Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

ग्रीन जोन में खुला भारतीय शेयर बाजार… सेंसेक्स 213 अंक तो निफ्टी 24,745 पर..जानें किन कंपनियों में निवेश से मिलेगा लाभ

DigitalDesk by DigitalDesk
May 21, 2025
in स्पेशल
0
The Indian stock market is witnessing a rise today on Wednesday May 21
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार 21 मई को तेजी देखी जा रही है।। सेंसेक्स करीब 200 अंकों की बढ़त के साथ 81,447 पर तो वहीं निफ्टी भी 70 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहा है। रियल्टी और फार्मा सेक्टर में भी आज बुधवार 21 मई को विशेष तेजी देखी गई है। विशेषज्ञों की ओर से आज बुधवार के लिए चेन्नई पेट्रो, जुबिलेंट फार्मोवा और ओएनजीसी जैसे शेयर में निवेश की सिफारिश की गई है।

  • ग्रीन जोन में शेयर बाजार खुला
  • सेंसेक्स 213 अंक ऊपर तो निफ्टी 24,745 पर

आज बुधवार 21 मई को सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर वैश्विक बाजार में भी मिलाजुला कारोबार नजर आ रहा है। अमेरिका के साथ एशियाई बाजार में तेजी है। आज बुधवार 21 मई को सेंसेक्स जहां करीब 261.54 अंक यानी 0.32 फीसदी तेजी के बाद लगभग 81,447.98 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी लगभग 70.80 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के बाद करीब 24,754.70 अंक के साथ खुला है।

Related posts

Braking news today

शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा…कर्नाटक सरकार में इस्तीफा…भिवाड़ी में फैक्ट्रियों में आग

June 5, 2026
Lalit Modi claims

16 साल बाद ललित मोदी का दावा: कोच्चि आईपीएल विवाद में सोनिया और शशि थरुर को लेकर कही से बात

June 4, 2026

बाजार में तेजी की प्रमुख वजह

वैश्विक संकेतों का समर्थन

एशिया के बाजारों में सकारात्मक रुझानों और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड्स में स्थिरता ने भारतीय शेयर बाजार को समर्थन प्रदान किया है।

विदेशी निवेशकों की वापसी

एफपीआई यानी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से भारतीय बाजार में फिर से निवेश शुरू किया गया है। जिससे बाजार में सकारात्मकता नजर आ रही है।

मजबूत कॉर्पोरेट परिणाम

मार्च तिमाही के अच्छे नतीजों ने निवेश के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाया है। सेंसेक्स के कुल 30 शेयर में से 11 शेयर आज बुधवार 21 मई को गिरावट में चल रहे हैं। जबकि 19 शेयर में तेजी देखी जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी के सभी 50 शेयर में से 42 शेयर में तेजी है। करीब 8 में गिरावट है। फार्मा और बैंकिंग सेक्टर के शेयर में तेजी है।

मंगलवार को बाजार में थी गिरावट

बीते दिन 20 मई मंगलवार को शेयर बाजार में बाजार में गिरावट देखी गई थी। मंगलवार शाम सेंसेक्स 873 अंक गिरने के बाद करीब 81,186 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 262 अंक की गिरावट के बाद 24,684 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 27 में गिरावट और 3 अंकों में बढ़त थी। निफ्टी के 8 शेयर गिरावट और 42 में तेजी के बंद हुए थे।

इन कंपनियों के शेयर में है तेजी?

सेंसेक्स के शेयर में मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स में शामिल थे। इनमें 1.5% तक की बढ़त दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर एटरनल (जोमैटो), अडानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और एनटीपीसी गिरावट के साथ खुले हैं। जबकि इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर में करीब 3% की तेजी आई। बता दें इस कंपनी को साउथ वेस्टर्न रेलवे की ओर से से 253.6 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट KAVACH सिस्टम लगाने के लिए मिला है। इसके अतिरिक्त यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड UBL के शेयर 2.3% बढ़े। यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड कंपनी ने आंध्र प्रदेश में अपनी उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने के लिए इलियोस ब्रुअरीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक लीजिंग एग्रीमेंट किया है।

Post Views: 356
Tags: ##stock market news today#indian stock market
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version