Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्या इस बार भी महिला सीएम के नाम पर लगेगी मुहर ?

DigitalDesk by DigitalDesk
February 19, 2025
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्या इस बार भी महिला सीएम के नाम पर लगेगी मुहर ?
क्या बीजेपी दिल्ली में महिला CM पर लगाएगी दांव?
52 दिन की सीएम रहीं थी सुषमा स्वराज
कांग्रेस की सरकार में शीला दीक्षित तीन बार रहीं CM

दिल्ली के राजनीति में अभी तक कुल आठ मुख्यमंत्री हुए हैं। जिसमें से तीन महिलाओं ने मुख्यमंत्री बनकर सत्ता की कमान संभाली है। शीला दीक्षित से लेकर सुषमा स्वराज और आम आदमी पार्टी की आतिशी तक तीनों महिला मुख्यमंत्री ने अपने अपने कार्यकाल में अपने आप को साबित किया है। सबसे रोचक बात ये है कि तीनों ही महिला मुख्यमंत्री अलग- अलग दलों से रहीं हैं। देश में दिल्ली ही एक ऐसा अकेला राज्य है, जहां तीन तीन महिलाएं मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाएं चुकी हैं।

Related posts

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

September 5, 2026
Defence News: भारत में बनेंगे 70mm लेजर-गाइडेड रॉकेट, Kalyani-Thales की डील से बढ़ेगी सेना की ताकत

Defence News: भारत में बनेंगे 70mm लेजर-गाइडेड रॉकेट, Kalyani-Thales की डील से बढ़ेगी सेना की ताकत

September 5, 2026

अब दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के बाद बीजेपी दिल्ली से देश को संदेश देने की कोशिश में जुटी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली को चौथी बार महिला मुख्यमंत्री मिल सकती है।

पिछली बार आम आदमी पार्टी की आतिशी को दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं। उनसे पहले कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित और बीजेपी की ओर से सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं हैं। सुषमा स्वराज के रूप में दिल्ली को पहली बार साल 1998 में महिला मुख्यमंत्री मिली थी। बता दें प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा को इस्तीफा देना पड़ गया था। उसके बाद बीजेपी ने सुषमा स्वराज को सीएम बनाया गया था, लेकिन सुषमा सिर्फ 52 दिन ही मुख्यमंत्री रह पाईं। बाद में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए तो बीजेपी बुरी तरह हार गई।

साल 1993 में जिस बीजेपी की 49 सीटें आई थीं। पांच साल बाद एंटी इंकम्बेंसी की वजह से सिर्फ 15 सीटों पर सिमट गई। जब 1998 में कांग्रेस चुनाव जीत गई तो कांग्रेस ने शीला दीक्षित को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया। उसके बाद 2003 में जब चुनाव हुए तो कांग्रेस को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिला। इस बार कांग्रेस को 47 जबकि बीजेपी को 20 सीटें मिलीं थीं। इसके बाद 2008 में विधानसभा चुनाव हुए तो कांग्रेस को 43 और बीजेपी को 23 सीटें मिली। शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। हालांकि साल 2013 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP ने चुनाव लड़ा तो उन्हें 28, कांग्रेस को 8 और BJP को 34 सीटें मिली थीं और त्रिशंकु विधानसभा में कांग्रेस ने AAP को बाहर से समर्थन देकर सरकार बनाई थी। अरविंद केजरीवाल पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे।

एक राजनीतिक घटनाक्रम के चलते आम आदमी पार्टी की ओर से
आतिशी को दिल्ली का सीएम बनाया गया था। वे दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री थीं। उनके नाम दिल्ली की सबसे युवा महिला मुख्यमंत्री का भी रिकॅाड दर्ज है।

Tags: # Delhi Assembly Elections 2025
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version