Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

महिला स्वास्थ्य और पोषण को लेकर अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और पोषण माह का शुभारंभ

DigitalDesk by DigitalDesk
September 17, 2025
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
The largest nationwide campaign ever on women health and nutrition
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महिला स्वास्थ्य और पोषण को लेकर अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान
‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और पोषण माह का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और 8वें पोषण माह की शुरुआत करने जा रहे है। यह ऐतिहासिक पहल महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को समर्पित है। इसका नेतृत्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) संयुक्त रूप से करेंगे। यह पहल न केवल महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाएगी बल्कि 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को भी मजबूत करेगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • भेंट सिकल सेल स्क्रीनिंग के 1 करोड़वे कार्ड का वितरण
  • सुमन सखी चैटबॉट की लॉन्चिंग
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
  • महिला हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित
  • एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों की योजना
  • 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अभियान चलेगा।
  • एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर देशभर में लगाए जाएंगे।
  • सभी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं, जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रतिदिन शिविर आयोजित होंगे। आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह, पंचायती राज संस्थाएं और MY Bharat के स्वयंसेवक सामुदायिक लामबंदी का नेतृत्व करेंगे।

प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं और जांच

इस अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी गैर-संचारी रोग – उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे की जांच व परामर्श। कैंसर स्क्रीनिंग – मुख, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच और मैमोग्राफी सुविधा।
एनीमिया और पोषण – एचबी जांच, आयरन सप्लीमेंट, कृमिनाशक दवा और संतुलित आहार परामर्श। टीबी और सिकल सेल रोग – जांच, निदान, उपचार और पोषण सहायता। मातृ और शिशु स्वास्थ्य – प्रसवपूर्व देखभाल, टीकाकरण, पोषण और सुरक्षित प्रसव परामर्श। मानसिक स्वास्थ्य और जीवनशैली जागरूकता – परामर्श, योग सत्र और स्वैच्छिक रक्तदान अभियान।

मंत्रालयों और समाज का सामूहिक प्रयास

यह अभियान संपूर्ण-सरकार और संपूर्ण-समाज दृष्टिकोण से आगे बढ़ेगा। शिक्षा मंत्रालय स्कूलों और कॉलेजों में स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित करेगा। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय स्वयं सहायता समूहों और पंचायतों के माध्यम से महिलाओं तक पहुंच बनाएंगे। जनजातीय कार्य मंत्रालय आदिवासी समुदायों पर विशेष ध्यान देगा। रक्षा, रेलवे और श्रम मंत्रालय अपने अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगे। निजी अस्पताल और संस्थान भी इस जनभागीदारी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पीएम मोदी का विज़न: स्वस्थ नारी, सशक्त भारत

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देकर परिवार और समाज को सशक्त बनाना है। एनीमिया रोकथाम, संतुलित आहार और मासिक धर्म स्वच्छता पर फोकस। गैर-संचारी रोगों और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता। डिजिटल हेल्थ सेवाओं, जैसे आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी का प्रसार। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह अभियान देश में अब तक का सबसे बड़ा महिला और बाल स्वास्थ्य अभियान होगा। उन्होंने निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से अपील की कि वे भी इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें। यह राष्ट्रव्यापी अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह न केवल स्वस्थ नारी के संकल्प को पूरा करेगा, बल्कि एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव भी मजबूत करेगा। ( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 301
Tags: #largest nationwide campaign ever on women health and nutrition
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version