षेत्रों की सीमाएं तय करना।
महिला आरक्षण लागू करने के लिए यह चरण अनिवार्य है।

दक्षिणी राज्यों की सियासी चिंता

दक्षिणी राज्य जैसे तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनके राज्यों में जनसंख्या वृद्धि धीमी रही है। नई जनगणना आधारित परिसीमन से उत्तर भारत की सीटें बढ़ सकती हैं, जबकि दक्षिण की सीटों का अनुपात घट सकता है। इससे राजनीतिक प्रतिनिधित्व में असंतुलन की संभावना बनती है। सरकार ने कहा है कि इन चिंताओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाएगा। यदि जनगणना और परिसीमन समय पर पूरे हो जाते हैं और संसद परिसीमन अधिनियम पारित कर देती है तो 2029 के आम चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण प्रभावी हो सकता है। यह भारत की राजनीतिक प्रतिनिधित्व में लैंगिक समानता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा। लेकिन, यदि किसी कारणवश ये प्रक्रियाएं विलंबित होती हैं तो आरक्षण 2029 से आगे टल सकता है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 393
Tags: #Narendra Modi Government#reservation of seats for women in the Lok Sabha elections 2029
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version